Wednesday, September 24

इतिहास की गाथा

आफत में राधे मां–यौन शोषण का आरोप
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

आफत में राधे मां–यौन शोषण का आरोप

नई   दिल्ली। संगीन आरोपों में घिरती जा रही खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां पर संकट गहराता जा रहा है।बहुचर्चित इस मामले में अपडेट यह है कि अब राधे मां को सलाखों के पीछे भेजने के लिए मुहिम चलाने की तैयारी है। इस क्रम में मुंबई के आरपीआई नेता रामदास आठवले ने विरोधी रुख अख्तियार करते हुए राधे मां के खिलाफ मोर्चा निकालने का एेलान किया है। रामदास के साथ राधे मां पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा और तमाम लोग मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन पर मोर्चा निकाल कर राधे मां की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इससे पहले आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने फिल्म अभिनेत्री डॉली बिंद्रा, कानूनी लड़ाई लड़ रहीं ऐडवोकेट फाल्गुनी ब्रम्हभट्ट और मुख्य शिकायतकर्ता निक्की गुप्ता के भाई रौनक के साथ एक पीसी करी थी जिसमें उन्होंने इसकी घोषणा की थी। -...
रतलाम में खुलेगा हार्टिकल्चर हब–शिवराज
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

रतलाम में खुलेगा हार्टिकल्चर हब–शिवराज

  रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के दौरों में जिले को लगातार सौगात मिलने का क्रम जारी है। बुधवार को नामली में अंत्योदय मेले में आए मुख्यमंत्री ने रतलाम में हार्टिकल्चर हब सहित नामली में कॉलेज खोलने की घोषणा की। इसके साथ मंच से ही उन्होंने खुले तौर पर कांग्रेस और दिग्विजयसिंह पर प्रदेश को बदनाम करने की राजनीति करने की बात कही। श्री चौहान ने जिले में 344 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने रतलाम के आईटीआई मैदान में पंचायतराज सम्मेलन में भाग लेकर सरपंच, सचिव सहित आशा कार्यकर्ताओं आदि को मिलकर विकास के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ खंडवा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, पंचायत व सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन भी मौजूद थे। नामली में अंत्योदय मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अप...
शिक्षक दिवस से पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही छात्रों से संवाद करेंगे
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

शिक्षक दिवस से पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही छात्रों से संवाद करेंगे

  शिक्षक दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को पहली बार देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही छात्रों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.12 से छात्रों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं, राष्ट्रपति 11.55 से बकायदा छात्रों की एक घंटे की क्लास लेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी जबकि राष्ट्रपति के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दूरदर्शन के सभी चैनलों पर और राष्ट्रपति को डीडी न्यूज पर देखा जा सकेगा।   शुक्रवार को प्रधानमंत्री मानेकशॉ सेंटर में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। यहां 10.12 मिनट पर बच्चों के साथ संवाद शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे चलेगा। इस दौरान वे वहां मौजूद छात्रों के अलावा वीडियो कांफ्रेंस के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद छात्रों के सवाल भ...
इंदौर में  मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट  खोलेगी –माइक्रोमैक्स
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

इंदौर में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी –माइक्रोमैक्स

इंदौर। देश की अग्रणी मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स प्रदेश में निवेश की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने शहर में गुरुवार को जमीन देखी है। उन्हें सिंहासा आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर पर जमीन पसंद आई है। 15 एकड़ जमीन पर कंपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट व एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस खोलेगी। देश की 10 बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक माइक्रोमैक्स ने राजस्थान के अलवर और हैदराबाद में 500-500 करोड़ रुपए का निवेश कर यूनिट खोलने का फैसला लिया है। सेंट्रल इंडिया में भी कंपनी लंबे समय से नई यूनिट के लिए प्रयासरत थी। कंपनी की यह खोज इंदौर में पूरी हो गई। कंपनी के फाउंडर मेंबर राजेश अग्रवाल ने पीथमपुर सेक्टर में सबसे पहली जमीन देखी, लेकिन उन्हें वह जगह कम पसंद आई। सिंहासा आईडी पार्क की सात एकड़ जमीन को उन्होंने मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के लिए पसंद किया, जबकि सुपर कॉरिडोर पर मेडिकल हब की जमीन आईडीए...
आयकर विभाग के विदिशा में छापे, करोड़ों की कर चोरी
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

आयकर विभाग के विदिशा में छापे, करोड़ों की कर चोरी

भोपाल/हरदा/विदिशा। आयकर विभाग द्वारा हरदा के बाद आज विदिशा में भी पेस्टीसाइड बनाने की एक कंपनी के तीन ठिकानों और एक ज्वेलर्स के यहां छापे मारे गए। हरदा में कल मारे छापे में करीब पांच करोड़ रुपए की कर चोरी पाई गई है। विदिशा में आज आयकर की टीम सुबह छह बजे दस गाड़ियों से पहुंची थी। पेस्टीसाइड बनाने वाले कंपनी के मालिक केएल कुमार के निवास और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के दो ठिकानों पर छापे मारे गए। इसके अलावा विदिशा में ही अलंकार ज्वेलर्स के यहां भी आयकर की टीम ने छापे की कार्रवाई की। आयकर की टीम सुबह विदिशा में दस गाड़ियों में दलबल के साथ पहुंचे। आयकर के अफसरों के अलावा भोपाल पुलिस और स्थानीय विदिशा पुलिस की छापे में मदद ली गई। छापे के लिए भीतर जाने के बाद पहरा लगा दिया और किसी भी बाहरी व्यक्ति को भीतर नहीं जाने दिया गया। पांच करोड़ की कर चोरी वहीं हरदा में गुरुवार को मारे गए आयकर ...
विदिशा– बारिश से संजय सागर व सगड़ बांध लबालब
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा– बारिश से संजय सागर व सगड़ बांध लबालब

  विदिशा। जिले में हो रही बारिश से शमसाबाद के दोनों बांधों में लबालब पानी भर गया है। संजय सागर बांध में पानी भर जाने से तीन गेट खोल दिए गए हैं तो इसी तरह सगड़ बांध में भी तेजी से पानी आने से उसके जलस्तर को बनाए रखने के लिए चार गेट खोले गए हैं। इससे अब बांधों के कैचमेंट एरिया में पानी भरने लगा है। जिले में 1133 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है...
चीन का बड़ा ऐलान, होगी 3 लाख सैनिकों की कटौती
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

चीन का बड़ा ऐलान, होगी 3 लाख सैनिकों की कटौती

बीजिंग। दूसरे विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के 70 साल पूरे होने पर चीन में विशाल सैन्य आयोजन हो रहा है। बीजिंग के ऐतिहासिक थियानमेन चौक पर सैन्य परेड निकाली जा रही है। इस बीच, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि चीन तीन लाख सैनिकों की कटौती करेगा। जिनपिंग ने अपने संबोधन में वैश्विक शांति का आह्वान भी किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, चीन शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और कभी भी विस्तार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चीन नायकत्व की भूमिका भी नहीं तलाशेगा. बकौल जिनपिंग, हम चीन के लोग शांतिप्रिय हैं। चीन भले ही कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो जाए फिर भी हम कभी विस्तार या नायकत्व नहीं करेंगे। चीन ने जो सहा है वह किसी और राष्ट्र पर कभी नहीं थोपेगा।   राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विश्व में शांति का आह्वान करते हुए कहा, युद्ध एक शीशा है जिसमें देखक...
गूगल ने बदला अपना लोगो, आपने देखा क्या ?
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गूगल ने बदला अपना लोगो, आपने देखा क्या ?

नई दिल्ली। भारतीय मूल के सुन्दर पिचई गूगल सीईओ बनने बाद गूगल में बदलाव आने शुरू हो चुके हैं। एल्फाबेट कंपनी के नेतृत्व में शुरू करते हुए गूगल ने सबसे पहले अपना लोगो बदला है। गूगल ने पिछले 17 सालों में कई सारे बदलाव किए हैं, लेकिन उसके लोगो में यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है जिसे बिल्कुल नए डिजाइन में बनाया गया है।...
पाक अधिकृत कश्मीर होना चाहता है भारत में शामिल”
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पाक अधिकृत कश्मीर होना चाहता है भारत में शामिल”

      ई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर के 99 फीसदी लोग भारत के साथ आना चाहते हैं। ये लोग मोदी के शासन काल के मुरीद हो चुके हैं और पाकिस्तान से आजाद होना चाहते हैं। यह कहना है अंजुमन मिनहास ए रसूल के चैयरमैन मौलाना सैयद अथर दहलवी का। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग मोदी की नीती के कायल हो चुके हैं।   मौलाना सैयद कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कश्मीर के लोगों के लिए भारतीय सेना देवदूत बनकर आई है। पांच दिन के कश्मीर दौरे से लौटे मौलाना ने कहा कि पीएम मोदी का बेहतर प्रशासन और जम्मू कश्मीर के प्रति उनका नजरिया दोनों ही दूसरों से बेहतर हैं। प्रेस वार्ता के दौराना उन्होंने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि उनका वहां कोई वजूद नहीं है और उनकी राजनीतिक जमीन खत्म हो चुकी है। -...
श्रमिक हड़ताल–25000 करोड़ का नुकसान
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

श्रमिक हड़ताल–25000 करोड़ का नुकसान

  श्रम संगठनों की एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से आज देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ नई दिल्ली। देश के श्रमिक सगठनों द्वारा केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत देशव्यापी हड़ताल का बुधवार को व्यापक असर रहा और इससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। उद्योग जगत की एक संस्था ने दिन भर की हड़ताल के कारण देश को 25,000 करोड़ रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। क्योंकि रक्षा उत्पादन, बैंक, बीमा कं पनियां और डाक घर, खदानों, इस्पात उद्योग और बिजली क्षेत्र लगभग ठप-से हो गए थे। सरकार ने जहां इस हड़ताल को कमतर बताने की कोशिश की है, वहीं श्रमिक संगठनों ने इसे अभूतपूर्व रूप से सफल करार दिया है।  ...