24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा इंदौर, जानिये क्या-क्या रहेगा खुला
इंदौर. शहर ने महानगर की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। जल्द ही यहां नाइट इकोनॉमी का श्रीगणेश होने जा रहा हैै। शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में इंदौर को सातों दिन 24 घंटे खोलने का निर्णय किया गया। पहले चरण में बीआरटीएस के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे के मॉल्स, होटल, कैफे, ऑफिस, फूड जोन, दुकानें-शोरूम, आइटी कंपनी और बीपीओ को खोलने का फैसला हुआ है। नाइट इकोनॉमी के बूस्ट अप के लिए प्रशासन सुरक्षित वातावरण के साथ सुगम व सुविधाजनक लोक परिवहन भी उपलब्ध कराएगा। 7 दिनों में आदेश जारी किए जाएंगे। इसके पहले ही सभी व्यवस्थाएं जुटा ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार समन्वय समिति का भी गठन किया गया है जो आने वाले समय में प्रमुख स्थानों को 24 घंटे खुला रखने का चयन करेगी। 26 जनवरी को स्टार्टअप सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कर दी थी। उनकी घोषणा के बाद प्रशासन ने गुमाश्ता कानून में ...










