Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
गंजबासौदा-आक्रोशित महिलाओ ने प्रदर्शन किया
गंजबासौदा| नगरके वार्ड क्रमांक 15 नई बस्ती में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नही मिल पा रही है। सुविधाओं से वंचित आक्रोशित महिलाओ ने मंगलवार दोपहर जमकर प्रदर्शन किया।
वार्ड की रानी बाई,ऊषा बाई, शांति बाई, फूलबाई ,गीता बाई ,मीरा बाई, गायत्री बाई ने बताया कि बस्ती में मार्ग निर्माण कराया गया है और ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गायत्री बाई ,लक्ष्मीबाई ,द्रोपती बाई ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था होने के कारण महिलाओं को 200 से 300 मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता हैं। गर्मी के मौसम में जलसंकट की समस्या विकराल रूप ले लेती है। सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि नई बस्ती में अवैध रूप से प्लाट बेचे गए हंै। नपा को बस्ती से किसी भी प्रकार का कर भुगतान नही किया जाता।...










