Monday, November 10

देश विदेश

सुशांत और तन्मय ने पीएम को चिट्ठी लिखकर उनसे मदद की अपील की
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सुशांत और तन्मय ने पीएम को चिट्ठी लिखकर उनसे मदद की अपील की

कानपुर ( उत्तर प्रदेश).अपने पिता की बीमारी से परेशान दो बेटों की गुहार पर पीएम मोदी ने डीएम को लेटर लिखकर मदद करने को कहा है। कुछ दिन पहले कानपुर के सुशांत और तन्मय ने पीएम को चिट्ठी लिखकर उनसे मदद की अपील की थी। बता दें कि इनके पिता को अस्थमा की बीमारी है। दोनों चंदा मांगकर इलाज करा रहे हैं।   सुशांत ने 28 जनवरी को पीएम मोदी को लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- ‘मैं एक गरीब घर से हूं। मेरे पिता सिलाई का काम कर परिवार का पेट भरते हैं। फिलहाल मैं अपने पिता का चंदा कर इलाज करा रहा हूं।' - 'मैं, मेरी मां और छोटा भाई पिता के ही सहारे हैं। यदि आप की मदद हो जाएगी तो मेरे पिता का पूरा इलाज हो जाएगा और हम दोनों भाइयों का भविष्य बिगड़ने से बच जाएगा।' - 'मेरा पूरा परिवार जीवन भर आपको मानता रहेगा।' - सुशांत ने बताया कि मैं अक्सर टीवी पर मोदी को देखा करता था। देखकर लगा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और ह...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सांताक्रूज इलाके में मणिपुर की लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला

मुंबई.यहां सांताक्रूज इलाके में मणिपुर की लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को बाल पकड़कर घसीटा गया। उसकी किसी ने भी मदद नहीं की। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की। एसीपी लेवल के अफसर मामले की जांच करेंगे। - 26 साल की पीड़ित लड़की बहन के साथ वकोला की एक सोसाइटी में रहती है। वो मेकअप आर्टिस्ट है। - शनिवार शाम वो एक दोस्त के साथ जा रही थी। सांताक्रूज में एक अनजान शख्स ने उससे छेड़छाड़ की। - पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। बाल पकड़कर उसे घसीटा भी गया। - लड़की ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया। - पीड़ित लड़की की बहन ने कहा, ''मुंबई में अक्सर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को निशाना बनाया जाता है। कोई भी मेरी बहन को बचाने के लिए सामने नहीं आया, क्योंकि लोग हमें चीनी या नेपाली समझते हैं। शायद इसील...
इंडियन कॉन्स्युलेट के गेट के बाहर एक आतंकी ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

इंडियन कॉन्स्युलेट के गेट के बाहर एक आतंकी ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया

जलालाबाद.अफगानिस्तान में इंडियन कॉन्स्युलेट को बुधवार को फिर सुसाइड अटैक के जरिए निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जलालाबाद में हुए हमलों में सभी पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। इसके अलावा हमले में एक पुलिसकर्मी, महिला समेत 19 नागरिक भी जख्मी हुए हैं। अफगान सिक्युरिटी फोर्स के साथ आईटीबीपी के जवानों ने आतंकियों का जमकर मुकाबला किया। - रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्स्युलेट के गेट के बाहर एक आतंकी ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। - इसके बाद इलाके में कई धमाकों और हैवी फायरिंग की आवाज सुनी गई। - इस बीच, अफगान सिक्युरिटी फोर्स और आईटीबीपी ने मोर्चा संभाला। - इसके अलावा आतंकियों के पॉजिशन्स को जानने के लिए दो हेलिकॉप्टर्स से भी इलाके की पैट्रोलिंग की गई। - ब्लास्ट के फौरन बाद इंडियन और पाकिस्तानी कॉन्स्युलेट से लगी सड़क की घेराबंदी कर दी गई। - इससे पहले एमईए ने कॉन्स्युलेट के सभी कर्मचारी ...
वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया

गैजेट डेस्क.वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया है। इस लिस्ट में ब्लैकबेरी और नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा एंड्रॉइड और विंडोज OS के पुराने वर्जन भी शामिल हैं। - नोकिया के पुराने फोन जो सिंबियन S40 और सिंबियन S60 OS को सपोर्ट करते हैं उन पर भी 2017 से वॉट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा। - एंड्रॉइड 2.1 एक्लेयर, एंड्रॉइड 2.2 फ्रोयो के अलावा विंडोज फोन 7.1 डिवाइसेस के लिए भी अगले साल से ये सपोर्ट बंद हो जाएगा। - कंपनी के मुताबिक, साल 2009 में जब उन्होंने वॉट्सऐप लॉन्च किया था तब मार्केट के हालात अलग थे। उस वक्त एंड्रॉइड और iOS की मार्केट हिस्सेदारी 25% से भी कम थी। वहीं, नोकिया और ब्लैकबेरी का मार्केट शेयर करीब 70% था। लेकिन अब बदले हालात को देखते हुए ये डिसीजन लिया गया है। - कंपनी ने इस फैसले को कठिन बताते हुए, अच्छी सर्विसेस देने के ...
जनरल टिकट 1 मार्च से केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

जनरल टिकट 1 मार्च से केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा

नई दिल्ली.रेलवे ने जनरल टिकट को लेकर जो बदलाव किए थे वे 1 मार्च से लागू हो गए हैं। अब 200 किलोमीटर से कम दूरी का जनरल टिकट खरीदने के बाद केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने संसद में इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने घाटे से बचने के लिए नए नियम लागू किए हैं। 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले पैसेंजर्स पर नहीं होगा असर.. - पैसेंजरों को टिकट खरीदने के बाद तीन घंटे के भीतर ही ट्रेन पकड़नी होगी। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इसके बाद उन्हें विदाउट टिकट मानकर जुर्माना वसूला जाएगा। - मान लीजिए आप जहां जाना चाहते हैं, उस स्टेशन तक जाने वाली कोई ट्रेन अगर उस दौरान वहां से रवाना नहीं होती है। तो पहली ट्रेन जब भी उस स्टेशन तक जाने वाली आएगी तब तक टिकट वैलिड माना जाएगा। - 199 किलोमीटर तक के सफर के लिए ली गई जनरल टिकट पर अब कोई रिफंड नहीं मिलेगा। - 200 किल...
बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी

नई दिल्ली. बदरपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक बदमाश लूट के इरादे से टोल प्लाजा इम्प्लॉइज के पास में बने घर में घुस गए और 2 लोगों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब ढाई करोड़ रुपए भी लूट लिए।  वारदात सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई। - लूट के इरादे से बदमाश टोल बूथ के हेड कैश‍ियर मनमोहन शर्मा और गार्ड महिपाल सिंह के घर में घुस गए। - उन्होंने टोल की रकम से भरे बैग लूटने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर कैशियर और गार्ड को गोली मार दी। - जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। - टोल प्लाजा के दोनो इम्प्लॉई गोली लगने से घायल थे। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन उनकी डेथ हो गई। - लूट की रकम ढाई करोड़ के करीब बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे कन्फर्म नहीं किया है। -...
ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला

चंदौली/वाराणसी. अलीनगर थाना के सिंघितालि क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला है। शव देख हाईवे से गुजर रहे लोग ने उसकी सूचना थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  - सिघींताली गांव के नजदीक NH-2 पर ट्रक के सहारे व्यक्ति का लटकता शव मिला। - ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और थाने ले गई। - कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय संजय यादव ने बताया कि वह सुबह टहलने के लिए हाईवे की तरफ गया था। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक के पिछले हिस्से पर लगभग एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। वहां इकट्ठे लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। वहीं, ढाबा मालिक सुभाष ने बताया कि ट्रक रात में आया थी। ट्रक से दो लोग उतरे और ढाबे पर खा...
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

भारत ने 5 विकेट से जीत लिया मैच और विराट ने उड़ाया आफरीदी का मजाक,

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कहा था कि हमें फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है, मैदान पर ही जलवा दिखेगा और फील्ड पर हुआ भी कुछ ऐसा ही। फील्डिंग से लेकर बैटिंग तक विराट जबरदस्त एग्रेशन और जोश में दिखे। - आफरीदी के आउट होने पर जहां पूरी टीम जश्न मना रही थी वहीं विराट के सेलिब्रेशन का तरीका कुछ अलग था। - उन्होंने जडेजा से हाथ मिलाने के बाद फनी अंदाज में दौड़ने का इशारा किया। विराट का ये इशारा आफरीदी की तरफ था। - टी20 के विस्फोटक बैट्समैन में से एक पाकिस्तानी कप्तानी शाहिद आफरीदी भारत के खिलाफ सिर्फ 2 रन बना सके। - उन्हें रवींद्र जडेजा के जबरदस्त थ्रो पर धोनी ने आउट किया। दूसरा रन लेने के चक्कर में आफरीदी क्रीज से काफी दूर रह गए।   - विराट ने पाक बैट्समैन खुर्रम खान को रन आउट भी किया। उनके डायरेक्ट थ्रो ने स्टम्प्स बिखेर दिए थे। - उन्होंने युवराज सिंह और...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

महिलाओं से गैंगरेप की अफवाह पुलिस का कहना है कि अगर कोई विक्टिम तो सामने आए

सोनीपत/चंडीगढ़.जाट आंदोलन के दौरान महिलाओं से गैंगरेप की अफवाह उड़ने के बाद इलाके के लोगों ने सोनीपत के पास मुरथल हाईवे पर कुछ कपड़े मिलने का दावा किया है। यहां करीब दस मीटर एरिया में जगह-जगह महिलाओं की लैगींग्स, जींस, अंडर गारमेंट्स और टॉप्स फटे पड़े हैं। दबी जुबान लाेकल लोग कह रहे हैं कि ये महिलाओं से हुई दरिंदगी के ही निशान हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अगर गैंगरेप हुआ है तो कोई विक्टिम तो सामने आए। उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। - अफवाह है कि बीते हफ्ते जब जाटों का आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया, उस दौरान कुछ महिलाओं से गैंगरेप किया गया। - आसपास के लोगों का कहना है कि डर और अपनी इज्जत की खातिर किसी महिला ने शिकायत नहीं की। - वे कहते हैं हालात इतने खराब थे कि लोग मारकाट और आगजनी कर रहे थे, पुलिस मौन खड़ी थी। हमें भी यहां कारोबार करना है इसलिए खुलकर श...
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार ढाका में खेला जाएगा
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार ढाका में खेला जाएगा

ढाका.एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार शाम 7 बजे से ढाका में खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला इसी मैदान पर वर्ल्ड कप 2014 में 21 मार्च को हुआ था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। - दुनिया की नंबर एक टी 20 टीम भारत के पास एक बैलेंस्ड साइड है। एमएस धोनी टी20 के बेस्ट कैप्टन माने जाते हैं। - टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे स्टार बैट्समैन हैं, जो फॉर्म में चल रहे हैं। - विराट पहले मैच में जरूर फ्लॉप हो गए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका परफॉर्मेंस सबसे शानदार है। उन्होंने 4 मैच में 75 के एवरेज से 150 रन बनाए हैं। - बंगलादेश के खिलाफ एशिया कप के ओपनिंग मैच में रोहित शर्मा ने हाफ सेन्चुरी लगाई थी और मैन आफ द मैच बने थे। - 36 साल के आशीष नेहरा भी फास्ट बॉलिंग से विरोधी टीम को खासा परेशान कर रहे ह...