Sunday, October 19

सांताक्रूज इलाके में मणिपुर की लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला

मुंबई.यहां सांताक्रूज इलाके में मणिपुर की लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को बाल पकड़कर घसीटा गया। उसकी किसी ने भी मदद नहीं की। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की। एसीपी लेवल के अफसर मामले की जांच करेंगे।
– 26 साल की पीड़ित लड़की बहन के साथ वकोला की एक सोसाइटी में रहती है। वो मेकअप आर्टिस्ट है।
– शनिवार शाम वो एक दोस्त के साथ जा रही थी। सांताक्रूज में एक अनजान शख्स ने उससे छेड़छाड़ की।
– पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। बाल पकड़कर उसे घसीटा भी गया।
– लड़की ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया।
– पीड़ित लड़की की बहन ने कहा, ”मुंबई में अक्सर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को निशाना बनाया जाता है। कोई भी मेरी बहन को बचाने के लिए सामने नहीं आया, क्योंकि लोग हमें चीनी या नेपाली समझते हैं। शायद इसीलिए हमारे साथ भेदभाव किया जाता है।”
– लड़की वकोला पुलिस स्टेशन पहुंची। लेकिन छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज न कर, सिर्फ लिखित शिकायत ली गई।
– मामला मीडिया में आने पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, लड़की से मारपीट करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है और घरवाले उसे बेंगलुरु लेकर चले गए हैं।