Opinion, Politics, Sports, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय
टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त है और सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टेस्ट टीम के ज़्यादातर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा को मुंबई रणजी टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में वे 23 जनवरी से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं।
रोहित ने आखिरी बार 9 साल पहले नवंबर 2015 में मुंबई में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा समेत का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था और वे पांच पारियों में 6 के औसत से मात 31 रन बना पाये ...