Saturday, October 18

Culture

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा (Kisan Morcha) के बैनर तले किसानों ने पिपली में किसान महापंचायत (kisan Mahapanchayat) की। राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा, पंजाब और UP के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा (Kisan Morcha) के बैनर तले किसानों ने पिपली में किसान महापंचायत (kisan Mahapanchayat) की। राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा, पंजाब और UP के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया।

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा (Kisan Morcha) के बैनर तले किसानों ने पिपली में किसान महापंचायत (kisan Mahapanchayat) की। राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा, पंजाब और UP के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया। दोनों किसान संगठनों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व किया है। प्रदर्शनकारी किसान (Kisan Protest) 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा (Shambhu Border) पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया। सभी किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 3 अक्टूबर को देशभर में रेल रोको (Rail Roko) आंदोलन करने का भी ...
क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। शुक्रवार को दूसरे दिन पैंथर ने फिर उमरिया फला निवासी हमेरी (50) पत्नी नाना पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। शुक्रवार को दूसरे दिन पैंथर ने फिर उमरिया फला निवासी हमेरी (50) पत्नी नाना पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

क्षेत्र की छाली ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। शुक्रवार को दूसरे दिन पैंथर ने फिर उमरिया फला निवासी हमेरी (50) पत्नी नाना पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमरी घर के थोडी दूर खेत पर घास काट रही थी। इस दौरान अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पैंथर थोडी देर महिला के पास ही खडा रहा। आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो पैंथर महिला को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया और घने जंगल की ओर भाग गया। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, वन विभाग की टीम दूसरे दिन भी पैंथर की तलाश में जुटी रही। बता दें, गुुरुवार को पैंथर ने सुबह एक किशोरी तो शाम को एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मार दिया था।  ...
2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष होगा सम्पन्न
Culture, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष होगा सम्पन्न

अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पण करने का श्राद्ध पक्ष मंगलवार से शुरू हो जाएगा। श्राद्ध पक्ष में शहर के पदमसर, कायलाना, गड्डी आदि अन्य जलाशयों पर तर्पण होंगे। किला रोड महादेव अमरनाथ के पं कमलेशकुमार दवे व धीरेन्द्र दवे के अनुसार पितृ पक्ष में मृत व्यक्ति की जो तिथि होती है, उसी दिन श्राद्ध किया जाता है। पं. अनीष व्यास के अनुसार श्राद्ध पक्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी प्रकार शिवदत्त महाराज की तपोस्थली गड्डी में दत्तसरोवर पर गोपीकिशन बोड़ा ‘उस्ताद’ व राजेन्द्र व्यास ‘पालजी’ के आचार्यत्व में मंगलवार से तर्पण करवाया जाएगा। इसमें प्रथम पारी सुबह 6:30 बजे, द्वितीय पारी सुबह 7:15 बजे व तृतीय पारी सुबह 8 बजे से तर्पण कराया जाएगा।...
मॉडल पब्लिक स्कूल में हुआ गणेश उत्सव का आगाज़
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

मॉडल पब्लिक स्कूल में हुआ गणेश उत्सव का आगाज़

बेलोट रोड स्थित मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव प्रारम्भ हो गया है। इसी के अंतर्गत प्रथम दिवस दिनांक 8 /9 /2024 को रंगारग सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल नन्ने मुन्ने बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी और सभी पालकों और सभी का मनमोह लिया और अंत में भागवान गणेश जी की आरती की गयी और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था।...
पहले दिन प्राप्त दान की गिनती लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में की गई। 7 सितंबर से शुरू हुआ गणेशोत्सव 17 सितंबर को बप्पा के विसर्जन के साथ खत्म होगा।
Culture, आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

पहले दिन प्राप्त दान की गिनती लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में की गई। 7 सितंबर से शुरू हुआ गणेशोत्सव 17 सितंबर को बप्पा के विसर्जन के साथ खत्म होगा।

‘गणपति बप्पा मोरया’ (Ganpati Bappa Morya) की गूंज मुंबई में हर तरफ सुनाई दे रही है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा जगह-जगह पंडालों में विराजमान हैं। मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय पंडाल में विराजमान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आ रहे है। पंडाल के बाहर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार बप्पा को 66 किलो सोने और 325 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। साथ ही 400 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी ने बताया है कि गणेश चतुर्थी के पहले दिन लालबागचा राजा को 48.30 लाख का दान मिला। गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi Festival 2024) के पहले दिन प्राप्त दान की ग...
गणेशोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है, और देशभर में बप्पा के भक्तों के बीच उल्लास का माहौल है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में न केवल भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी, बल्कि महिला और बेटी सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
Culture, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

गणेशोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है, और देशभर में बप्पा के भक्तों के बीच उल्लास का माहौल है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में न केवल भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी, बल्कि महिला और बेटी सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

मंगलमूर्ति भगवान गणेश का उत्सव आज से धूमधाम के साथ शुरू हो रहा है। पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बार गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन स्थलों पर बेटी और महिला सुरक्षा के संदेश को प्रमुखता दी जाएगी। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी द्वारा आयोजित 19वां श्री गणेश महोत्सव, 7 से 17 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका, हनुमान सेतु के पास आयोजित किया जा रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के दरबार थीम का मुख्य द्वार एक महलनुमा संरचना के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 85 फीट होगी। पंडाल 14,000 वर्ग फुट में वातानुकूलित और वाटर प्रूफ बनाया गया है। मूर्ति की स्थापना आज सुबह 9 बजे होगी। महामंत्री सतीश अग्रवाल के अनुसार बप्पा की मूर्ति मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर 5.3 फीट की बनाई गई है, जो दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक प्रस्तुत करेगी।...
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज सीएम यादव भी होंगे शामिल, उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे
Business, Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज सीएम यादव भी होंगे शामिल, उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे

प्रदेश के संभागीय मुयालयों पर शुरू हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की अगली कड़ी में ग्वालियर मुख्यालय पर 28 अगस्त बुधवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रही है। ग्वालियर -चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को बूस्टर डोज देने के लिए प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिनिधि एवं निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही आमंत्रित मेहमानों के स्वागत के लिए सिटी ऑफ यूजिक (संगीत नगरी) ग्वालियर  सज-धजकर तैयार है। इस कॉन्क्लेव में वन-टू-वन मीट सबसे अहम पहलू होगा। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे। साथ ही अपने खजाने निवेश के लिए खोलेंगे। सीएम करेंगे बात टू लेयर सुरक्षा में रहेगा सीएम लाउंज कॉनक्लेव में शामिल होने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे ग्वालियर आएंगे। कॉनक्लेव दो पालियों में होगी। पहले फेज में सीएम एक टेबल पर निवेशकों के साथ बैठकर बात कर...
भजनलाल सरकार ने आज जयपुर शहर में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

भजनलाल सरकार ने आज जयपुर शहर में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को राजधानी जयपुर में भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर में स्थित गोविंद देव जी, अक्षयपात्र, इस्कॉन, राधा दामोदर जी, गोपीनाथ जी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट देखने को मिली। वहीं, मंगलवार को शहर में नंदोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस पुलिस और प्रदेश को सबसे फिसड्डी मान लिया गया था, आज वह देश के विकास का इंजन बन रहा है
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस पुलिस और प्रदेश को सबसे फिसड्डी मान लिया गया था, आज वह देश के विकास का इंजन बन रहा है

रिजर्व पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने हानि-लाभ की चिंता के बिना कर्म को प्रधान माना। अब प्रदेश में हर ओर सुख, शांति और सद्भावना है। सभी 1,585 थानों, 75 पुलिस लाइंस, 90 से अधिक जेलों में भव्यता से यह आयोजन हो रहा है सीएम ने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता में भगवान श्रीकृष्ण भी अर्जुन से यही कहते हैं कि ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन…’। यानि हे अर्जुन, तुम कर्म करो, फल की चिंता मत करो। उन्होंने कहा कि हम अक्सर कर्म से पहले लाभ-हानि की चिंता करते हैं। ऐसा करने से हम उसके पुण्य से वंचित हो जाते हैं। अच्छा करेंगे तो अच्छा होगा, बुरा करेंगे तो पाप से कोई मुक्त नहीं कर सकता। लोककल्याण का कार्य किया है तो उसके पुण्य से कोई ताकत वंचित नहीं कर सकती। कर्म की प्रेरणा महत्वपूर्ण है। भगवान श्रीकृष्ण मनाया सीएम योगी ने कहा कि भगव...
महाकुंभ मेला के मद्देनजर लिया रेलवे ने बड़ा फैसला।
Culture, Travel, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

महाकुंभ मेला के मद्देनजर लिया रेलवे ने बड़ा फैसला।

प्रयागराज के लोगों की पहली पसंद ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से करने की तैयारी चल रही है। प्रयागराज के लोगों के लिए यह वीआईपी ट्रेन है। अगले वर्ष 10 जनवरी से इसको डेढ़ माह के लिए सूबेदारगंज शिफ्ट किया जाएगा। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस अभी 50 दिन के लिए ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन शिफ्ट की जा रही है। दोनों ट्रेनें शिफ्ट करने की वजह महाकुंभ मेला बताया जा रहा है। अभी रेलवे बोर्ड ने जो पत्र जारी किया है उसमें इन दोनों ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से 28 फरवरी तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से होगा। 16 जुलाई 1984 से शुरू हुई प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन के बाद यह पहला मौका होगा जब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलेगी। दिल्ली जाने वाले तमाम वीआईपी लोग प्रयागराज एक्सप्रेस से ही सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में महाक...