Monday, November 3

विदिशा

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल 100 के पार, सिलेंडर के दाम में हर माह बढ़ोतरी , सुनने वाला कोई नहीं
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल 100 के पार, सिलेंडर के दाम में हर माह बढ़ोतरी , सुनने वाला कोई नहीं

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यदुवीर सिंह बघेल व कार्यकर्ताओं ने जय स्तम्भ चौक पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए को पार कर गई हैं। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है और केंद्र सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा। जब तक पेट्रोलियम पदार्थों के दामों पर अंकुश नहीं लग जाता है। इस महंगाई से परेशान होकर कांग्रेस नेताओं ने महंगाई की अर्थी निकाली। इस दौरान मोटर साइकिल सहित गैस की टंकियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सिरोंज सहित लटेरी क्षेत्र के कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।...
जिले में हुईं गेहूं की 60 फीसदी कटाई:सर्दी में पाला पड़ा, अब रोज तापमान में हो रही बढ़ोतरी असर- समय से पहले पकी गेहूं की फसल, दाना भी छोटा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

जिले में हुईं गेहूं की 60 फीसदी कटाई:सर्दी में पाला पड़ा, अब रोज तापमान में हो रही बढ़ोतरी असर- समय से पहले पकी गेहूं की फसल, दाना भी छोटा

इस बार मौसम की बेरुखी ने रबी फसल के उत्पादन पर असर डाला है। सर्दियों में पारा नीचे आने से पाला पड़ने की स्थिति बनी और अब अचानक तापमान बढ़ने से गेहूं की उत्पादकता घटने की आशंका है। नहरों से सिंचाई करने वाले क्षेत्रों में अचानक गर्मी बढ़ने गेहूं की फसल जल्दी पक रही है। वहीं कई जगह कटाई चल रही है। ज्यादा गर्मी की वजह से गेहूं का दाना भी छोटा रहा गया। किसानों का कहना है कि धान बोने वाले किसानों की गेहूं की बोवनी देरी से हुई थी। इसलिए वहां पर गेहूं की कटाई भी देरी से हो रही है। गर्मी की वजह से गेहूं के उत्पादन पर असर दिख रहा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को दिन का पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। विदिशा जिले में 3 लाख 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी हुई थी। 3 अप्रैल तक करीब 60 फीसदी गेहूं की कटाई हुई है। 15 अप्रैल तक पूरी क...
पंचतत्व सेवा समिति ने चलाया अनूठा अभियान:पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने अभियान शुरू, 250 मिट्टी के सकोरे बांटे
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पंचतत्व सेवा समिति ने चलाया अनूठा अभियान:पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने अभियान शुरू, 250 मिट्टी के सकोरे बांटे

गर्मियों में पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने पंचतत्व सेवा समिति ने नेहरू चौक पर सांस्कृतिक आयोजन के साथ निशुल्क मिट्टी के 250 सकोरे वितरित किए और साथ में दाने भी दिए। पंचतत्व सेवा समिति ने नागरिकों में पक्षी चेतना जागृत करने एक हजार मिट्टी के सकोरे तैयार कराए हैं। साथ ही नव संवत्सर के उपलक्ष्य में गोवंश को पानी उपलब्ध कराने सीमेंट की छह टंकियां नगर के विभिन्न स्थानों पर रखीं। उनको पानी से रोज भरने की जिम्मेदारी भी उन लोगों को सौंपी जिनके द्वारा चिन्हित स्थानों पर उनको रखा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी ने नागरिकों से एक कुंडा पानी और एक मुट्ठी दाना रखने का आह्वान किया। साथ ही गर्मियों के दौरान चलने वाला पक्षी संरक्षण अभियान प्रारंभ किया गया। समिति के सदस्य अब गली मोहल्लों में सकोरे लगाएंगे। दाना पानी डालने वाले नए मित्रों को तैयार कर उनको जिम्मेदारी सौंपेंगे। सा...
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का 24वां दिन:नीमताल से पैदल बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचीं, बाेलीं – 3 दिन में मांगे नहीं मानी तो लेंगी जल समाधि,
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का 24वां दिन:नीमताल से पैदल बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचीं, बाेलीं – 3 दिन में मांगे नहीं मानी तो लेंगी जल समाधि,

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ने हड़ताल के 24वें दिन धरना स्थल नीमताल से पैदल यात्रा और पिंड भरते हुए रंगई क्षेत्र स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान गणेश से सरकार काे काे सद्बुद्धि देने की कामना की। इन्होंने भगवान गणेश को एक आवेदन भी सौंपा। जिला अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा - हम 24 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। 3 दिन के भीतर यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो हम सब बहनें जल समाधि ले लेंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा विश्वकर्मा ने कहा कि सीएम महिलाओं को अपनी बहन बोलते हैं, लेकिन उनकी बहने इतनी तपती गर्मी में इतना परेशान हो रही हैं, यहां-वहां भटक रही हैं, लेकिन भाई सुध नहीं ले रहे हैं, उनके पास सब जानकारी पहुंच रही है, पर वह सुनना ही नहीं चाह रहे हैं। इसीलिए हम उनके ही ईष्ट देव भगवान गणेश से प्रार्थना करने आए हैं, भगव...
विदिशा में रफ्तार का कहर:तेजगति डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, हादसा

विदिशा में रफ्तार का कहर:तेजगति डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम

विदिशा के शमशाबाद में सड़क हादसे में कपल की जान चली गई। एक डंगरवाडा जमनयाई चौराहा के बीच सिरोंज भोपाल मार्ग पर सिरोंज से रेत खाली करके आ रहा था, जिसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रतनलाल पुत्र गोवर्धन बंजारा निवासी साढेर और पत्नी लीलाबाई बंजारा की मौत हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। यहां से गुजर रहीं विधायक राजश्री सिंह ने घटना स्थल पर भीड़ देखकर कार रुकवाई। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।...
पानी को तरसते रेल यात्रि:रेल यात्रियों के लिए उपयोगी जल सेवा को 37 साल बाद किया बंद, बड़ा सवाल रेलवे खुद तो पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पानी को तरसते रेल यात्रि:रेल यात्रियों के लिए उपयोगी जल सेवा को 37 साल बाद किया बंद, बड़ा सवाल रेलवे खुद तो पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहा

प्लेटफार्म पर लगी नल की टोटियों और गर्मी में पानी को तरसते रेल यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 37 साल पहले समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विसंजी भाई शाह ने रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल वितरण सेवा शुरू की थी। उसे रेलवे ने बंद करा दिया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रत्येक बोगी पर निशुल्क जल उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा 4 महीने के लिए गुड़ी पड़वा से प्रारंभ की जाती थी लेकिन इस साल यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। 4 महीने पहले रेलवे ने नागरिक सेवा समिति को पत्र भेजकर सेवा बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समिति ने जल सेवा के लिए जो सामग्री रेलवे स्टेशन पर रखी हुई थी उसे हटा दिया है। सेवा को बंद कर दिया है। इसके स्थान पर सभी जिले गरीब महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई सेवा के विस्तार का संकल्प लिया। जिसे आज से ही प्रारंभ कर दिया।नागरिक सेवा समिति अध्यक्ष समा...
100 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग:25 ट्रैक्टरों से प्लाऊ से हकाई कर बुझाने की कोशिश, नहीं बचा सके
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लटेरी, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हादसा

100 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग:25 ट्रैक्टरों से प्लाऊ से हकाई कर बुझाने की कोशिश, नहीं बचा सके

जिले में फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को जिले में दो अलग-अलग जगहों पर खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें लाखों रुपए की फसल का नुकसान हो गया। शमशाबाद के पीपलधार और धोबीखेड़ा गांव के बीच करीब 70 से 100 बीघा के क्षेत्र की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में 8 किसानों की फसलें जलकर तबाह हो गईं। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड बुलाने के लिए सूचना दी। सूचना देने के करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए किसानों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलने पर विधायक राजश्री सिंह और प्रभारी तहसीलदार सत्यनारायण सोनी मौके पर जायजा लेने के लिए पहुंचे। किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर करीब आधा घंटे तक चक्काजाम रखा। विधायक और तहसीलदार ने समझाइश देकर चक्काजाम बहाल कराया। दोपहर 3:15 पर लगी आग, 4 बजे आई दमकल दोपहर करीब 3.15 बजे ...
सुरक्षा का शुभारंभ:सराफा, कपड़ा बाजार और भूतेश्वर पथ की ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा 16 कैमरों से होगी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, सिरोंज

सुरक्षा का शुभारंभ:सराफा, कपड़ा बाजार और भूतेश्वर पथ की ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा 16 कैमरों से होगी

एसडीएम और एसडीओपी ने व्यापारियों से कहा- बाजार अनमोल, इसें संभाल कर रखें सराफा व्यापार संघ ने अपने संघ की दुकानों की सुरक्षा के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे मुख्य बाजार में लगवाए हैं। इन कैमरों से सराफा बाजार, कपड़ा बाजार और भूतेश्वर पथ पर ज्वेलर्स की दुकानों की 60 से अधिक दुकानों की सुरक्षा होगी। शाम 4 बजे एसडीएम प्रवीण प्रजापति, एसडीओपी अजीत पटेल, व्यापार संघ अध्यक्ष पद्म ताम्रकार और टीआई गिरीश दुबे सराफा संघ की इस व्यवस्था का शुभारंभ करने पहुंचे। संघ द्वारा नपा के शापिंग काम्पलेक्स में स्थित पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारियों ने फीता काट कर और स्विच चालू कर कैमरों का शुभारंभ किया। संघ द्वारा 2 लाख रुपए खर्च कर ये कैमरे प्रमुख स्थानों पर लगवाए गए हैं। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर तो सीसी टीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इन कैमरों से लगने से इन दुकानों तक पहुंचने वाला मार्ग भी...
15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा:जिला पंचायत का एकाउंटेंट रंगेहाथ धराया, जांच रिपोर्ट पेश करने के एवज में मांगी थी 30 हजार रुपए रिश्वत
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा:जिला पंचायत का एकाउंटेंट रंगेहाथ धराया, जांच रिपोर्ट पेश करने के एवज में मांगी थी 30 हजार रुपए रिश्वत

विदिशा जिला पंचायत में पदस्थ एकाउंटेंट मनोज राय शुक्रवार शाम कार्यालय में ही लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ गए। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम की निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि आवेदक रिषिराज जो रोजगार सहायक था, जिसे अनियमितताओं के चलते कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया था, इसके बाद आवेदक न्यायालय की शरण में चला गया और इसी के चलते जिला पंचायत की ओर से जांच रिपोर्ट पेश करना थी। इसी रिपोर्ट को सही करने के लिए एकाउंटेंट मनोज राय ने 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। शुक्रवार को 15 हजार रुपए देना तय हुआ, रिषिराज ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की, लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी करते हुए एकाउंटेंट मनोज राय को दफ्तर से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के त...
विदिशा में दिनदहाड़े चोरी:जनपद सीईओ के घर से जेवर और नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

विदिशा में दिनदहाड़े चोरी:जनपद सीईओ के घर से जेवर और नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

विदिशा में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। अरिहंत विहार में नटेरन जनपद सीईओ के घर चोरी हो गई। चोरों ने नकदी और जेवर चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जनपद सीईओ का परिवार बाहर गया था। घर पर बेटी थी। वह किसी काम से बाजार गई और शाम को जब घर पहुंची, तो देखा घर के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था । बेटी ने चोरी की जानकारी पिता को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की चोरी हुई। चोरों की तलाश जारी है।...