Tuesday, October 28

गंजबासौदा

कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी:युवक से अभद्रता करने पर डॉक्टर संकुल त्योंदा अटैच, फिर की अभ्रदता
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा, हैल्थ

कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी:युवक से अभद्रता करने पर डॉक्टर संकुल त्योंदा अटैच, फिर की अभ्रदता

शासकीय चिकित्सालय के डॉक्टर संकुल जैन को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटैच किया। गमाकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ डॉक्टर संदीप साहू को उनके स्थान पर शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ किया। दरअसल, चिकित्सालय में विजिट करने आए मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह ने भी माना कि एक दिन पहले अस्पताल में जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सामने ही मंगलवार को सत्यनारायण शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता बात कर रहे थे। तभी वहां मौजूद डॉ. जैन ने उनसे अभ्रदता की। रविवार को चिकित्सालय में रात 12.30 बजे मां को उपचार के लिए गए युवक का उपचार को लेकर डॉक्टर संकुल जैन से विवाद हो गया था। उनके साथ मौजूद डॉक्टर धनेश मिश्रा ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीएमओ ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था। डॉक्टर ने बीएमओ...
डॉक्टर की दादागिरी:मां का इलाज कराने गए युवक के पीछे डंडा लेकर दौड़े डॉक्टर ने की मारपीट
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा, हैल्थ

डॉक्टर की दादागिरी:मां का इलाज कराने गए युवक के पीछे डंडा लेकर दौड़े डॉक्टर ने की मारपीट

वीडियो वायरल होने पर बीएमओ ने नोटिस दिया, डॉक्टर ने चेंबर में फाड़कर टेबल पर फेंका, बोला- जो करना है कर लेना शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में मरीज से डॉक्टर की दादागिरी, मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ। बीएमओ ने जब डॉक्टर धनेश मिश्रा से पूछताछ कर नोटिस जारी किया तो उसने चेंबर में आकर नोटिस फाड़ा और टेबल पर फेंक दिया। दरअसल पूरा मामला रविवार रात का है। जब युवक मां को लेकर उपचार कराने गया था। वीडियो में डंडा लेकर युवक के पीछे भागकर पिटाई करते दिखाई दे रहा है। दूसरे में डॉक्टर अभद्रता करते दिख रहा है। इधर डॉक्टर जैन ने बताया रात 12 बजे कपिल यादव और आकाश शर्मा ने अभद्रता की फोन पर धमकाया। इसकी शिकायत लिखित रूप में पुलिस से की गई है। लेकिन युवक कांग्रेस का नाम गलती से निकल गया। नशे की हालात में मरीज का सही उपचार नहीं कियापीड़ित लोगों ने सोमवार को कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार ...
मौसम अपडेट:18.8 डिग्री रात का पारा; बादल छाने से 25 दिन बाद सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

मौसम अपडेट:18.8 डिग्री रात का पारा; बादल छाने से 25 दिन बाद सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा

लो सिस्टम से दक्षिणी मप्र तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान शिफ्ट शहर में रविवार को भी बादल छाए रहे। इस कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 18.8 डिग्री पर पहुंच गया। 25 दिन बाद यह सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 27 अक्टूबर को रात का तापमान इससे ज्यादा 20.0 डिग्री दर्ज किया गया था। अब मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटते ही ठंड बढ़ेगी। अगले एक हफ्ते में शुरू के एक-दो दिन में 1, 2 डिग्री और बाद में तापमान में 5-6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगले एक-दो दिन में कभी भी शहर में कोहरा भी छा सकता है। रविवार दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अरब सागर में बने अति कम दबाव का क्षेत्र यानी वेल मार्क लो सिस्टम के कारण दक्षिणी मध्य प्रदेश तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान तरफ शिफ्ट हो गई। आगे क्या... महीने के आखिर में प...
बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी:15 को जिलेभर से जाएंगी 200 से ज्यादा बसें, शहर के ट्रैफिक का नहीं बना प्लान
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी:15 को जिलेभर से जाएंगी 200 से ज्यादा बसें, शहर के ट्रैफिक का नहीं बना प्लान

भाजपा की बैठक में शामिल हुए सांसद, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी जिले की सीमा में करीब 7 हजार लोग 14 नवंबर की रात में रुकेंगे। इसके बाद दूसरे दिन भोपाल रवाना किया जाएगा। इनके लिए 200 बसों का इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों को रुकने, भोजन, टेंट, चिकित्सा आदि के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भोपाल जाने वाले सारे रास्तों का ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने दिए हैं। शहर में ही हजारों लोग रुकेंगे लेकिन अब तक ट्रैफिक प्लान नहीं बनाया गया है। वहीं भोपाल जाने वाले सारे रास्ते क्लियर करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए कर रही कामबिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने जा रहे 7 हजार आदिवासियों को विदिशा में ठहराया जाएगा। सांसद रमाकांत भार्गव ने पत्रकारों से चर्...
डेंगू जांच मशीन के कार्ड खत्म:2 दिन से नहीं हो रहे एलाइजा टेस्ट; सर्वे में 14 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हैल्थ

डेंगू जांच मशीन के कार्ड खत्म:2 दिन से नहीं हो रहे एलाइजा टेस्ट; सर्वे में 14 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

जिले में एक ओर जहां डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, वहीं ऐसे हालातों में डेंगू की जांच बंद पड़ी हुई हैं। जिला अस्पताल में होने वाले एलाइजा टेस्ट पिछले दो दिन से बंद हैं। जांच मशीन के कार्ड खत्म होने से जांच नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि टेस्ट के लिए जरूरी कार्ड की उपलब्धता शुक्रवार को हो जाएगी। सरकारी स्तर पर टेस्ट नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट लैब में ज्यादा रुपए खर्च कर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। दो दिन पहले तक आई रिपोर्ट के हिसाब से जिले में कुल 317 मरीज डेंगू मिले हैं। यदि बुधवार और गुरुवार को भी जांच होती तो यह संख्या बढ़ गई होती। गुरुवार को भी विभाग की सर्वे टीमों ने सुभाषनगर, करैयाखेड़ा, राघवजी कालोनी, मोहन गिरी क्षेत्र में सर्वे किया। इस दौरान करीब 417 घरों का सर्वे हुआ। इसमें 14 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है, जिसे सर्वे टीम ने नष्ट कराया।...
खेरोदा में 3.30 घंटे तक चला रेस्क्यू:कम पानी फेंक रहे पंप के सेक्शन पाइप को ठीक करते समय मिट्टी धंसी, 25 फीट गहरे कुएं में गिरा किसान, 6 घंटे के बाद निकाला शव
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

खेरोदा में 3.30 घंटे तक चला रेस्क्यू:कम पानी फेंक रहे पंप के सेक्शन पाइप को ठीक करते समय मिट्टी धंसी, 25 फीट गहरे कुएं में गिरा किसान, 6 घंटे के बाद निकाला शव

मिट्‌टी धंसने से रेस्क्यू में भी आई परेशानी, पंप से निकाला पानी, जेसीबी से बनाया रास्ता त्योंदा तहसील के ग्राम खेरोदा में मंगलवार सुबह कच्चा कुआं धंस गया। इसमें कुएं पर काम कर रहे 45 वर्षीय किसान राजाराम कुर्मी की मौत हो गई। 6 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव बाहर निकाला। शव निकालते वक्त रेस्क्यू टीम को परेशानी आई। बार-बार मिट्टी धंसक रही थी। घटना उस समय हुई जब 4 बीघा खेत में पलेवा के लिए किसान कुएं से पानी खींचने का काम कर रहा था। पाइप से पानी कम आ रहा था। इस को देखने किसान मोटर पंप के उस सेक्शन पाइप को ठीक करने की कोशिश कर रहा था जो कुएं से पानी को खींचकर पंप की पंखी तक पहुंचा रहा था। तभी कच्चे कुएं की मिट्टी धंस गई। इससे वह पंप सहित 25 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरा और ऊपर से मिट्टी गिर गई। सुबह 8 बजे हादसा9 बजे अफसर पहुंचे10: 30 पर होमगार्ड की टीम आई11 बजे से रेस्क्यू श...
स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे:पालकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे चालक, जान जोखिम में
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे:पालकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे चालक, जान जोखिम में

स्कूल तक आने-जाने का दोगुना किराया देने के बाद भी बच्चों का सफर असुरक्षित 18 महीने बाद जैसे स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। कक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं दूसरी और पालकों की आर्थिक समस्या बढ़ रही है। विद्यार्थियों को स्कूल लाने ले जाने वाले वाहनों का किराया दोगुना भुगतान करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वाहन चालक सुरक्षा नियमों को दर किनार कर दस बच्चों की क्षमता वाले वाहन में 15 से 20 बच्चे भर कर ले जा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके लिए वह महंगाई और डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का हवाला दे रहे हैं। एक ओर प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस और दूसरी ओर उतना ही वाहन किराया पालकों को अब परेशानी का कारण बन रहा है। नगर के ट्रैफिक हालातों को देखते पालक बच्चों को साइकिल या स्कूटी से स्कूल भेजना का जोखिम नहीं लेना चाहते। इससे उनको वाहनों से बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी हो गया ह...
मंडी में खरीदी के टूटे सारे रिकाॅर्ड:45 हजार 610 बोरा अनाज की आवक‎, ज्यादा आवक का असर. .. . 5 हजार बोरा अनाज बचा, आज का अवकाश निरस्त कर होगी खरीदी
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

मंडी में खरीदी के टूटे सारे रिकाॅर्ड:45 हजार 610 बोरा अनाज की आवक‎, ज्यादा आवक का असर. .. . 5 हजार बोरा अनाज बचा, आज का अवकाश निरस्त कर होगी खरीदी

विदिशा कृषि उपज मंडी के इतिहास में 50 हजार‎ बोरा अनाज की रिकार्ड आवक सोमवार को दर्ज‎ हुई। एक ही दिन में मंडी में 45 हजार 610 बोरा‎ अनाज की नीलामी हुई। भारी मात्रा में हुई आवक‎ की नीलामी कराने के लिए मंडी प्रबंधन को‎ बोली लगाने के लिए दो गुना अमला लगाना‎ पड़ा। इसके अलावा तय समय शाम 4 बजे के‎ आधा घंटे बाद तक नीलामी कार्य चला। इसके‎ बाद भी करीब 5 हजार बोरा अनाज नीलामी से‎ बचा रह गया। ऐसे बचे हुए किसानों की उपज‎ को अब मंडी प्रशासन मंगलवार का अवकाश‎ निरस्त कर सुबह 11 बजे से नीलामी कराएगा।‎ खास बात यह है कि मंडी में हुई कुल आवक में‎ 40 हजार से ज्यादा बोरा धान के हैं, जिसमें 75‎ फीसदी धान बाहरी जिलों से आई। उल्लेखनीय‎ है कि मंडी में अधिकतम आवक का पिछला‎ रिकार्ड करीब 35 हजार बोरों का है। पिछले‎ रिकार्ड से 15 हजार बोरा अधिक आवक होने‎ बावजूद बिना व्यवस्था बिगड़े उपज की सुचारू‎ रूप से नीलामी कर...
मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगोली बनाओ और डीप सजाओ प्रतियोगता का आयोजन
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध

मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगोली बनाओ और डीप सजाओ प्रतियोगता का आयोजन

गंज बासोदा :- दिवाली के पावन अवसर परमॉडल पब्लिक हायर सेकण्ड्री स्कूल में छात्र - छात्रों द्वारा रंगोली एवं डीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , इस आयोजन के दौरान निर्णायक स्कूल संचालक एवं स्कूल प्राचर्य की उपस्थिति में छात्र - छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली की कला दिखाई , इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सुहासिनी दांगी एवं द्वतीये अंजलि कुशवाहा रही , वही डीप सज्जा में प्रथम लक्समी यादव और द्वतीये ख़ुशी लोधी रही , इस रंगोली एवं डीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल संचालक और स्कूल प्राचर्य तथा स्कूल स्टाफ के मार्गदर्शन में सपन्न हुआ इस अवसर पर समस्त स्टाफ व् छात्र - छात्राये उपस्थित थे...
ग्राइंडर से काटी तिजोरी, खाली निकली:विदिशा में दो तिजोरियों में सोना होने की फैली थी अफवाह, एक में मिले कपड़े, तो दूसरी मिली खाली
इतिहास की गाथा, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

ग्राइंडर से काटी तिजोरी, खाली निकली:विदिशा में दो तिजोरियों में सोना होने की फैली थी अफवाह, एक में मिले कपड़े, तो दूसरी मिली खाली

विदिशा की गंजबासौदा में बुधवार की रात एक अफवाह फैल गई कि गंजबासौदा नगर के गांधी चौक में एक मकान की खुदाई के दौरान दो बड़ी तिजोरियां निकली हैं, जो सोने से भरी हुई हैं और इनमें लगभग 2 क्विंटल सोना है। जिसने भी अफवाह सुनी वह गांधी चौक की और जा दौड़ा। किसी ने इस अफवाह की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी दी, जिससे वह भी दल-बल के साथ जा मौके पर पहुंचा। मकान मालिक से पूछताछ कर पड़ताल की। देहात थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि पूछताछ में मकान मालिक राजेश माहेश्वरी ने प्रशासन को बताया कि यह तिजोरी खुदाई में नहीं मिली, बल्कि इन तिजोरियों का वह इस्तेमाल करते हैं और इनमें पुराने कपड़े भरे हुए हैं। तब प्रशासन ने इनको तिजोरी खोलकर दिखाने को कहा तो उन्होंने एक तिजोरी तो खोल कर दिखा दिया। पर दूसरी की उन्हें चाबी नहीं मिली। इस पर प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार तक का समय देकर तिजोरी वाले कमरे मे...