
शासकीय चिकित्सालय के डॉक्टर संकुल जैन को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटैच किया। गमाकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ डॉक्टर संदीप साहू को उनके स्थान पर शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ किया। दरअसल, चिकित्सालय में विजिट करने आए मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह ने भी माना कि एक दिन पहले अस्पताल में जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सामने ही मंगलवार को सत्यनारायण शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता बात कर रहे थे। तभी वहां मौजूद डॉ. जैन ने उनसे अभ्रदता की। रविवार को चिकित्सालय में रात 12.30 बजे मां को उपचार के लिए गए युवक का उपचार को लेकर डॉक्टर संकुल जैन से विवाद हो गया था। उनके साथ मौजूद डॉक्टर धनेश मिश्रा ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीएमओ ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था। डॉक्टर ने बीएमओ कार्यालय में नोटिस फाड़ कर उनकी टेबल फेंक दिया था। जांच के लिए 2 सदस्यीय दल बनाया है जो 3 दिन में जांच रिपोर्ट देगा।