Sunday, October 26

गंजबासौदा

8 तहसील के 880 गांवों में 60 हजार 185 प्लॉट की इंट्री दर्ज; कम होंगे जमीनों के विवाद, सर्टिफिकेट से लोन लेने की सुविधा मिलेगी
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

8 तहसील के 880 गांवों में 60 हजार 185 प्लॉट की इंट्री दर्ज; कम होंगे जमीनों के विवाद, सर्टिफिकेट से लोन लेने की सुविधा मिलेगी

गंजबासौदा में सबसे ज्यादा 135 गांवों में हुआ सर्वे, 132 गांवों के साथ दूसरे स्थान पर कुरवाई​​​​​​​ केन्द्र की स्वामित्व योजना के तहत अब ग्रामीणों को जहां वे रह रहे हैं। उस स्थान का मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके लिए जिले की 8 तहसील के 880 गांवों में ड्रोन सर्वे हो चुका है। डोन सर्वे के बाद पटवारियों द्वारा आबादी क्षेत्र के प्लॉट की एंट्री की जा रही है। अब तक 60 हजार 185 प्लॉट की एंट्री सारा एप के माध्यम से हो चुकी है। जिन पर ग्रामीणों को मालिकाना हक दिया जाना है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा गंजबासौदा क्षेत्र के 135 गांवों में ड्रोन सर्वे हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर 132 गांव के साथ कुरवाई तहसील है। सर्वे सिर्फ गांव की आबादी भूमि में किया जा रहा है। जिसके डाटाबेस से पंचायत स्तर पर संपत्ति रजिस्टर भी तैयार किए जाएंगे। जिले में 12 तहसील हैं, इनमें से 8 में काफी हद तक सर्वे हो चुका है। विदिशा ग...
पुलिस की कार्रवाई:बच्चाें के धर्मांतरण का आराेप लगाकर स्कूल परिसर में तोड़फोड़ करने वाले 11 गिरफ्तार
अपराध जगत, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हादसा

पुलिस की कार्रवाई:बच्चाें के धर्मांतरण का आराेप लगाकर स्कूल परिसर में तोड़फोड़ करने वाले 11 गिरफ्तार

धर्मांतरण का आरोप लगाकर सेंट जोसेफ हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में तोड़फोड़ करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ बलवा के तहत प्रकरण दर्ज किए गए है। प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की पहचान वायरल वीडियो के माध्यम से की जा रही है। उल्लेखनीय है धर्मांतरण मामले की जांच की मांग को लेकर विहिप, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच आदि ने प्रदर्शन किया था। उसी दौरान भीड़ उग्र होकर स्कूल परिसर में घुस गई थी। थाना प्रभारी सुमी देसाई ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने 8 बच्चों के नाम दिए हैं, जिनका 30 अक्टूबर को ईसाई धर्म के अनुसार संस्कार किया गया था। ये सभी ईसाई समुदाय के हैं, सेंट जोसेफ स्कूल के ब्रदर एंथोनी ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी हिंदू समुदाय के बालक का धर्मांतरण नहीं कराया गया। जांच की मांग की थी, जवाब नहीं मिला तो आक्रोश फूटा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख नीलेश अग्र...
स्कूल में धर्मांतरण का मामला:विदिशा जिले में धर्मांतरण को लेकर लोगों का स्कूल पर गुस्सा फूटा, स्कूल में लगाई पुलिस
आंदोलन, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

स्कूल में धर्मांतरण का मामला:विदिशा जिले में धर्मांतरण को लेकर लोगों का स्कूल पर गुस्सा फूटा, स्कूल में लगाई पुलिस

विदिशा जिले के गंजबासौदा में सेंट जोसेफ स्कूल में हिंदू संगठन के कुछ गुस्साए लोगों के द्वारा स्कूल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। बता दें कि पिछले दिनों सेंट जोसेफ स्कूल के 8 बच्चों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। लगातार पिछले दिनों ज्ञापन दिए जा रहे हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी शहर के स्थानीय चर्च भारत माता कॉन्वेंट स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में तैनात कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए मामले में एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि जो भी कार्रवाई होगी। वह वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच में ले लिया है। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक मिशनरी स्कूल में बच्चों के धर्मांतरण कराने की चर्चा हो रही थी। गंजबासौदा मैं स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का नाम सोशल मीड...
आवक अधिक आने से बढ़ा इंतजार:व्यापारियों ने एक दिन पहले चक्काजाम के बाद कहा था-पूरी उपज खरीदेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

आवक अधिक आने से बढ़ा इंतजार:व्यापारियों ने एक दिन पहले चक्काजाम के बाद कहा था-पूरी उपज खरीदेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ

मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सैकड़ों किसानों की उपज बिकने से बची रह गई। इनमें कई किसान ऐसे हैं, जो कि पिछले 4 से 5 दिन पहले से अपनी उपज लेकर मंडी में पड़े हुए हैं। कड़ाके की सर्दी में इतने दिनों तक मंडी में डेरा डालने के बावजूद भी शुक्रवार को उपज नीलाम नहीं हो पाने से ये किसान मायूस हो गए। अब ये किसान दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मंडी खुलने पर ही अपनी उपज बेच पाएंगे। एक दिन पहले गुरुवार को धान के दाम गिरने से किसानों ने चक्काजाम किया था। इससे आधे दिन का नीलामी कार्य बंद रहा था। इसलिए शुक्रवार को दोनों दिन की आवक से उपज की मात्रा ज्यादा हो जाने से करीब 200 ट्राली धान की नीलामी नहीं हो सकी। शुक्रवार को मंडी में कुल 18501 क्विंटल उपज की नीलामी हुई। इसमें 16116 क्विंटल धान की उपज शामिल है। लगातार दूसरे दिन भी मंडी में धान के दाम कम रहे। दरअसल, गुरुवार को व्यापारियों ने किसान...
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, हैल्थ

तीसरी लहर पर सतर्कता:जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की शुद्धता सिर्फ 21% तो बासौदा-सिरोंज में 95%रही

छह घंटे तक प्लांट्स को चलाकर अफसरों ने ऑक्सीजन सप्लाई को देखा प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अस्पतालों में उपकरणों की टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को जिला अस्पताल सहित बासौदा और सिरोंज के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की सुबह 9 बजे से मॉकड्रिल शुरू हुई। छह घंटे तक प्लांट्स को चलाकर आक्सीजन सप्लाई को देखा गया। इस मॉकड्रिल में देखा गया कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स से निकलने वाली मेडिकल ऑक्सीजन में शुद्धता कितनी है। इस मॉकड्रिल में जिला अस्पताल का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की सप्लाई अमानक रही। जिला अस्पताल के प्लांट की निकलने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता महज 21 फीसदी आंकी गई, जबकि ऑक्सीजन की शुद्धता कम से कम 93 फीसदी होना चाहिए। इस प्लांट में तकनीकी दिक्कत की वजह से ऑक्सीजन की शुद्धता कम है। हाला...
2 जगह दबिश:6 ग्राम ब्राउन शुगर, 800 ग्राम गांजा बरामद किया
अपराध जगत, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

2 जगह दबिश:6 ग्राम ब्राउन शुगर, 800 ग्राम गांजा बरामद किया

कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में ब्राउन शुगर और गांजा पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काछीकुआ छात्रावास के पास से दबिश दी। पुलिस ने विक्की चिढ़ार निवासी लुहांगी मोहल्ला और सौरभ राठौर निवासी छात्रावास के पास काछीकुआ को पकड़ा। विक्की के पास से 6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसे ब्राउन शुगर की पुड़िया सौरभ राठौर ने बेचने के लिए दी थी। ब्राउन शुगर की कीमत 50 हजार बताई जा रही है। जबकि दूसरे मामले में वाटर वर्क्स रोड पर बैस दरवाजा निवासी रईस खान पुत्र शफीक खान के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में रखा 800 ग्राम गांजा जब्त हुआ है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई जा रही है।...
कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी:युवक से अभद्रता करने पर डॉक्टर संकुल त्योंदा अटैच, फिर की अभ्रदता
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा, हैल्थ

कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी:युवक से अभद्रता करने पर डॉक्टर संकुल त्योंदा अटैच, फिर की अभ्रदता

शासकीय चिकित्सालय के डॉक्टर संकुल जैन को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटैच किया। गमाकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ डॉक्टर संदीप साहू को उनके स्थान पर शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ किया। दरअसल, चिकित्सालय में विजिट करने आए मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह ने भी माना कि एक दिन पहले अस्पताल में जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सामने ही मंगलवार को सत्यनारायण शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता बात कर रहे थे। तभी वहां मौजूद डॉ. जैन ने उनसे अभ्रदता की। रविवार को चिकित्सालय में रात 12.30 बजे मां को उपचार के लिए गए युवक का उपचार को लेकर डॉक्टर संकुल जैन से विवाद हो गया था। उनके साथ मौजूद डॉक्टर धनेश मिश्रा ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीएमओ ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था। डॉक्टर ने बीएमओ...
डॉक्टर की दादागिरी:मां का इलाज कराने गए युवक के पीछे डंडा लेकर दौड़े डॉक्टर ने की मारपीट
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा, हैल्थ

डॉक्टर की दादागिरी:मां का इलाज कराने गए युवक के पीछे डंडा लेकर दौड़े डॉक्टर ने की मारपीट

वीडियो वायरल होने पर बीएमओ ने नोटिस दिया, डॉक्टर ने चेंबर में फाड़कर टेबल पर फेंका, बोला- जो करना है कर लेना शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में मरीज से डॉक्टर की दादागिरी, मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ। बीएमओ ने जब डॉक्टर धनेश मिश्रा से पूछताछ कर नोटिस जारी किया तो उसने चेंबर में आकर नोटिस फाड़ा और टेबल पर फेंक दिया। दरअसल पूरा मामला रविवार रात का है। जब युवक मां को लेकर उपचार कराने गया था। वीडियो में डंडा लेकर युवक के पीछे भागकर पिटाई करते दिखाई दे रहा है। दूसरे में डॉक्टर अभद्रता करते दिख रहा है। इधर डॉक्टर जैन ने बताया रात 12 बजे कपिल यादव और आकाश शर्मा ने अभद्रता की फोन पर धमकाया। इसकी शिकायत लिखित रूप में पुलिस से की गई है। लेकिन युवक कांग्रेस का नाम गलती से निकल गया। नशे की हालात में मरीज का सही उपचार नहीं कियापीड़ित लोगों ने सोमवार को कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार ...
मौसम अपडेट:18.8 डिग्री रात का पारा; बादल छाने से 25 दिन बाद सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

मौसम अपडेट:18.8 डिग्री रात का पारा; बादल छाने से 25 दिन बाद सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा

लो सिस्टम से दक्षिणी मप्र तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान शिफ्ट शहर में रविवार को भी बादल छाए रहे। इस कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 18.8 डिग्री पर पहुंच गया। 25 दिन बाद यह सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 27 अक्टूबर को रात का तापमान इससे ज्यादा 20.0 डिग्री दर्ज किया गया था। अब मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटते ही ठंड बढ़ेगी। अगले एक हफ्ते में शुरू के एक-दो दिन में 1, 2 डिग्री और बाद में तापमान में 5-6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगले एक-दो दिन में कभी भी शहर में कोहरा भी छा सकता है। रविवार दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अरब सागर में बने अति कम दबाव का क्षेत्र यानी वेल मार्क लो सिस्टम के कारण दक्षिणी मध्य प्रदेश तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान तरफ शिफ्ट हो गई। आगे क्या... महीने के आखिर में प...
बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी:15 को जिलेभर से जाएंगी 200 से ज्यादा बसें, शहर के ट्रैफिक का नहीं बना प्लान
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी:15 को जिलेभर से जाएंगी 200 से ज्यादा बसें, शहर के ट्रैफिक का नहीं बना प्लान

भाजपा की बैठक में शामिल हुए सांसद, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी जिले की सीमा में करीब 7 हजार लोग 14 नवंबर की रात में रुकेंगे। इसके बाद दूसरे दिन भोपाल रवाना किया जाएगा। इनके लिए 200 बसों का इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों को रुकने, भोजन, टेंट, चिकित्सा आदि के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भोपाल जाने वाले सारे रास्तों का ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने दिए हैं। शहर में ही हजारों लोग रुकेंगे लेकिन अब तक ट्रैफिक प्लान नहीं बनाया गया है। वहीं भोपाल जाने वाले सारे रास्ते क्लियर करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए कर रही कामबिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने जा रहे 7 हजार आदिवासियों को विदिशा में ठहराया जाएगा। सांसद रमाकांत भार्गव ने पत्रकारों से चर्...