Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
सिरोंज-महाशिवरात्रिका उत्साह शहर में सारी रात दिखाई दिया
सिरोंज। महाशिवरात्रिका उल्लास और उत्साह शहर में सारी रात दिखाई दिया। शहर के शिवालयों में सारी रात भोलेनाथ के भजन गूंजते सुनाई दिए। इसके पहले मुख्य बाजार में भव्य शिवबारात भी निकाली गई।
दिनभर के उत्साह के बाद मंगलवार-बुधवार को सारी रात क्षेत्र के श्रद्धालु शिवभक्ति में डूबे रहे। मनभावन तरीके से सजाए गए शिव मंदिरों में सारी रात भजन एवं कीर्तन का दौर चलता रहा। फाग गीतों से सुसज्जित संगीतमय भजनों का यह क्रम शिवालयों में बुधवार सुबह तक चलता रहा। इसके पहले सोमवार को मंदिर सेवा समिति द्वारा रात में भव्य शिव बारात भी निकाली गई। कोर्ट गेट से शुरू हुई इस शिव बारात में बड़ी संख्या में भक्तों ने भूत-प्रेत के मुखौटे लगा रखे थे। सिनेमा चौराहे पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेेश यादव ने शिव बारात का स्वागत किया। सेन समाज जागृति मंच के साथ ही अन्य संगठनों ने भी शिव बारात का स्वागत किया।
मुख्य बाजार से ह...