Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
लंदन में 5000 करोड़ में बिकेगा सहारा हाउस!
लंदन
संकट में फंसे सहारा समूह के धन जुटाने के प्रयासों में मंगलवार को नया मोड़ आया। कर्जदाताओं ने उसकी होटल संपत्ति ग्रासवेनॉर हाउस को बिक्री के लिए पेश किया। इसके बिकने से 5,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते है। यहां पार्क लेन में ग्रासवेनॉर हाउस काफी चर्चित संपत्ति है। देश के बाहर सहारा के तीन होटल हैं। सहारा की अन्य दो संपत्तियां न्यू यॉर्क में होटल प्लाजा और होटल ड्रीम डाउनटाउन हैं। सहारा समूह महीनों से अपने प्रमुख सुब्रत रॉय और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की रिहाई के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहा है। ये लोग बीते एक साल से तिहाड़ में बंद हैं। समूह की धन जुटाने की योजना के केंद्र में ये तीनों होटल हैं। ग्रासवेनॉर हाउस से 50 करोड पाउंड मिल सकते हैं। सहारा ग्रासवेनॉर हाउस हॉस्पिटैलिटी ने 2010 में इस होटल के लिए 47 करोड़ पाउंड का भुगतान किया था। जेएलएल होटल्स ऐंड हॉस्पिटैलिटी समूह के ग्लोबल सी...










