गंजबासौदा| वार्डक्रमांक 15 नामदेव कालोनी के समीप मुरम से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे उतर गई। समय रहते ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर नियंत्रण पा लिया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। नागरिकों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से जा रहा था तभी मार्ग के बीच में गड्ढा जाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली मार्ग से नीचे उतर गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को दोबारा मार्ग पर लाया जा सका।