Saturday, October 25

सिरोंज

Uncategorized, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

यशवंत सिन्हा व उनके बेटे ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

नई दिल्ली. यशवंत सिन्हा व उनके बेटे ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी की तुलना इंदिरा से करते हुए बीजेपी के सीनियर लीडर ने कहा कि इलेक्शन का इंतजार कीजिए, जनता धूल चटाएगी। जैसे इमरजेंसी के बाद कांग्रेस की हार हुई थी। वैसे ही आपकी, - बीजेपी में मोदी के खिलाफ बढ़ रहे हैं बयान - सिन्हा को उस खेमे का माना जाता है जो मोदी के खिलाफ बयान देते रहते हैं। - लालृकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे सीनियर लीडर्स के साथ सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी मोदी-अमित शाह पर निशाना साधते रहे हैं। - शनिवार को ही शत्रुघ्न ने अरुणाचल में प्रेसिडेंट रूल लगाने को लेकर बयान दिया था कि आखिर ऐसा करने के लिए किसने एडवाइस दी।...
हर शनिवार को मार्केट बंद रखने का ऐलान व्यापार महासंघ
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

हर शनिवार को मार्केट बंद रखने का ऐलान व्यापार महासंघ

गंजबासौदा। कर्मचारियों के लिए खुश खबरी अब से हर शनिवार को रहेगा अवकाश दुकानो पर काम करने वाले कर्मचारियों को न तो छुटटी मिलती थी। और न ही गुमाष्ता एक्ट का शहर में पालन होता था। व्यापार महासंघ की नई टीम के आने के बाद व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि सप्ताह में एक दिन का अवकाश रखा जाएगा। तथा तमाम संगठनों ने सहमति दी। शहर में पहली बार शनिवार को अधिकांश मार्केट बंद रहा,रैली सुबह के समय गांधी चैक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरेठ रोड़ पर संपन्न हुई। रैली मे संरक्षक रमाकांत शर्मा, भगवानदास बीडी, अमानसिंह,विष्णुप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत,  सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।  ...
छोला रोड रेल फाटक पर  अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

छोला रोड रेल फाटक पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई

भोपाल। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत रविवार को छोला रोड रेल फाटक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई नगर निगम और रेल प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विरोधी अमले को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकी। अमले ने फाटक के आसपास से झुग्गियां, हाथ ठेले, बल्ली, टीन की चादरें एवं गुमठियां हटा दी।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, सिरोंज, सीहोर

कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड सैनिक की मौत

भोपाल. कैंपियन स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड सैनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सैनिक करीब पांच फीट तक उछल गए और जमीन पर आ गिरे। कार में चार युवक सवार थे, जो हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकले। जोगीपुरा, बरखेड़ी निवासी 58 वर्षीय राजनारायण शुक्ला होमगार्ड सैनिक थे। इन दिनों उनकी गार्ड ड्यूटी स्कूल शिक्षामंत्री पारस जैन के बंगले पर थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंपियन स्कूल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शाहपुरा झील की ओर जा रही थी। राजनारायण बाइक पर सामने से आ रहे थे। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह पांच फीट ऊपर फिंक गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। उसमें चार युवक सवार थे, जो हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकले। राजनारायण के बेटे राजेश्वरी ने बताया कि एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद मौके...
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

महानगरी एक्सप्रेस में मिला बम

जबलपुर. महानगरी एक्सप्रेस में मिला बम मिला इस बात पता चलते ही बम निरोधी दल ने ट्रेन से मिले टाइम बम को डिफ्यूज किया.. ट्रेन में इनएक्टिव बम के साथ मिला लेटर, रेल मंत्री से किश्तों में मांगे 10 करोड ़महानगरी एक्सप्रेस में मिला टाइम बम, यात्री की सजगता से ब्लास्ट होने से बचा महानगरी एक्सप्रेस के टायलेट में जो बम मिला था, उसमें जो टाइमिंग सेट की गई थी उस समय ट्रेन जबलपुर के आसपास रहती। बताया जाता है कि महानगरी में मिले बम को डिफ्यूज किये जाने के समय 1 किलो मीटर का पूरा एरिया थर्रा गया और जमीन में करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बम की शक्ति का अंदाजा लगाने वालों ने बताया कि यदि इसे समय रहते नहीं देखा गया होता तो ट्रेन की दो बोगी के परखच्चे तक उड़ जाते। क्या है मामला... गुरुवार को बनारस से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस के एस 3 कोच के टायलेट में मिले बैग में टाइम बम रखा मिला। ट्र...
पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया चदंन डाकैत को
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया चदंन डाकैत को

ग्वालियर. चदंन डाकैत को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया उस पर 30 हजार रूपये का ईनाम था तथा उसकी गर्लफ्रेड पर भी 10 हजार रूपये का ईनाम रखा गया है। क्या है पूरा मामला... - एक पुलिस अफसर के मुताबिक, चंदन गड़रिया की लोकेशन करई के जंगलों में मिली थी। - इसके बाद, शिवपुरी के एसपी युसुफ कुरैशी ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके की घेराबंदी की। - शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ। इसमें चंदन मारा गया। कुछ दिन पहले भाग निकले थे चंदा-चंदन - पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी को भी चंदन गैंग से पुलिस का सामना हुआ था। लेकिन चंदा और चंदन भाग निकले थे। हालांकि उसके कुछ इनामी साथी गिरफ्तार कर लिए गए। - पुलिस ने कुछ दिनों पहले चंदन गैंग के कब्जे से एक लड़के को छुड़ाया था। सीताराम जाट नाम के इस लड़के ने पुलिस को चंदन गैंग और उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में काफी जानकारी दी थी।...
पावर हाऊस में अब नहीं भरेगा गंदा पानी
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, सिरोंज, सीहोर

पावर हाऊस में अब नहीं भरेगा गंदा पानी

गंजबासौदा। कलेक्टर एमबी ओझा के हस्तक्षेप के बाद बिजली कंपनी कर्मचारियों ने अपना काम बंद करने का निर्णय टाल दिया। नपा ने बिजली कंपनी परिसर में बने सब स्टेशन से गंदा पानी निकालने के लिए जय स्तंभ चैक मंदिर के समीप गड्ढा खोदकर जल निकासी करने का कार्य शुरू किया है। जलावर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने के बाद नाले से जल निकासी बंद हो गई थी। इससे गंदा पानी सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों के लिए समस्या बन रहा था। जल निकासी व्यवस्था के लिए बिजली कंपनी कर्मचारियों ने पहले नगर पालिका सीएमओ को फिर बाद में एसडीएम को पत्र दिया था। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से बिजली कंपनी कर्मचारियों ने काम बंद करने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन इसके पहले ही कलेक्टर ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक व नगर पालिका अधिकारी से चर्चा करने के बाद मामला सुलझाने के निर्देश दिए। इसके चलते जयस्तंभ चैक के पास प...
बस स्टैंड परिसर की हालत बहुत ही खराब फर्श पर निकले लोहे के सरिए साथ ही  पास ही में गंदा पानी भरा रहता है।
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बस स्टैंड परिसर की हालत बहुत ही खराब फर्श पर निकले लोहे के सरिए साथ ही पास ही में गंदा पानी भरा रहता है।

गंजबासौदा। बस स्टैंड परिसर की हालत बहुत ही खराब होती जा रही है। फर्श पर निकले लोहे के सरिए निकलने के कारण यात्री घायल हो जाते है। तीन साल से फर्श  की यही हालत बनी हुई है। इसके अलावा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के टायर पंक्चर हो जाते हैं। इस समस्या से नपा को बस संचालकों व नागरिकों द्वारा तीन साल से अवगत कराया जा रहा है। छह महीने पहले मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बस स्टैंड पर फर्श और नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्रतीक्षालय बाजार में तब्दीलरू बस स्टैंड की समस्या पर नपा द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते यात्रियों को बैठने के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में दुकानदारों ने स्थाई डेरा जमा रखा है। इससे यात्रियों को बैठने जगह तक नसीब नहीं होती। यात्री बाहर मैदान में ब...
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बाबासाहब अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष समारोहों के साथ पड़ा है।

नई दिल्ली. राष्ट्र-निर्माण में बाबासाहब अंबेडकर की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि  यहां एनसीसी की रैली में देशभर से आये कैडेटों को संबोधित करते हुए मोदी ने छात्रों का आह्वान किया कि अपना जीवन राष्ट्र के नाम और उसकी जनता के कल्याण के नाम सर्मपित करें। उन्होंने कैडेटों से आग्रह किया कि वे गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए पिछले एक महीने तक दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान सीखीं अच्छी चीजें आत्मसात करें। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि जब अपने गांवों और शहरों में लौटकर जाएं तो स्वच्छता और देशभक्ति जैसे मूल्यों को बढ़ावा दें। एनसीसी एक संस्था है जो युवाओं को पूरे देश से जोड़ती है और इस तरह से देश में एकता की भावना के लिए योगदान देती है। इस साल का गणतंत्र दिवस अंबेडकर के 125वीं जयंती वर्ष समारोहों के साथ पड़ा है। अंबेडकर अपने पूरे जीवन संकटों से जूझते रहे, या...
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

नहीं खुला सरवन की हत्या का राज

गंजबासौदा। गुरुवार शाम ग्राम बसरिया से आए दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव में 4 महीने पूर्व हुई 20 वर्षीय सरवन अहिरवार की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपियों को नहीं पकड़े जाने का विरोध किया और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के नाम तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चैहान को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमलेश गोदरे, संतोष अहिरवार, कल्याणसिंह नागौरी, राज अहिरवार, राजेश रंग, वीरसिंह, दिनेश अहिरवार सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे।...