
ग्वालियर. चदंन डाकैत को पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया उस पर 30 हजार रूपये का ईनाम था तथा उसकी गर्लफ्रेड पर भी 10 हजार रूपये का ईनाम रखा गया है।
क्या है पूरा मामला…
– एक पुलिस अफसर के मुताबिक, चंदन गड़रिया की लोकेशन करई के जंगलों में मिली थी।
– इसके बाद, शिवपुरी के एसपी युसुफ कुरैशी ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके की घेराबंदी की।
– शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ। इसमें चंदन मारा गया।
कुछ दिन पहले भाग निकले थे चंदा-चंदन
– पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी को भी चंदन गैंग से पुलिस का सामना हुआ था। लेकिन चंदा और चंदन भाग निकले थे। हालांकि उसके कुछ इनामी साथी गिरफ्तार कर लिए गए।
– पुलिस ने कुछ दिनों पहले चंदन गैंग के कब्जे से एक लड़के को छुड़ाया था। सीताराम जाट नाम के इस लड़के ने पुलिस को चंदन गैंग और उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में काफी जानकारी दी थी।
