
गंजबासौदा। कर्मचारियों के लिए खुश खबरी अब से हर शनिवार को रहेगा अवकाश दुकानो पर काम करने वाले कर्मचारियों को न तो छुटटी मिलती थी। और न ही गुमाष्ता एक्ट का शहर में पालन होता था। व्यापार महासंघ की नई टीम के आने के बाद व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि सप्ताह में एक दिन का अवकाश रखा जाएगा। तथा तमाम संगठनों ने सहमति दी। शहर में पहली बार शनिवार को अधिकांश मार्केट बंद रहा,रैली सुबह के समय गांधी चैक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरेठ रोड़ पर संपन्न हुई। रैली मे संरक्षक रमाकांत शर्मा, भगवानदास बीडी, अमानसिंह,विष्णुप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
