Friday, October 24

सिरोंज

विदिशा शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो चोर गिरोह को पकड़ा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो चोर गिरोह को पकड़ा

विदिशा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो के चोर का खुलासा किया। इस गिरोह के छोटे बच्चों ने अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया था। नाबालिग चोरों से पुलिस काफी माल भी बरामद किया है। खास बात यह है कि ये बच्चे सूने घरों को निशाना बनाते थे। इस गिरोह में 12 वर्ष से लेकर 16 तक के बच्चे शामिल हैं। कोतवाली थाना टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी को किलेअंदर स्थित राजेश भंडारी के निवास से तांबे-पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। जबकि सिविल लाइन थाना अंतर्गत दुर्गानगर स्थित बृजेश बैरागी के किराए के मकान से टीवी, गैस सिलेंडर और घर गृहस्थी का अन्य सामान चोरी गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरर्ण दर्ज की जांच की तो यह चोर गिरोह हत्थे चढ़ा। पुलिस ने 7 नाबालिगों को पकड़ा है। इस गिरोह से करीब 31 हजार रुपए का चोरी का माल पुलिस ने बरामद किया है।...
विदिशा-जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा-जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार

जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इंतजार है तो मशीनों के आने का। डायलिसिस मशीनों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही दो मशीने के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी व्यापार महासंघ द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर में मरीजों को रियायती दर पर डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। आने वाले दिनों में जिले के किडनी से संबंधित मरीजों को जिला अस्पताल में ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले में किडनी से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें कई आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी हैं। ज्यादातर मरीजों को डायलिसिस की रेगुलर जरूरत पड़ रही है। इन सभी मरीजों को डायलिसिस निशुल्क होने से काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस सेंटर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। डायलिसिस सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल के रिनोवेशन के तहत किया गया है।...
गंजबासौदा-नशे में धुत एक युवक ने मचाया उत्पात-शराबी को पहुंचाया थाने
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा-नशे में धुत एक युवक ने मचाया उत्पात-शराबी को पहुंचाया थाने

गंजबासौदा। गुरुवार दोपहर जय स्तंभ चौक स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में शराब के नशे में धुत एक युवक को छात्रों ने थाने पहुंचा दिया। छात्रों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ विद्यालय परिसर में शराब पी रहा था तभी भोजन अवकाश होने पर छात्र परिसर में खेलने लगे, तो शराबी युवक ने छात्रों को परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रों को रोक कर उनसे कई प्रश्न करने लगा। कई छात्र जब प्रश्न का उत्तर नही दे सके तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वेदनखेडी निवासी कक्षा सातवीं के छात्र संजीव राजपूत ने बताया कि वह स्कूल परिसर में अवकाश के समय खेल रहा था। तभी शराबी युवक ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके गले में नाखून लगने से घाव हो गया। इसी प्रकार शराबी युवक ने नरेन्द्र अहिरवार को भी रोककर मारा। इसी के साथ करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ मारपीट की गई। इससे गुस्साएं छात्रों का समूह सीधा थाने जा प...
गंजबासौदा- ईश्वर निष्क्रिय है, भक्तों की इच्छानुसार क्रिया करता है-पंडित केशव गुरु
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा- ईश्वर निष्क्रिय है, भक्तों की इच्छानुसार क्रिया करता है-पंडित केशव गुरु

गंजबासौदा| जिसदिन भगवान ह्दय में प्रगट हो जाए उसी दिन समझ लेना कि नंद उत्सव हो गया। ईश्वर निष्क्रिय है। भक्तों की इच्छानुसार क्रिया करता है। क्रिया माया है। कर्म क्रिया के अनुसार फल देता है। अत: भगवान की प्राप्ति के लिए कर्म करना है। नौलखी मंदिर में चल रही भागवत कथा होली उत्सव के चौथे दिन नंद उत्सव एवं बाल लीला का वर्णन करते हुए पंडित केशव गुरु ने यह बात कही। पं. केशव गुरु ने बताया कि कृष्ण जन्म व्यापक शब्द है। वास्तव में प्रकट जगत ही जिनका निवास है वह जगन निवास नारायण सबके हृदय में हैं लेकिन उन्हें प्रकट करना है। इसलिए कि जब तक वे प्रकट नही होंगे अशांति नहीं जाएगी। सबको सुख शांति, आनंद यह इच्छा स्वरूप से ही प्रकट होती है। नित्य आत्मा है जो परमात्मा स्वरूप ही है। आत्मा में भगवान को प्रकट करना ही नंद उत्सव है।...
गंजबासौदा-डीआईजी ने कोतवाली परिसर बनाए जा रहे थाने के नए भवन को देखा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-डीआईजी ने कोतवाली परिसर बनाए जा रहे थाने के नए भवन को देखा

गंजबासौदा डीआईजीआरएल प्रजापति ने रविवार को कोतवाली परिसर में बनाए जा रहे थाने के नए भवन को देखा। एसडीओपी अनुराग पांडे ने डीआईजी को बताया कि जून तक नए भवन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। भवन निर्माण की गुणवत्ता ठीक है। दो मंजिल भवन के निर्माण से कोतवाली में जगह की कमी दूर होकर स्टाफ के काम- काज की समस्या पूरी तरह सुलझ जाएगी। डीआईजी ने एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण किया और काम काज की समीक्षा की। विश्रामगृह में आयोजित डिवीजन के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में प्रजापति ने कहा कि होली का पर्व शांति और सद्भाव से मने इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाए। जहां होलिका दहन किया जाना है वहां अभी रात में निरीक्षण किया जाए। प्रकाश की व्यवस्था हो तो नपा से ट्यूब लाइट लेंप लगवाए जाएं। होली के दौरान नागरिकों को तंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अपराधियों को पर्व के पहले ही ...
गंजबासौदा-इजराइल की तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी।
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

गंजबासौदा-इजराइल की तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी।

गंजबासौदा इजराइलकी तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी। फूलों की खेती के लिए एक एकड़ भूमि में पॉली हाउस (प्लास्टिक टेंट)बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पॉली हाउस में गुलाब और मसरुक लगाने की तैयारी चल रही है। सबसे विशेष बात यह है कि इस खेती के लिए काली या पीली मिट्टी की जरूरत नहीं है। पत्थर और मुरम पर ही यह खेती की जाती है। इसलिए मुरम वाली जमीन पर पॉली हाउस बनाया जा रहा है। इस पर मौसम का असर नहीं पड़ता। पाली हाउस का वातावरण मौसम के अनुसार ढाला जा सकता है। गर्मी पडऩे पर पॉली हाऊस का वातावरण ठंडा किया जा सकता है। ज्यादा ठंड पडऩे पर गर्म किया जा सकता है।...
गंजबासौदा-पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश–तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

गंजबासौदा-पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश–तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका

गंजबासौदा| रविवाररात दो बजे से चल रही बारिश का सिलसिला दिन भर जारी रहा। इससे खेतों में कटी पड़ी तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं चने की फसलों को फिलहाल क्षति की कोई खबर नहीं हैं। इधर बारिश के कारण मौसम में सर्दी फिर लौट आई है। लगातार पानी गिरने के कारण बाजार में सन्नाटा रहा। वहीं सड़कें ंंसूनी दिखाई दी। कृषक दीपक जालौरी ने बताया क्षेत्र में फसलों की कटाई चल रही है। बरसात से फसलें दागी होंगी। उनमें गलन लगने की स्थिति बनेगी। खेतों में भी कटने की स्थिति में चुकी फसलों में पानी के कारण फली चटकने की संभावना बनेगी। इससे अनाज खेतों में फैलेगा तथा किसानों को क्षति होगी।...
हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना-शिवराज ने मंजूर किया प्रस्ताव
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना-शिवराज ने मंजूर किया प्रस्ताव

भोपाल. हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना लगेगा। अब तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 100 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था जल्द लागू होगी। दो साल पहले राज्य सरकार ने हेलमेट से संबंधित नियमों में बदलाव करते हुए जुर्माना 440 रुपए कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 500 रुपए किया। उस वक्त ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में सामने आया था कि शहर में 55 फीसदी लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया था। पहले यह आंकड़ा महज 35% था। बावजूद इसके सरकार ने पिछले साल जुर्माने की राशि घटाकर 100 रुपए कर दी थी। हाईकोर्ट ने सरकार को जुर्माना बढ़ाने के निर्देश दिए थे। नाबालिग वाहन चलाते मिला तो 1000 का होगा चालान  नाबालिगोें को गाड़ी चलाने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मुहिम शुरू की है। चैकिंग के दौरान नाबालिग द्वारा...
प्राइवेट कंपनियों में भी अब नहीं चलेगी घूसखोरी!
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

प्राइवेट कंपनियों में भी अब नहीं चलेगी घूसखोरी!

नई दिल्ली केंद्र सरकार ऐसे कानून संसोधनों पर विचार कर रही है जिसके तहत विदेशी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों को घूस देने का प्रयास अपराध माना जाएगा।  इसके साथ ही सरकार विधायिका के स्तर पर भी ऐसे बदलाव लाना चाहती है, जिसके कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संधि (यूएनसीएसी) के नियमों पर भारत पूरी तरह खड़ा उतरे। प्राइवेट सेक्टर में भी घूस लेने को अपराध करार दिए जाने के लिए गृह मंत्रालय भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में संशोधन पर विचार कर रहा है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए मंत्रालय ने सभी राज्यों को प्रस्तावित संशोधित विधेयक का एक ड्राफ्ट भेजा है और उनसे राय मांगी है। प्रस्तावित संशोधन में विधायिका के स्तर पर लंबित पड़े मसलों को भी तवज्जो दी गई है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक आर्टिकल के जवाब में गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया, 'हम यूएनसीए...
लूट की रकम से दिया बहन का दहेज
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लूट की रकम से दिया बहन का दहेज

 दिल्ली पुलिस के मुताबिक निखिल अग्रवाल मर्डर केस के मुलजिमों का फाइनैंशल बैकग्राउंड बेहद कमजोर है।  ऑनर किलिंग समेत चार मामलों में मुलजिम अमित उर्फ कालू पर अदालती कार्यवाही में खर्च होने वाली रकम के लिए रुपए नहीं थे। अमित मेरठ का रहने वाला है। इसने मेरठ में ही अपनी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार दी थी। बहन बच गई, लेकिन उसका साथी मर गया। मुकदमेबाजी में खर्च होने वाली रकम जुटाने के लिए वह इस वारदात का हिस्सा बना। इस वारदात का साजिशकर्ता मोहम्मद आदिल शाहदरा इलाके में बिल्डर था, लेकिन जॉब छूटने से कर्ज में डूब गया। कर्ज लेकर घर का राशन और दूसरे सामान जुटाने की वजह से इसपर दबाव बढ़ गया था। लूट के जरिए कर्ज से मुक्ति का रास्ता इसी ने तैयार किया। सोनू कबाड़ी अमीर बनने की चाहत में इस वारदात का हिस्सा बना। हालांकि, हिस्से में मिली रकम यह जुए में हार गया। लोनी इलाके में दर्जी शहजाद उर्फ ...