Monday, September 22

गंजबासौदा-इजराइल की तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी।

rjगंजबासौदा

इजराइलकी तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी। फूलों की खेती के लिए एक एकड़ भूमि में पॉली हाउस (प्लास्टिक टेंट)बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पॉली हाउस में गुलाब और मसरुक लगाने की तैयारी चल रही है। सबसे विशेष बात यह है कि इस खेती के लिए काली या पीली मिट्टी की जरूरत नहीं है। पत्थर और मुरम पर ही यह खेती की जाती है। इसलिए मुरम वाली जमीन पर पॉली हाउस बनाया जा रहा है। इस पर मौसम का असर नहीं पड़ता। पाली हाउस का वातावरण मौसम के अनुसार ढाला जा सकता है। गर्मी पडऩे पर पॉली हाऊस का वातावरण ठंडा किया जा सकता है। ज्यादा ठंड पडऩे पर गर्म किया जा सकता है।