गंजबासौदा| रविवाररात दो बजे से चल रही बारिश का सिलसिला दिन भर जारी रहा। इससे खेतों में कटी पड़ी तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं चने की फसलों को फिलहाल क्षति की कोई खबर नहीं हैं। इधर बारिश के कारण मौसम में सर्दी फिर लौट आई है। लगातार पानी गिरने के कारण बाजार में सन्नाटा रहा। वहीं सड़कें ंंसूनी दिखाई दी। कृषक दीपक जालौरी ने बताया क्षेत्र में फसलों की कटाई चल रही है। बरसात से फसलें दागी होंगी। उनमें गलन लगने की स्थिति बनेगी। खेतों में भी कटने की स्थिति में चुकी फसलों में पानी के कारण फली चटकने की संभावना बनेगी। इससे अनाज खेतों में फैलेगा तथा किसानों को क्षति होगी।