Saturday, October 18

भोपाल संभाग

गंजबासौदा

अवैध उत्खनन पर होगा तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना खनिज व राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली सहित पनडुब्बी का सामान जब्त

गंजबासौदा। कार्रवाई में जब्त हुआ डंपर। गंजबासौदा। क्षेत्र में लगातार मिल रही खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन की शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर एमबी ओझा के निर्देश पर खनिज व राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा देवली, गोंची खदान पर संयुक्त कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार मोहम्मद इसरार खान ने बताया कि ग्राम गोंची के सर्वे नंबर 294 में करीब 1 लाख 13 हजार 850 घनमीटर अवैध खनन करना पाया गया है। जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना किया जाएगा। जांच प्रतिवेदन एसडीएम को दिया गया है। जहां से कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी आशालता वेद्य ने बताया कि मौके पर तीन पनडुब्बी के माध्यम से खनिज का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। पनडुब्बियों को फोड़-फोड़कर उसका सामान व बैटरियां व मौके से ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर तहसील में रखे गए हैं। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक एमएस रावत व पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। र...
कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं का अभाव
सिरोंज

कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं का अभाव

सिरोंज। करोड़ों रूपए की सालाना आमदानी वाली कृषि उपज मंडी में किसानों और व्यापारियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद मंडी समिति यहां की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पा रही। जिससे हर वर्ग परेशान है। किसानों का कहना है कि यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी से दिक्कतें होती हैं। पानी, सफाई, विश्राम, सुरक्षा, भोजन, छांव आदि के संबंध ें परेशानियां कायम हैं। यहां होने वाली आवक के लिहाज से शेड की कमी है। जिससे कई कई किसानों को ट्रेक्टर ट्रालियों के नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है। रात रूकने के लिए किसानों को विश्राम गृह में सोने की जगह नहीं मिलती। जारी है कुप्रथा किसानों का कहना है कि मंडी में पूर्व की तरह अनाज कटोरी की कुप्रथा जारी है। जिसमें दिन भर में ढाई दर्जन से अधिक लोग पुरोहितों का वेश बनाकर किसानों से जबरिया अनाज लेते हैं। इस तरह काफी नुकसा...
गंजबासौदा

पाइप लाइन के लिए खादी जा रही सड़कें

गंजबासौदा। करोड़ों की लागत से चल रहे जलावर्धन कार्य के लिए कंपनी द्वारा करोड़ों रूपए की लागत से निर्मित सड़क खोदकर पाइप डाले जारहे हैं। जिससे नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद नगर पालिका द्वारा शहर की कई सड़कें बनवाई हैं। जिन्हें पाइप डालने के लिए बिना किसी योजना के खोदा जा रहा है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क कंपनी द्वारा ठीक भी नहीं कराई जा रही है। गुरूवार को वार्ड 8 में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास सड़क की खुदाई करते समय कंपनी के सुपर वाइजर व मुख्य नपा अधिकारी के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। नागरिकों ने व्यवस्थित रूप से सड़क के किनारे पाइप लाइन के लिए खुदाई करने की मांग की है। जिससे सड़क खराब होने से बच सके।...
गंजबासौदा

अब मशीनों से होने लगा भूमि का सीमांकन

गंजबासौदा। राजस्व विभाग की टीम को अपग्रेड करने के लिए शासन ने कारगर पहल की है। तहसील में टोटल स्टेशन मशीनों की मदद से किसानों की भूमि का सीमांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। लाखों की लागत से खरीदी गई इन मशीनों के सफल प्रयोग के बाद इन्हें राजस्व टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। इससे सीमांकन, भूमि नापजोख जैसे कार्य संपादित किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर हर जिले में मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशिक्षण हुआ राजस्व अमले के चुनिंदा एसएलआर को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। पटवारी भी इस मशीन को चलाना सीख रहे हैं। राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है जो बचे हैं वह भी शीघ्र प्रशिक्षित हो जाएंगे। यह है फायदे मशीन से नई तकनीकी का सहारा लेने के बाद राजस्व अमले की दिक्कतें दूर हो रही हैं। हर वर्ष सैकड़ों मामले भूमि नाप जीख के तहसील कार्यालय में आते हैं इनमें से कई मामलों म...
विदिशा

महिलाओं की सजगता से धराया शातिर ठग

विदिशा। कामकाजी महिलाओं को लोन दिलाने के बहाने ठगने वाले एक शख्स को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन के बदले रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर महिलाओं को ठगा करता था। कोतवाली पुलिस ने सीहोर निवासी सतीश नामदेव उर्फ अविनाश जैन उर्फ सतीश जैन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 420 के तहत कायमी की गई है। कोतवाली पुलिस के एसआई मदन श्रीवास्तव ने बताया कि लोहांगी मोहल्ला निवासी आशा सोनी और उनकी देवरानी विमला सोनी की शिकायत के बाद आरोपी पर कायमी की गई है। शिकायत में उन्होंने यह बताया था कि आरोपी सतीश नामदेव ने पिछले दिनों एक अखबार में लोन दिलाने का विज्ञापन जारी किया था। जिसमें 50 हजार रूपये से लेकर दो लाख रूपये तक के लोन की बात की कही गई थी। विज्ञापन देखकर आशा और सतीश ने अविनाश जैन के नाम से फोन पर बातचीत की थी। सतीश उर्फ अविनाश ने 26 मार्च को आशा के घर आकर एक-एक लाख रूपए के चैक उन्ह...
बढ़ बोले दिग्गी क्या बचा पायेंगे विदिशा में अपनी साख
विदिशा

बढ़ बोले दिग्गी क्या बचा पायेंगे विदिशा में अपनी साख

विदिशा। देश की राजनीति में बढ़ बोल दिग्गी के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने विदिशा के रूप में एक बड़ी चुनौती खड़ी दिखाई दे रही है विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई को भाजपा की सुषमा स्वराज के मुकाबले खड़ा किया है। विदिशा भाजपा का गढ़ माना जाता है वर्तमान में भाजपा की सुषमा स्वराज सांसद हैं जो पिछले चुनाव में लगभग पौंनेचार लाख वोटों से जीती थीं। पर क्षेत्र पर उनकी कमजोर पकड़ के चलते जीत का अंतर कम हो सकता है। हालांकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को टिकिट देकर दिग्वजय सिंह के लिए चुनौती खड़ी की है। क्योंकि चुनाव में सबसे पहले लक्ष्य होता है जीत और जीत प्रभावित होती है तो दूसरा लक्ष्य होता है कम से कम वोटों से हार हो। क्योंकि जीत का जितना प्रभाव पड़ता है उतना ही प्रभाव हार का भी पड़ता है। अब देखना यह है कि दिग्विजसिंह का जादू क्य...
मोहन भावसार के तुकलकी फरमान से नहीं निकलसकी रंग की टंकी
गंजबासौदा

मोहन भावसार के तुकलकी फरमान से नहीं निकलसकी रंग की टंकी

गंजबासौदा। सुनील पंथी गंजबासौदा में चली आ रही वर्षो की परमपरा को मेहज अपने तुकलकी फरमान से नगरपालिका अध्यक्ष मोहनभावसार ने खत्म कर दिया हर वर्ष निकलने वाली रंगपंचमी पर रंग की टंकी का शहर भर को इंतजार रहता था। पर इसबार प्रदेश में हुई ओला पृष्टि का तर्क देकर रंगपंचमी के त्यौहार से नगरवासियों को बंचित कर दिया। इससे नगर के गई प्रभुद्ध लोगों में रोस देखा गया। मोहनभावसार के इस निर्णय के पीछे क्या मंशा है यह पता नहीं क्योंकि प्रदेश स्तर पर सरकार ने इस तरह का कोई फरमान जारी नहीं किया था। यदि किया होता तो विदिशा में भी यह फरमान लागू होता साथ ही भोपाल और इंदौर में तो रंगों के त्यौहार को खूब उत्साह के साथ मनाया गया। होली की इस मस्ती में रंगपंचमी पर जब रंग की टंकी नहीं निकली तो लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भावसार के इस निर्णय के बारे में कई तरह की टिप्पणियां की कोई कह रहा था कि मोहन भावसार के यहां...
गंजबासौदा, विदिशा
वो थी एक गुडिया वो ऐसे कूद रही थी मानो प्रकृति का स्वतंत्र पंक्षी धर्म, जाति और बंदिशों से परे बाल मानोहर लिए लगती थी बहुत भोली जैसे हो किसी आंगन की चिडिय़ा वो थी एक गुडिया जिसकी नहीं थी कोई धार्मिक पहचान धम्र की बंदिशों से परे चेहकती फिरती इस तरह जैसे हो किसी आंगन की चिडिय़ा वो थी एक गुडिया। प्रदीप अंकल
गंजबासौदा

बैठक में भाजयुवा ने बनाई रणनीति

सिरोंज। नगर सिरोंज के रिंक रोड पर स्थित गिरराज गार्डन परिसर में दोपहर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में सिरोंज व लटेरी के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश युवा मोर्चा मुत्री कुबेर सिंह एंव सागर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी उमाकांत शर्मा, वहीं जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी भाजपा के जिला महामंत्री संतोष चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्ति थे। वोट के महत्व को समझ वोटर वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जुल कर किया, वहीं युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष पारस तारण द्वारा मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों का तिलक लगा कर साल श्रीफल से स्वागत किया। बैठक में अगानि लोकसभा चुनावों को लेकर युवाओं को ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में आने को कहा जहां मंत्री कुबेर सिंह गुर्जर द्वारा सिरोंज लटेरी के विशा...
हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे
गंजबासौदा

हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

गंजबासौदा। गुरूवार को महाशिवरात्रि का त्योहार नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में उत्साह के साथ मनाया गया। दिन भर शिवालय भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सर्वाधिक श्रद्धालुओं भगवान नीलकण्ठेश्वर के दर्शन करन उदयपुर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यहां खास व्यवस्थाएं की थीं। साथ ही इस बार मंदिर परिसर एवं मंदिर और गर्भ गुफा में सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनसे 24 घण्टे नजर रखी गई। उदयपुर पहुुंचने वाले सभी वाहनों को गांव से बाहर ही रोका जा रहा था, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। प्राचीन नीलकण्ठेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराने के लिए बेरीकेटïï्स लगाकर श्रद्धालुओं को अलग-अलग प्रवेश द्वारों से प्रवेश कराया जा रहा था। मंदिर में शिव अभिषेक करने के लिए रात्...