Friday, September 26

बैठक में भाजयुवा ने बनाई रणनीति

सिरोंज। नगर सिरोंज के रिंक रोड पर स्थित गिरराज गार्डन परिसर में दोपहर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में सिरोंज व लटेरी के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश युवा मोर्चा मुत्री कुबेर सिंह एंव सागर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी उमाकांत शर्मा, वहीं जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी भाजपा के जिला महामंत्री संतोष चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्ति थे।
वोट के महत्व को समझ वोटर वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जुल कर किया, वहीं युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष पारस तारण द्वारा मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों का तिलक लगा कर साल श्रीफल से स्वागत किया। बैठक में अगानि लोकसभा चुनावों को लेकर युवाओं को ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में आने को कहा जहां मंत्री कुबेर सिंह गुर्जर द्वारा सिरोंज लटेरी के विशाल सम्मेलन अयोजित किया जाए, जहां युवा अपने अमूल्य वोट का महत्व जान सके। वहीं बैठक में सागर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बैठक को संबोधित किया।