Saturday, October 18

हैल्थ

देश राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

देश राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

देश राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नागरिकों को सुबह की सैर पर जाने में भी दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासकर यह चिंताजनक स्थिति है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार सोमवार सुबह 6:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 बना हुआ है, जो की गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 276, गाजियाबाद में 294, ग्रेटर नोएडा में 240 और नोएडा में एक्यूआई 304 बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के 10 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। आनंद विहार में 432, अशोक विहार में 408, बवाना में 406, जहांगीरपुरी में 412, मुंडका में 402, एनएसआईटी द्वारका में 411, पंजाबी बाग में 404, रोहिणी में 406, विवेक विहार में 418, वजीरपुर में एक्यूआई 411 बना हुआ है। इन सबके चलते लोगों को सांस...
10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर
Culture, Life Style, Reviews, Science, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, हैल्थ

10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर

पिछले 10 साल में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर आ जाता था 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर, इस बार हवा का रुख नहीं हुआ उत्तर से, दक्षिण पूर्वी हवा हावी इस बार सर्दी का ट्रेंड बदल गया है। सर्दी के सीजन के शुरुआती दिन गर्म हो गए हैं। न दिन में राहत है और न रात में सर्दी। पिछले दस सालों की स्थिति देखी जाए तो इस बार अक्टूबर सबसे ज्यादा गर्म है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। रात में गुलाबी ठंड का अहसास नहीं हुआ। जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात के समय गर्म कपड़े निकल आते थे। रात में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ते थे। इस बार अंचल में मानसून काफी मेहरबान रहा। शहर सहित अंचल में बिना ब्रेक के बारिश हुई। सितंबर में बारिश ने रिकॉर्ड भी बनाया। मानसून विदाई के बाद कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव के क्षेत्र...
सीएम के साथ दो घंटे चली बैठक, जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म
अपराध जगत, आंदोलन, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा, हैल्थ

सीएम के साथ दो घंटे चली बैठक, जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से उत्पन्न गतिरोध सोमवार रात को समाप्त हो गया। राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लगभग दो घंटे बैठक के बाद आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया। डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रस्तावित पूर्ण स्वास्थ्य हड़ताल भी वापस ले ली। जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म, हड़ताल वपास सीएम से मिलने के बाद जूनियर ड़क्टरों ने वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट की बैठक की। आंदोलनकारी डॉक्टर देवाशीष हलदर ने कहा कि घटना की शिकार महिला डॉक्टर के मां-बाप के आग्रह पर हम आमरण अनशन समाप्त कर रहे हैं लेकिन, अभया को न्याय दिलाने और राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आगामी शनिवार को हम महासम्मेलन करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मालूम...
छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।
Culture, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। लोगों में अभी से ही इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, अगर इन लोगों की नजर यमुना के मौजूदा सूरतेहाल पर गई, तो निसंदेह इनका उत्साहित मन निरुत्साहित हो सकता है, क्योंकि यमुना नदी पूरी तरह केमिकल के झाग में तब्दील हो चुकी है। यमुना का सफेद झाग दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिसे देखते ही दिल्ली सरकार के उन दावों पर सवाल खड़े होते हैं, जो यह कहते नहीं थक रही थी कि यमुना को साफ करने की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। स्‍थानीय नागर‍िक हितैश कौशिक ने यमुना के प्रदूषित होने पर कहा, यमुना को प्रदूषित करने की दिशा में दिल्लीवासियों का 70 फीसद योगदान रहता है और सबसे बड़ी बात जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे, त...
ये 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल हो गई हैं।
Business, Politics, अपराध जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

ये 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल हो गई हैं।

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पैरासिटामोल (Paracetamol) , कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी (Vitamin D), शुगर (Sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) सहित कई ऐसी दवाइयों को लेकर ये खुलासा किया जो इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होती है। इन दवाइयों में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं, जो आमतौर लोग इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये दवाएं क्वालिटी चेक में फेल (Quality Check Failed) हो गई हैं। बता दें कि ये दवाएं हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL), हेटेरो ड्रग्स, कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और अल्केम लेबोरेट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं।...
मंकीपॉक्स के उपचार के लिए अब तक कोई विशिष्ट दवा नहीं है। इसके कुछ टीकों पर अध्ययन चल रहा है। एंटीवायरल दवा टेकोविरिमैट का अध्ययन किया जा रहा है। यह दवा मूल रूप से चेचक के उपचार में काम आती है।
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हादसा, हैल्थ

मंकीपॉक्स के उपचार के लिए अब तक कोई विशिष्ट दवा नहीं है। इसके कुछ टीकों पर अध्ययन चल रहा है। एंटीवायरल दवा टेकोविरिमैट का अध्ययन किया जा रहा है। यह दवा मूल रूप से चेचक के उपचार में काम आती है।

देश में एमपॉक्स (मंकी पॉक्स) का संदिग्ध मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एमपॉक्स से प्रभावित देश से लौटे युवा को वायरस के संदिग्ध रोगी के रूप में पहचाना गया। उसे एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मरीज के सैंपलों की जांच की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक एमपॉक्स के अन्य संभावित स्रोतों की पहचान और प्रभाव का आकलन करने के लिए संपर्क ट्रेसिंग जारी है। इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है और प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। वैज्ञानिकों ने एमपॉक्स के बढ़ते मामलों के लिए इसके नए स्ट्रेन ‘क्लेड आइबी’ को जिम्मेदार माना है। विशेषज्ञों ने कहा, गंभीर बात है कि वायरस म्यूटेट हो रहा है और नए स्ट्रेन पैदा कर रहा है। यह उन देशों में भी रिपोर्ट किया जा रहा है, जहां अब तक एमपॉक्स का खतरा नहीं था।...
छत्तीसगढ़ के कोरिया में स्वाइन फ्लू से 83 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। रायपुर में मरीज का इलाज चल रहा था।
Science, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, हैल्थ

छत्तीसगढ़ के कोरिया में स्वाइन फ्लू से 83 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। रायपुर में मरीज का इलाज चल रहा था।

स्वाइन फ्लू के कहर से कोरिया जिले के एक वृद्ध मरीज की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़  में स्वाइन फ्लू से यह सातवीं मौत है। कोरिया जिले के ग्राम कटोरा निवासी उमाशंकर सोनी (83) की तबियत बिगड़ने पर 16 अगस्त को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था। वहीं बिलासपुर  में डायरिया, मलेरिया, स्वाइन फ्लू, कोरोना के बाद अब डेंगू ने भी दस्तक दे दिया है। रविवार को तिफरा, तेलीपारा व मस्तूरी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू एक-एक संक्रमित मिला कर कुल तीन नए मरीज मिले। सभी को सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर कोटा ब्लाक में मलेरिया (Swine Flu Deaths in CG) का प्रकोप तो था ही रविवार को डेंगू के दो मरीज मिल गए हैं। इसमें एक मरीज को अपोलो तो दूसरे को शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मितानिन समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अल...
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में कटारिया ने आज सभी कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में कटारिया ने आज सभी कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक देवराज चाकूबाजी हत्याकांड के बाद 16 अगस्त से उदयपुर प्रवास पर चल रहे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें माछला मगरा स्थित निवास से सीधे एमबी अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें कार्डियोलॉजी आईसीयू में चिकित्सकों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया और कई जांचें की गई। हालांकि, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद कटारिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कटारिया के साथ मौजूद रहे। एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को अस्पताल लाया गया था। लेकिन, ब्लड प्रेशर और ईसीजी सहित अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच के दौरान उनका बीपी बढ़ा हुआ था और अब तबी...
(Allopathic Medicines) योग गुरु बाबा रामदेव ने फिर एलोपैथिक दवाओं  को लेकर विवादित बयान दिया है।
Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

(Allopathic Medicines) योग गुरु बाबा रामदेव ने फिर एलोपैथिक दवाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने फिर एलोपैथिक दवाओं (Allopathic Medicines) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ (Patanajali Yogapeeth) में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद कहा, ‘एलोपैथिक की जहरीली दवाइयां खाकर करोड़ों लोगों की मौत हो रही है।’ धर्म के नाम पर कई लोगों की जान गई योग गुरु ने कहा कि अंग्रेजों ने दुनियाभर में अपना शासन स्थापित करने के लिए करोड़ों लोगों का कत्ल किया। धर्म के नाम पर भी कई लोगों की जान ली गई। लेनिन और माओ की क्रांति के नाम पर लाखों को मार दिया गया। देश में अब भी जहरीली सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं। इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यह सपना पूरा होना बाकी है। लोगों के जीवन को बचाने के लिए इसे हर हाल में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने सरहद पर शहादत, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार समेत कई मुद्द...
MP में स्वाइन फ्लू के 11 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, राज्य में अलर्ट, ऐसे पहचाने लक्षण
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, हैल्थ

MP में स्वाइन फ्लू के 11 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, राज्य में अलर्ट, ऐसे पहचाने लक्षण

मेडि‍कल अस्‍पताल की बायोलॉजी लैब में टेस्ट किए गए 24 नमूनों में से 11 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 9 नमूनों का टेस्ट होना बाकी है। संभवत: उसमें से भी कुछ सेंपल्स पॉजिटिव हो सकते हैं। Madhya pradesh में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कई क्षेत्रों में डायरिया और डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सूबे के जबलपुर शहर में एक साथ कई मरीजों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। यहां मेडि‍कल अस्‍पताल की बायोलॉजी लैब में टेस्ट के लिए भेजे गए 24 नमूनों में से 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, 9 नमूनों का टेस्ट होना और बाकी है। संभवत: उसमें से भी कुछ सेंपल्स के पॉजिटिव पाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह स्वाइन फ्लू के एक साथ 11 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेशभर में सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में...