Monday, September 22

10 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर

पिछले 10 साल में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर आ जाता था 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर, इस बार हवा का रुख नहीं हुआ उत्तर से, दक्षिण पूर्वी हवा हावी इस बार सर्दी का ट्रेंड बदल गया है। सर्दी के सीजन के शुरुआती दिन गर्म हो गए हैं। न दिन में राहत है और न रात में सर्दी। पिछले दस सालों की स्थिति देखी जाए तो इस बार अक्टूबर सबसे ज्यादा गर्म है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। रात में गुलाबी ठंड का अहसास नहीं हुआ। जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात के समय गर्म कपड़े निकल आते थे। रात में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ते थे।

इस बार अंचल में मानसून काफी मेहरबान रहा। शहर सहित अंचल में बिना ब्रेक के बारिश हुई। सितंबर में बारिश ने रिकॉर्ड भी बनाया। मानसून विदाई के बाद कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। चक्रवातीय तूफान भी आ गया है। इस कारण सदी थम गई है।

मानसून विदाई के बाद हवा के रुख में बदलाव आने लगता है। 15 अक्टूबर के बाद हवा उत्तर पश्चिम चालू हो जाती है। यह हवा अपने साथ कश्मीर से ठंडक लेकर आती है, लेकिन इस बार हवा का रुख नहीं बदला है। दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

-वहीं अक्टूबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभों का आना शुरू हो जाता है, जिससे कश्मीर में बर्फबारी होती है। इसके गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलती है।

-उधर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहे हैं, जिससे दक्षिण भारत में बारिश हो रही है।