Monday, September 22

MP में स्वाइन फ्लू के 11 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, राज्य में अलर्ट, ऐसे पहचाने लक्षण

मेडि‍कल अस्‍पताल की बायोलॉजी लैब में टेस्ट किए गए 24 नमूनों में से 11 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 9 नमूनों का टेस्ट होना बाकी है। संभवत: उसमें से भी कुछ सेंपल्स पॉजिटिव हो सकते हैं।

Madhya pradesh में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कई क्षेत्रों में डायरिया और डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सूबे के जबलपुर शहर में एक साथ कई मरीजों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। यहां मेडि‍कल अस्‍पताल की बायोलॉजी लैब में टेस्ट के लिए भेजे गए 24 नमूनों में से 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, 9 नमूनों का टेस्ट होना और बाकी है। संभवत: उसमें से भी कुछ सेंपल्स के पॉजिटिव पाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस तरह स्वाइन फ्लू के एक साथ 11 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेशभर में सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही शहर के निजी अस्पताल भी इस तरह की सुविधा मरीज और उनके परिजन को दे रहे हैं। हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि निजी अस्पतालों की लैब में किए गए परीक्षण शासकीय स्तर पर मान्य नहीं रखते हैं। हालांकि, मरीज या उनके परिजन को स्वाइन फ्लू में ङी कोरोना संक्रमण जैसी सतर्कता बरतना जरूरी है।