Saturday, October 18

हैल्थ

लाइफ स्टाइल-पूजा में कलश रखने का कारण और उसका महत्व
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

लाइफ स्टाइल-पूजा में कलश रखने का कारण और उसका महत्व

कलश में क का अर्थ है जल और लश का तात्पर्य सुशोभित करने से है यानी वह पात्र जो जल से सुशोभित होता है। हिंदू धर्म में कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। इसलिए गृहप्रवेश या किसी भी तरह का पूजन होने पर कलश स्थापित किया जाता है। कलश एक विशेष आकार का बर्तन होता है, जो चौड़ा होने के साथ ही कुछ गोलाई लिए होता है। मान्यताओं के अनुसार कलश के ऊपरी भाग में विष्णु , मध्य में शिव और तल यानी मूल में ब्रह्मा का निवास होता है। इसलिए पूजन से पहले कलश को देवी-देवता की शक्ति, तीर्थस्थान आदि का प्रतीक मानकर कलश रखा जाता है। कलश में डाली जाती हैं ये चीजें शास्त्रों में बिना जल के कलश को स्थापित करना अशुभ माना गया है। इसी कारण कलश में पानी, पान के पत्ते, आम के पत्ते, केसर, अक्षत, कुमकुम, दुर्वा-कुश, सुपारी, पुष्प, सूत, नारियल, अनाज आदि का उपयोग कर पूजा के लिए रखा जाता है। कलश ...
इंदौर में शुरु हुआ ‘जुगनू’ नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

इंदौर में शुरु हुआ ‘जुगनू’ नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र

इंदौर एमपी के इंदौर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'जुगनू' नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया है। यह चलित केंद्र बस्तियों में जाकर पूरक पोषण आहार वितरित करेगा और साथ ही बच्चों का वजन भी मापेगा। प्रदेश के पहले चलित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने सोमवार को किया। सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने में इस परियोजना के बेहतर परिणाम सामने आए, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को उनके घर के समीप पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। इसके जरिये सप्ताह में छह दिन अस्थाई बस्तियों में पूरक पोषण आहार, बच्चों का नियमित वजन, उनकी पोषण श्रेणी चिन्हित करना, खानपान एवं नियमित साफ सफाई का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ...
मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने इस समाज में जन्म लिया–शिवराज
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने इस समाज में जन्म लिया–शिवराज

    अपनेघर में कोई मेहमान नहीं होता। अपनी समाज के लोगों के बीच मैं यह बताने आया हूं कि मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने इस समाज में जन्म लिया। आम लोगों- किसानों के दर्द को महसूस करने वाली इस समाज के ही संस्कार हैं कि प्रदेश के साढ़े सात करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार समझता हूं। प्रदेश मेरे लिए मंदिर है, यहां की जनता भगवान और शिवराज सिंह उसका पुजारी है। सोमवार को यहां अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपने भाषण में यह बात कही। दो घंटे से भी अधिक समय अधिवेशन में बिताने वाले चौहान अपने भाषण में कहीं समाज के व्यक्ति के तौर पर बोले तो कई बार सीएम के रूप में प्रदेश में किए गए कामों का ब्यौरा देते रहे। व्यापमं घोटाले में उछल रहे नामों में से कम से कम तीन लोग अधिवेशन में शामिल थे। मुख्यमंत्री, उनकी प|...
ज्वार के दाने भूनकर खाने से मर जाते हैं पेट के कीड़े
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

ज्वार के दाने भूनकर खाने से मर जाते हैं पेट के कीड़े

ज्वार एक देसी अनाज है जिसकी खेती भारत के अनेक राज्यों में की जाती है। इसके कोमल भुट्टों को भूनकर भी खाया जाता है। वैसे ज्वार बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है और इसमें अनेक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आदिवासी ज्वार की रोटी बड़े चाव से खाते हैं। ज्वार का वानस्पतिक नाम सौरघम बायकलर है। देसी अनाज के तौर पर अपनाने के अलावा आदिवासी इसे हर्बल नुस्खों के लिए भी अपनाते हैं। चलिए आज जानते हैं ज्वार के औषधीय गुणों के बारे में।पेट के कीड़े मरते हैं आदिवासी ज्वार के दानों को भूनकर रात सोने के समय बच्चों को करीब 2 ग्राम मात्रा नमक के साथ मिलाकर चबाने की सलाह देते हैं। आदिवासी हर्बल जानकारों के अनुसार यह पेट के कीड़ों को मार देता है। पेट की जलन कम डांग के आदिवासी भुनी हुई ज्वार को ज्वार के साथ खाने की सलाह देते हैं। इससे पेट की जलन कम हो जाती है। अन्य फायदे: जलन दूर होती है ठंडक मिलती है...
सिरोंज–बारिश से दोबारा लौटी सर्दी
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

सिरोंज–बारिश से दोबारा लौटी सर्दी

सिरोंज| शनिवारशाम से शुरू हुआ रिमझिम और मध्यम गति की बारिश का दौर रविवार को दिनभर चलता रहा। लगातार बारिश के साथ ही सर्द हवाओं का दौर भी चला। इससे सर्दी फिर महसूस की गई। दो दिन से छाए बादल शनिवार शाम से बरसना शुरू हुए। सारी रात रूक-रूक कर बारिश होती रही। रविवार को भी सुबह से ही शाम तक रिमझिम और मध्यम गति की बारिश हुई। बेमौसम बारिश की वजह से नागरिकों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। लोग घरों से निकले भी तो छाता लेकर अथवा बरसाती पहनकर। रविवार का अवकाश होने की वजह से शहर की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा रहा। बरसात के साथ ही शहर में सर्द हवाओं का दौर भी चला। सर्द हवाओं की वजह से दिनभर लोग गर्म कपड़ों में दुबके दिखाई दिए। बादकी फसलों को है फायदा लगातारबारिश की वजह ने उन किसानों के चेहरों की रौनक बढ़ गई है जिन्होंने बाद में बोवनी की थी। जिन किसानों ने गेहूं की बोवनी की थी उन्हें इस बारिश स...
गंजबासौदा-पचमा बायपास मार्ग पर वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज, हैल्थ

गंजबासौदा-पचमा बायपास मार्ग पर वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

गंजबासौदा| पचमाबायपास मार्ग स्थित पारासरी पुल के बीचों बीच पानी भर जाने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे चालकों में रोष है। पुल पर दो महीने पूर्व एक प्रायवेट टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल लाइन बिछाई गई थी। केबिल को सीमेंट से ढंक दिया गया। इससे बारिश के समय जो पानी सीधे नीचे नदी में चला जाता था अब सीमेंट की नालियां बनाकर उसे ढंक देने से पानी नही निकल पा रहा है। जो पुल के बीच में एकत्रित हो रहा है। इससे पुल पर फिसलन और कीचड़ होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।...
हिमाचल में बर्फबारी
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

हिमाचल में बर्फबारी

शिमला। राज्य में पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश आैर बर्फबारी ने मार्च महीने में ठंड के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। पांगी में हिमखंड गिरने से दो लोगों और की मौत हो गई है। प्रदेश में आैसत एक दिन में 2.8 मिमी बारिश होती है, वहीं राज्य में 57.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह आैसत से 1950 मिमी ज्यादा है।
गंजबासौदा-इजराइल की तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी।
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

गंजबासौदा-इजराइल की तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी।

गंजबासौदा इजराइलकी तर्ज पर ग्राम रजोदा में फूलों की खेती होगी। फूलों की खेती के लिए एक एकड़ भूमि में पॉली हाउस (प्लास्टिक टेंट)बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पॉली हाउस में गुलाब और मसरुक लगाने की तैयारी चल रही है। सबसे विशेष बात यह है कि इस खेती के लिए काली या पीली मिट्टी की जरूरत नहीं है। पत्थर और मुरम पर ही यह खेती की जाती है। इसलिए मुरम वाली जमीन पर पॉली हाउस बनाया जा रहा है। इस पर मौसम का असर नहीं पड़ता। पाली हाउस का वातावरण मौसम के अनुसार ढाला जा सकता है। गर्मी पडऩे पर पॉली हाऊस का वातावरण ठंडा किया जा सकता है। ज्यादा ठंड पडऩे पर गर्म किया जा सकता है।...
गंजबासौदा-पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश–तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

गंजबासौदा-पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश–तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका

गंजबासौदा| रविवाररात दो बजे से चल रही बारिश का सिलसिला दिन भर जारी रहा। इससे खेतों में कटी पड़ी तेबड़ा, मसूर की फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। पिछले 18 घंटों से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं चने की फसलों को फिलहाल क्षति की कोई खबर नहीं हैं। इधर बारिश के कारण मौसम में सर्दी फिर लौट आई है। लगातार पानी गिरने के कारण बाजार में सन्नाटा रहा। वहीं सड़कें ंंसूनी दिखाई दी। कृषक दीपक जालौरी ने बताया क्षेत्र में फसलों की कटाई चल रही है। बरसात से फसलें दागी होंगी। उनमें गलन लगने की स्थिति बनेगी। खेतों में भी कटने की स्थिति में चुकी फसलों में पानी के कारण फली चटकने की संभावना बनेगी। इससे अनाज खेतों में फैलेगा तथा किसानों को क्षति होगी।...
हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना-शिवराज ने मंजूर किया प्रस्ताव
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना-शिवराज ने मंजूर किया प्रस्ताव

भोपाल. हेलमेट नहीं पहनने पर अब 250 रुपए जुर्माना लगेगा। अब तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 100 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था जल्द लागू होगी। दो साल पहले राज्य सरकार ने हेलमेट से संबंधित नियमों में बदलाव करते हुए जुर्माना 440 रुपए कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 500 रुपए किया। उस वक्त ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में सामने आया था कि शहर में 55 फीसदी लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया था। पहले यह आंकड़ा महज 35% था। बावजूद इसके सरकार ने पिछले साल जुर्माने की राशि घटाकर 100 रुपए कर दी थी। हाईकोर्ट ने सरकार को जुर्माना बढ़ाने के निर्देश दिए थे। नाबालिग वाहन चलाते मिला तो 1000 का होगा चालान  नाबालिगोें को गाड़ी चलाने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मुहिम शुरू की है। चैकिंग के दौरान नाबालिग द्वारा...