Saturday, October 18

Uncategorized

व्यापमं महाघोटाला:अमित पांडे तीन फरवरी तक न्यायिक हिरासत में
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

व्यापमं महाघोटाला:अमित पांडे तीन फरवरी तक न्यायिक हिरासत में

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल महाघोटाले में संविदा शिक्षक वर्ग 3 के आरोपी अमित पांडे को बुधवार को जिला अदालत ने तीन फरवरी तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पांडे ने मंगलवार को एसटीएफ के सामने सरेंडर किया था। अमित पांडे कई महीनों से फरार था। पांडे एक असरदार व्यक्ति है और उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीता बाजपेयी पांडे हैं। भारी दबाव के बावजूद एसटीएफ अमित पांडे को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। अमित के स्वयं एसटीएफ कार्यालय पहुंचकर सरेंडर करने के बाद बुधवार को सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की अदालत में उसे पेश किया गया था। courtesy patrika...
इस बार राजपथ पर भगवा रंग और ‘मोदी इफेक्ट’
Uncategorized, खेल जगत, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध

इस बार राजपथ पर भगवा रंग और ‘मोदी इफेक्ट’

  नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार राजपथ भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग और राज्य सरकारें अपनी झांकियों में ऐसी योजनाएं या स्लोगन का प्रयोग कर रही हैं, जो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब हैं या उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र 27 जनवरी को रेडियो के जरिए राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। खुद मोदी ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है और  लोगों से प्रश्न पूछने को भी कहा गया है।प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की झांकी में इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' को प्रदर्शित किया जाएगा। यह मूर्ति सरदार सरोवर बांध प्रोजेक्ट के पास लगाई जाएगी। मोदी ने ही इसे 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' नाम दिया...
एक संत जो आज भी है युवाओं के आदर्श -स्वामी विवेकानंद
Uncategorized, देश विदेश, लाइफ स्टाइल, विविध, संपादकीय

एक संत जो आज भी है युवाओं के आदर्श -स्वामी विवेकानंद

"उठो, जागो और लक्ष्य पाने तक मत रूको।" करीब डेढ़ सौ साल पहले लिखा स्वामी विवेकानंद का ब्रह्म वाक्य आज युवाओं को आगे बढ़ने का हौसला देने के लिए काफी है। प्राचीन भारत से लेकर आज तक यदि किसी शख्सियत ने भारत के हर युवा को प्रभावित किया है तो वो है स्वामी विवेकानंद। एक ऎसा व्यक्तित्व, जो डेढ़ सौ साल बाद भी युवाओं की ताकत है उनका आदर्श है। उनके कहे अनमोल वचन आज भी युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं। उन पर लिखे साहित्य का एक-एक शब्द जोश और हिम्मत का पर्याय है। गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर कहते थे कि यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानन्द को पढिए। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नक ारात्मक कुछ भी नहीं। देश के कल्याण और स्वयं को ऊर्जावान बनाने के लिए हर युवा को विवेकानंद साहित्य जरूर पढ़ना चाहिए। उनके अनमोल वचन और बोध कथाएं हर किसी को राष्ट्रहित के लिए कुछ कर गुजरने और खुद का आत्मविश्वा...
एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगा अमेरिका, ओबामा की भारत यात्रा पर
Uncategorized, देश विदेश, विविध

एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगा अमेरिका, ओबामा की भारत यात्रा पर

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब पिछली बार भारत आए थे, तो उनकी इस यात्रा पर अमेरिका ने करीब 1000 करोड़ रुपए (200 मिलियन डॉलर) खर्च किए थे। माना जा रहा है कि इस बार ओबामा की भारत यात्रा के दौरान यह खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके लिए फिलहाल अनुमान ही लगाए जा सकते हैं। हालांकि, ओबामा के साथ पिछली भारत यात्रा के दौरान आए काफिले और इस बार आ रहे काफिले में काफी फर्क है। जानकार मान रहे हैं कि सुरक्षा इंतजामों पर खर्च कई गुना ज्यादा होगा। ओबामा की सुरक्षा में लगी ‘डॉग ऑफिसर्स’ स्क्वॉड भारत पहुंच गई है। इसे इलीट k-9  कहा जाता है।courtesy bhaskar  ...
चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

गंजबासौदा। विगत लंबे समय से बेहलोट बायपास के आसपास के क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा था। लेकिन बुधवार को अजय सोलंकी के निवास पर चोरी की नियत से घुसना चोरों को महंगा पड़ा। सजग लोगों ने उन चोरों को चोरी करते रंगे हाथों  पकड़ा। पकड़े गए चोरो ने आसापास के स्थानों पर चोरी करना कबूल किया था ही चोरों ने अपने गिरोह और अपने साथियों के बारे भी जानकारी मिली। पकड़े गए चोरों का सरगना अभी पुलिस गिरप्त से बाहर है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एक चोरी को पकड़ लिया था। शेष की तलाश अभी जारी है।...
सिरोंज-शहर में डाली जा रही नई पाइप लाइन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

सिरोंज-शहर में डाली जा रही नई पाइप लाइन

सिरोंज| शहरके छतरी चौराहे से रोहिलपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर नपा द्वारा नई पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन विस्तार का यह काम तेज गति से किया जा रहा है। नपा द्वारा शहर के भवानी नगर, लिंक रोड तथा छतरी चौराहा क्षेत्र में रोहिलपुरा मार्ग पर लगे ट्यूबवेल के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाती है। इस क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व सीमेंट की पाइप लाइन डाली गई थी। कुछ समय पूर्व यह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते काफी मात्रा में पानी का अपव्यय हो रहा था। नपा प्रबंधन द्वारा इस क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलकर इस इलाके में अब नई पाइप लाइन डाली जा रही है। ट्यूबवेल से शुरू हुई इस पाइप लाइन को छतरी चौराहे की मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए नपा द्वारा सड़क की खुदाई करवाई गई है। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है पखवाड़े भर पहले ही...
सिरोंज में किसान के घर से 50 लाख की चोरी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

सिरोंज में किसान के घर से 50 लाख की चोरी

सिरोंज (विदिशा)। विदिशा के सिरोंज में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोला और करीब पचास लाख की चोरी कर भाग गए। चोरों ने चोरी करने के लिए दरवाजों के कुंदे उखाड़ लिए थे। बताया जाता है कि सिरोंज के नयापुरा में पगरानी गांव के संतोष शर्मा का मकान है। बुधवार रात वे रिश्तेदार की शादी में परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर गए थे। चोरों ने सूना मकान देखकर दरवाजा का कुंदा उखाड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने संतोष शर्मा के घर के तीसरे कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ली। पूरा सामान बिखेर दिया और करीब 40 लाख के सोने के जेवर व 10 लाख नकद समेटकर चोर फरार हो गए। सुबह विदिशा से डॉग स्कवॉड व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए भेजी गई। -courtesy naiduniya...
विदिशा-दो करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मानस भवन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

विदिशा-दो करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मानस भवन

विदिशा। रामलीला परिसर में अब दो करोड़ रुपए लागत वाले अत्याधुनिक मानस भवन के निर्माण किए जाने का प्रावधान है। इस भवन के लिए शासन से 50 लाख रुपए पुन: लिए जाने के साथ ही शेष रकम अन्य मदों से जुटाई जाएगी। इस आशय का निर्णय कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई रामलीला मेला समिति की बैठक में लिया गया। सोमवार दोपहर रामलीला भवन में आयोजित इस बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय बजट को अनुमोदित किया गया। इसके साथ हीअगले वर्ष की व्यय योजना भी प्रस्तुत की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों को मेला परिसर से बाहर महलघाट वाले रास्ते से होकर गुजारा जाए। इसके लिए लोनिवि के अधिकारियों को रास्ता सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बैठक में मेले में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी एक-एक हजार रुपए का इजाफा किया गया है। इसके अलावा रामलीला मेला समिति उदयगिरि स्थित नरसिंह शिला को सु...
सुल्तानिया अस्पताल  सुर्खियों में
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

सुल्तानिया अस्पताल सुर्खियों में

भोपाल। कुछ दिनों पहले पलंग टूटने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में खबरों में आया राजधानी का सुल्तानिया अस्पताल एक बार भी सुर्खियों में है। दरअसल भोपाल के सुल्तानिया जनाना अस्पताल के बाहर एक महिला की डिलेवरी हो गई, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। पूरे मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दोशी ठहराते हुए आरोप लगया है कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला को समय पर भर्ती नहीं किया जिसकी वजह से बच्चे की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोलार इलाके के गेहूंखेड़ा में रहने वाला अजमेर अपनी पत्नी को लेकर सुबह छह बजे अस्पताल पहुंचा था। अजमेर का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने विवाद की बात कहते हुए उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया। चार घंटों तक वो दर्द से कराहती रही इसके बाद अस्पताल के बाहर ही नीम के पेड़ के नीचे डिलेवरी हुई। डिलेवरी में मृत बच्चा पैदा हुआ जिसके बाद उसकी पत्नी को तत्काल भर्ती कर ल...
चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े

गंजबासौदा पचमाबाइपास मार्ग पर मंगलवार की रात चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े लेकिन परिजनों की नींद खुल जाने के कारण चोरी करने में असफल रहे। चोरों ने सबसे पहले अजबसिंह रघुवंशी के मकान में लगे शटरों के ताले तोड़े लेकिन अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला उसके बाद मकान के पिछले साइड लगे लकड़ी के गेट को तोडऩे का प्रयास किया गया। परिजन अरविन्द्र रघुवंशी ने बताया कि गेट तोड़ते समय उनकी नींद खुल गई जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तब भी चोर भागे नहीं और गेट तोड़ते रहे। शोर मचाने पर पड़ोसियों की नींद खुली तब कहीं जाकर चोर भागे। इसी प्रकार मार्ग स्थित मुन्नालाल साहू के मकान में भी चोरों ने गेट तोड़ कर चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। नागरिकों द्वारा रात को ही इसकी सूचना देहात थाना प्रभारी हेमंत बार्वे को दी। सूचना मिलने पर देहात प्रभारी द्वारा मौके की जांच की गई courtesy bhaskar...