कोरोना देश में:43,640 नए मरीज मिले, 56,643 ठीक हुए और 722 ने जान गंवाई; नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम
देश में शुक्रवार को कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,643 ठीक हुए और 722 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,034 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।
लगातार दूसरे दिन कम हुए केसशुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 43,640 कोरोना के मामले सामने आए हैं।देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,640
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,643
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 722
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2...