देश में शुक्रवार को कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,643 ठीक हुए और 722 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,034 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।
लगातार दूसरे दिन कम हुए केस
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 43,640 कोरोना के मामले सामने आए हैं।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 8,753 लोग संक्रमित पाए गए। 8,358 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,620 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
3. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 145 लोग संक्रमित पाए गए। 260 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,601 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,671 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 159 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,312 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,064 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,644 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
6. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 407 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,983 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है।
7. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।