Tuesday, November 4

शिक्षा और ज्ञान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी। झारखंड चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) के मुद्दों पर प्रकाश डाला। चंपई सोरेन ने कहा, ‘जो सूची जारी की गई है, वह सही है। पूरे प्रदेश में लोग खुश हैं BJP नेता चंपई सोरेन ने बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा महत्वपूर्ण है और आदिवासियों की भूमि की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है। खासकर, यदि नियमों में कोई बदलाव होता है और आदिवासियों की जमीन छीनी जाती है, तो यह बहुत बड़ा मुद्दा बन जाएगा। उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पांच महीने सत्ता में रहते हुए पारदर्शिता से काम करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रयास किया और जनता ने उनके काम की प्रशंसा क...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर नागपुर दक्षिण-पश्चिम से प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में 13 महिलाओं को टिकट दिया गया है जबकि 71 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में छह सीटों पर अजा और चार पर जजा को टिकट दिया गया है। तीन निर्दलीय विधायक भी इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा की सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से कोथरूड सीट से उतरेंगे। लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से चुनाव ...
पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।

अगले हफ्ते रूस (Russia) के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय रूस दौरा 22-23 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पीएम मोदी कज़ान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आमंत्रण पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पुतिन ने पहले पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था और उसके बाद जब उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल (Ajit Dival) रूस गए थे और पुतिन से मिले, तब भी उन्होंने डोभाल के ज़रिए पीएम मोदी को रूस आने का आमंत्रण भेजा था। 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अक्टूबर को होगा। भारत ब्रिक्स का अहम और संस्थापक सदस्य है। इस साल का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हर बार की ही तरह अहम है, लेकिन इस बार ब्रिक्स में शामिल हुए नए सदस्य देश पहली बार इस शि...
बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।
Travel, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया। इस घटना में पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और घायलों की सहायता में जुटी हुई है। यह घटना सावन के महीने में कांवर यात्रा के दौरान हुई, जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए यात्रा पर थे। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कांवरिया सुल्तानगंज से गंगा नदी का पवित्र जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अचानक श्रद्धालुओं के झुंड में घुस गया, जिससे पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चाल...
छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।
Culture, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। लोगों में अभी से ही इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, अगर इन लोगों की नजर यमुना के मौजूदा सूरतेहाल पर गई, तो निसंदेह इनका उत्साहित मन निरुत्साहित हो सकता है, क्योंकि यमुना नदी पूरी तरह केमिकल के झाग में तब्दील हो चुकी है। यमुना का सफेद झाग दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिसे देखते ही दिल्ली सरकार के उन दावों पर सवाल खड़े होते हैं, जो यह कहते नहीं थक रही थी कि यमुना को साफ करने की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। स्‍थानीय नागर‍िक हितैश कौशिक ने यमुना के प्रदूषित होने पर कहा, यमुना को प्रदूषित करने की दिशा में दिल्लीवासियों का 70 फीसद योगदान रहता है और सबसे बड़ी बात जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे, त...
रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान लोहारीडीह मामले, भाजपा नेता की नोटों के साथ रील सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की पुलिस ने लोहारीडीह के शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या के मामले में चार लोगों की गिरफ्तार किया है। इससे साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती थी। पुलिस की लापरवाही से ही तीन लोगों की जान गई। इस घटना के लिए गृहमंत्री एवं पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार है। CG News: बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई। इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार बताए इस मामले पर लीपापोती क्यों की गई? उनकी मांग है कि लोहारीडीह की घटना की न्यायिक जांच की जाए। जेल में बंद निर्दोष लोगो...
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नायब सिंह सैनी के पास अभी 3 कार है इनमें 2 टोयोटा इनोवा और एक क्वालिस है। उनके पास करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है। और उनका घर उनकी पत्नी के नाम है। जिसकी कीमत 4.20 क...
हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।
Culture, Gaming, Sports, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिच के बारे में गलत आकलन करने की बात स्वीकार की, जब भारत की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर्फ 46 रन पर आउट हो गई। यह भारत का घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर और इतिहास में तीसरा सबसे कम स्कोर था। दूसरे दिन के खेल के बाद बोलते हुए, रोहित ने बादल छाए रहने की स्थिति में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर विचार किया, जो मेजबान टीम के लिए विनाशकारी साबित हुआ। रोहित ने स्वीकार किया, “हमें लगा कि पहले सत्र के बाद यह सीमरों के लिए ज़्यादा मददगार नहीं होगा। वहां बहुत ज़्यादा घास भी नहीं थी। हमें उम्मीद थी कि यह बहुत ज़्यादा सपाट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मेरी ओर से एक ग़लतफ़हमी थी और मैं पिच को ठीक से पढ़ नहीं पाया। कप्तान के तौर पर 46 का स्कोर देखकर मुझे दुख हो रहा है, क्योंकि पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला म...
अब सैलरी से नहीं कटेगा TDS
Business, Politics, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

अब सैलरी से नहीं कटेगा TDS

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में सैलरी से होने वाली टैक्स डिकक्टेड एट सोर्स (TDS) कटौती के खिलाफ अन्य सोर्स से टीडीएस और टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) को एडजस्ट करने की घोषणा की थी। अब इसे लेकर सेंट्रल डायरेक्ट टैक्स बोर्ड (CBDT) ने एक नया फॉर्म जारी किया है। इसे फॉर्म 12बीएए (12 BAA Form) कहा जाता है। इस फॉर्म का इस्तेमाल कर्मचारियों की ओर से अपने फर्म को अपनी सैलरी के अलावा अन्य सोर्स से किए गए टैक्स कटौतियों की सूचना देने के लिए किया जाएगा। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट से आय, इंश्योरेंस कमीशन, इक्विटी शेयरों से मिलने वाला डिविडेंड या कार या विदेशी मुद्रा खरीदने में कटे टैक्स की जानकारी आदि शामिल है। कंपनियां आमतौर पर कर्मचारियों के डिक्लेरेशन के मुताबिक सैलरी से टीडीएस (TDS) काटते हैं, जिसमें टैक्स कटौती के लिए निवेश और खर्च को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि,...
Culture, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

सोना ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर

सोने की कीमतें रिटेल मार्केट में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव हैं। ये दोनों कारक निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतों में इजाफा हो रहा है। सोने की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला है, जहां 24 कैरेट सोना ₹79,200 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह सोने की कीमतों का नया शिखर है, और इसकी मुख्य वजहें अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव हैं। इस उछाल के बावजूद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फिलहाल सोने में निवेश से बचना उचित रहेगा, क्योंकि कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट का अनुमान है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और मध्य-पूर्व में बढ़ते त...