
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है।
नायब सिंह सैनी के पास अभी 3 कार है इनमें 2 टोयोटा इनोवा और एक क्वालिस है। उनके पास करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है। और उनका घर उनकी पत्नी के नाम है। जिसकी कीमत 4.20 करोड़ रुपये है। उन्होंने PPF अकाउंट (PPF Account) में भी 8 लाख 85 हजार 592 रुपये का इन्वेस्टमेंट (Investment) कर रखा है। उनके नाम पर 2 लाख रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) भी है। नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम सोना है और पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है और बच्चों के पास जो ज्वैलरी है, उनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास चल संपत्ति में 72.68 लाख और अचल संपत्ति 4.85 करोड़ है। सैनी के पास 1.75 लाख रुपये नकद हैं।