सूर्य ग्रहण का खगोल विज्ञान के साथ ज्योतिष और हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। हिंदू धर्म में इसे अशुभ घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण 4 राशि के लोगों के लिए परेशानी वाला है।
2 अक्टूबर 2024 को इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि यह सोलर इक्लिप्स 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भले ही यह भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष दुष्प्रभाव पड़ेगा। इन्हें संभलकर रहना होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां
कर्क राशि
सूर्य ग्रहण का कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इस समय कर्क राशि वालों को कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को सोलर इक्लिप्स के दुष्प्रभाव के कारण पेशेवर जीवन में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इस राशि के कुछ लोगों की नौकरी भी ...










