Monday, September 22

सूर्य ग्रहण का खगोल विज्ञान के साथ ज्योतिष और हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। हिंदू धर्म में इसे अशुभ घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण 4 राशि के लोगों के लिए परेशानी वाला है।

2 अक्टूबर 2024 को इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि यह सोलर इक्लिप्स 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भले ही यह भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष दुष्प्रभाव पड़ेगा। इन्हें संभलकर रहना होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण का कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इस समय कर्क राशि वालों को कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सोलर इक्लिप्स के दुष्प्रभाव के कारण पेशेवर जीवन में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इस राशि के कुछ लोगों की नौकरी भी जा सकती है। हालांकि परेशान होने की जगह सूर्य ग्रहण के दिन कुछ आसान उपाय कर लेना चाहिए। इसके तहत सूर्य देव के मंत्र ऊँ सूर्याय नमः या विष्णु भगवान के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी दुर्घटना खड़ी कर सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान विभिन्न कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और कोई करीबी आपको धोखा भी दे सकता है।