Monday, October 27

शिक्षा-ज्ञान

पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।

अगले हफ्ते रूस (Russia) के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय रूस दौरा 22-23 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पीएम मोदी कज़ान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आमंत्रण पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पुतिन ने पहले पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था और उसके बाद जब उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल (Ajit Dival) रूस गए थे और पुतिन से मिले, तब भी उन्होंने डोभाल के ज़रिए पीएम मोदी को रूस आने का आमंत्रण भेजा था। 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अक्टूबर को होगा। भारत ब्रिक्स का अहम और संस्थापक सदस्य है। इस साल का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हर बार की ही तरह अहम है, लेकिन इस बार ब्रिक्स में शामिल हुए नए सदस्य देश पहली बार इस शि...
बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।
Travel, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया। इस घटना में पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और घायलों की सहायता में जुटी हुई है। यह घटना सावन के महीने में कांवर यात्रा के दौरान हुई, जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए यात्रा पर थे। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कांवरिया सुल्तानगंज से गंगा नदी का पवित्र जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अचानक श्रद्धालुओं के झुंड में घुस गया, जिससे पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चाल...
उत्तर प्रदेश चुनाव –
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

उत्तर प्रदेश चुनाव –

यूपी उपचुनाव में ओवैसी और पल्लवी पटेल का पीडीएम गठबंधन लड़ेंगा। शुक्रवार को ओवैसी ने ऐलान किया कि हमारी पार्टी AIMIM दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी सीटों का फैसला पल्लवी पटेल करेंगी। यूपी में खाली 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने हिसाब से गुणा- गणित लगाकर प्रत्याशी को मैदान में उतार रहे हैं। वहीं उपचुनाव में पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी का पीडीएम गठबंधन भी ताल ठोकने की तैयारी में है। इसी को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के साथ उत्तर प्रदेश उपचुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटें खाली हैं लेकिन नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की ...
दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।

दंतेवाड़ा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का दंतेवाड़ा पुलिस ने अपडेट आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार 38 नक्सली मारे जा चुके हैं। कंपनी नंबर 6 लगभग खत्म हो चुकी है। सिर्फ दो नक्सली अब इसमें बचे हुए हैं। एक कंपनी में 40 नक्सली होते हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 38 हो चुकी है। घायलों की संख्या भी एक दर्जन से अधिक है। थुलथुली-नेंदूर मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। नक्सलियों से मिले हथियारों में कुछ की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी हथियारों की पहचान हो जाएगी। गौरव राय, एसपी दंतेवाड़ा...
रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान लोहारीडीह मामले, भाजपा नेता की नोटों के साथ रील सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की पुलिस ने लोहारीडीह के शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या के मामले में चार लोगों की गिरफ्तार किया है। इससे साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती थी। पुलिस की लापरवाही से ही तीन लोगों की जान गई। इस घटना के लिए गृहमंत्री एवं पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार है। CG News: बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई। इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार बताए इस मामले पर लीपापोती क्यों की गई? उनकी मांग है कि लोहारीडीह की घटना की न्यायिक जांच की जाए। जेल में बंद निर्दोष लोगो...
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नायब सिंह सैनी के पास अभी 3 कार है इनमें 2 टोयोटा इनोवा और एक क्वालिस है। उनके पास करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है। और उनका घर उनकी पत्नी के नाम है। जिसकी कीमत 4.20 क...
हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।
Culture, Gaming, Sports, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिच के बारे में गलत आकलन करने की बात स्वीकार की, जब भारत की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर्फ 46 रन पर आउट हो गई। यह भारत का घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर और इतिहास में तीसरा सबसे कम स्कोर था। दूसरे दिन के खेल के बाद बोलते हुए, रोहित ने बादल छाए रहने की स्थिति में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर विचार किया, जो मेजबान टीम के लिए विनाशकारी साबित हुआ। रोहित ने स्वीकार किया, “हमें लगा कि पहले सत्र के बाद यह सीमरों के लिए ज़्यादा मददगार नहीं होगा। वहां बहुत ज़्यादा घास भी नहीं थी। हमें उम्मीद थी कि यह बहुत ज़्यादा सपाट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मेरी ओर से एक ग़लतफ़हमी थी और मैं पिच को ठीक से पढ़ नहीं पाया। कप्तान के तौर पर 46 का स्कोर देखकर मुझे दुख हो रहा है, क्योंकि पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला म...
इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जागरण और खीर आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिता और पुत्र थे। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। दरअसल करणी विहार इलाके में स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर आयोजन चल रहा था। मंदिर में जागरण भी जारी था। आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रसाद के तौर पर खीर दी जा रही थी। लेकिन तभी कुछ लोग वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चाकू थे। पहले तो उन्होनें ये जागरण और खीर आयोजन बंद करने के लिए धमकाया। जब यह आयोजन बंद नहीं किया गया तो उन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और चाकू लेकर आयोजन में घुस...
एग्जाम पैटर्न में हुआ ये बड़ा बदलाव
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

एग्जाम पैटर्न में हुआ ये बड़ा बदलाव

जेईई-मेन 2025 का आयोजन अब नए परीक्षा पैटर्न पर किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए नई दिल्ली ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का पैटर्न परिवर्तित कर दिया है। जेईई-मेन 2025 का आयोजन अब नए परीक्षा पैटर्न पर किया जाएगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र के सेक्शन-बी में अब पांच प्रश्न ही होंगे, सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। इससे पूर्व सेक्शन-बी में 10 प्रश्न होते थे तथा विद्यार्थियों को कोई 5 प्रश्न हल करने होते थे। शर्मा ने बताया कि एजेंसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड-19 के दौरान विद्यार्थी हित में परीक्षा पैटर्न में किए गए परिवर्तन समाप्त कर दिए हैं तथा पुनः मूल पैटर्न पर ही परीक्षा के आयोजन का निर्णय किया गया है। प्रश्न पत्र में फिजिक्स, कैमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स प्रत्येक विषय से 25 प्रश...
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।

सरकारी नौकरी का इंतजार हुआ खत्म! राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। यह भर्ती राजस्थान मूल्यांकन विभाग के लिए निकाली गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18-40 वर्ष के बीच निर्धारित की है, हालांकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग/आरक्षित क्रीमी लेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपए तथा अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपए निर्धारित किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद सिटीजन ऐप में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।...