Monday, September 22

इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।

betwaanchal.com

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जागरण और खीर आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिता और पुत्र थे। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया।

दरअसल करणी विहार इलाके में स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर आयोजन चल रहा था। मंदिर में जागरण भी जारी था। आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रसाद के तौर पर खीर दी जा रही थी। लेकिन तभी कुछ लोग वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चाकू थे। पहले तो उन्होनें ये जागरण और खीर आयोजन बंद करने के लिए धमकाया। जब यह आयोजन बंद नहीं किया गया तो उन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और चाकू लेकर आयोजन में घुस गए। जो भी सामने आया उस पर चाकू से वार किए। अचानक भगदड़ सा माहौल हो गया।

पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने करीब सात से आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद संघ से जुड़े बड़े पदाधिकारी, विधायक गोपाल शर्मा समेत भाजपा के अन्य सीनियर नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं। देर रात करणी विहार थाने का घेराव भी किया गया है।