Sunday, October 19

खेल जगत

विदिशा –गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा –गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

बुधवारको गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साल भर होने वाली गतिविधियों, मैरिट में आने वाली छात्राएं, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस से जुड़ी छात्राओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरणसिंह थे। अध्यक्षता डा आईबी खान ने की और विशेष अतिथि डा लालचंद राजपूत, डा एके चतुर्वेदी थे। इस मौके पर प्राचार्य सतीश जैन ने कहािक कॉलेज में गांव की बेटी योजना के तहत 236, प्रतिभा किरण योजना के तहत 20 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। एससी-एसटी वर्ग की 431 छात्राओं को स्टेशनरी दी गई और 1069 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। उन्हाेंने कहाकि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संकल्प की शक्ति कामयाबी के लिए प्रथम श्रेणी का काम करती है। जीवन में अपना लक्ष्य बनाएं और उसको पूरा करने के लिए संकल्पित रहें। कार्यक्रम ...
एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

द्वितीयराज्य स्तरीय सम्राट अशोक अंडर पॉलीटेक्निक फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसएटीआई मैदान पर खेला गया। बुधवार को खेले गए इस मैच में एसवी पॉलीटेक्निक भाेपाल ने एसएटीआई पॉलीटेक्निक को 2-1 से हराया। इस तरह एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। एसएटीआई के लिए गोल विवेक उपाध्याय ने किया। जबकि एसवी भोपाल के लिए पहला गोल गौतम एवं दूसरा गोल शुभम पाल ने िकए और अपनी टीम को विजेता बनाया। एसवी भोपाल के गोल कीपर को रैफरी ने रेड कार्ड दिखाकर बाहर का रास्ता दिखाया। मैच काफी रोमांचक रहा। टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, डा पदम जैन, डा लक्ष्मीकांत मरखेड़कर, प्राचार्य डा आरके सोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।...
भगोरिया मेले में लड़के ने पान खिलाकर किया PROPOSE
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भगोरिया मेले में लड़के ने पान खिलाकर किया PROPOSE

झाबुआ/कल्याणपुरा. हाथों पर गुदवाए परिजन के नाम, ढोल-मांदल की थाप पर मचाई धमाल, कुर्राटी मारकर झूमे सभी और रंग गए भगोरिया के रंग में। लड़कों ने पान खिलाकर लड़कियों को रिझाने का प्रयास किया। जवाब में कोई लड़की शर्माई तो किसी ने बेबाक अंदाज से लड़कों को जवाब दिया। युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधन व आभूषणों की खरीदारी की। बुधवार को लगे हाट बाजार में कुछ यही नजारा दिखाई दिया। ढोल-मांदल की थाप के साथ डीजे की धुन पर आदिवासी नाचते-गाते दिखाई दिए। भगोरिया हाट में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।स स्टैंड से लेकर मेला स्थल तक के हिस्से में कई जगह युवतियां हाथों पर नाम गुदवा रही थीं। झूलों पर भी भीड़ देखने को मिली। पूरा गांव भगोरिया की मस्ती में डूबा नजर आया। हाट बाजार में होटलों पर जलेबी, मिर्ची के भजिए लेने के लिए भीड़ रही। आदिवासी खूमसिंह का कहना था हाट बाजार में जलेबी-भजिए नहीं खाए तो मजा नहीं आता। चिलचिलात...
होली के रंग में रंगे बीजेपी सांसद
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

होली के रंग में रंगे बीजेपी सांसद

नई दिल्ली बुधवार को बीजेपी के दो सांसद गुलाल से रंगे चेहरे के साथ लोकसभा के चैंबर में पहुंच गए । इस पर सभापति की नाखुशी के चलते इन दोनों को बाहर निकलना पड़ा। जिस वक्त सदन में इंश्योरेंस लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल पर चर्चा चल रही थी, उसी वक्त जगदंबिका पाल और एक अन्य बीजेपी सांसद हाउस में आए। इन दोनों के चेहरे और कपड़ों पर गुलाल लगा हुआ था। हालांकि, डेप्युटी स्पीकर एम. तांबीदुरै ने सीधे तो सांसदों को कुछ नहीं कहा, मगर यह साफ सुनाई दिया कि उन्होंने अपने एक सहयोगी से कहा, 'यह ठीक नहीं है।' बीजेपी के बृज भूषण शरन सिंह तुरंत जगदंबिका पाल के पास गए और उनसे हाउस से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद पाल और एक अन्य सांसद, जिनकी पहचान नहीं हो सकी, हाउस से बाहर चले गए...
विदिशा-गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ

मंगलवारको गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने एकल गायन, समूह गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, नाटक आदि में हुनर दिखाया। ग्रुप डांस में मिलन चौबे और उनके साथियों ने री चिरैया पर शानदार प्रस्तुति दी। निशा साहू एवं साथियों ने पंजाबी गीत झूम बराबर झूम पर जलबा दिखाया। ओशी कुशवाह ग्रुप द्वारा पंख होते तो उड़ जाती पर, जयश्री भार्गव ग्रुप ने राजस्थानी डांस पर अपनी प्रस्तुित दी। वहीं शालू शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति पर सभी ने सराहाना की। एकल नृत्य में भी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नैना खत्री, स्वाित मंगरोलिया, कंचन पंथी, नििध कुशवाह, निशा कीर, प्रियंका, सोनम गुप्ता, रितिका शर्मा, रानी मालवीय, जानकी विश्वकर्मा, वर्षा खरे ने मनमोहक नृत्य किया। फैंसी ड्रेस में छात्राओं ने दुल्हन, बंगाली दुल्हन, सबरी, हरे पेड़, बा...
गंजबासौदा- नौलखी मंदिर में  बरसाना की लठमार होली का प्रदर्शन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- नौलखी मंदिर में बरसाना की लठमार होली का प्रदर्शन

गंजबासौदा। भगवानकी लीला लोक शिक्षा एवं संसार को कुछ देने के लिए हैं। जीवन में दो बाते आवश्यक है। एक जीवन गंगा की तरह पवित्र गतिशील हो क्योंकि बहाव में स्वाभाविक निर्मलता होती है दूसरा ताप- संताप हो। ऐसा होने पर जीवन में मधुरता आती है। नौलखी मंदिर में चल रहे होली उत्सव भागवत कथा के सातवें दिन पंडित केशव गुरु ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अहंकार रहित होने में पूर्वाग्रह से युक्त व्यक्ति सत्य को स्वीकार नही करता। गौ शब्द का अर्थ इंद्रिया भी है। गाय भी है एवं उपनिषद भी है। अत: गोवर्धन पूजा के माने संयम, सदाचार पर्यावरण शुद्धि एवं ब्राह्मण यज्ञ भी है। ब्राह्मण आज के परिवेश में शिक्षक है। शिक्षकों का समाज सम्मान करें। पं. केशव गुरु ने कहा कि जीवात्मा- परमात्मा की मिलन की कथा है। सरिता सागर में मिल जाए, बिंदू सिंधु में मिल जाए तो दूरी समाप्त हो जाती है। ज्ञान भक्ति वैराग्य में कोई छोटा बड़...
भारत होली मनाएं, हम जीत का जश्न मनाएंगे: सैमी
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भारत होली मनाएं, हम जीत का जश्न मनाएंगे: सैमी

पर्थ भारत और वेस्ट इंडीज के बीच वर्ल्ड कप का मैच होली के दिन है। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर डेरेन सैमी से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह होली के बारे में जानते हैं। इस पर सैमी ने तपाक से कहा, टीम इंडिया को होली मनाने दें। हम तो उस दिन जीत का जश्न मनाएंगे। आईपीएल के बहाने भारत और भारतीयों के साथ लंबा समय बिताने वाले सैमी ने कहा कि अगर भारतीय खिलाड़ियों को हमारे कुछ राज़ पता हैं तो हम भी उनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं। अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हराने की कुव्वत रखते हैं। विभिन्न मुद्दों पर बोले सैमी हमें हरेक विपक्षी को उतना सम्मान तो देना ही चाहिए जितने के वे हकदार हैं। भारत ने पिछले मैचों में अच्छा खेला है। हमने उनके खिलाफ खेलने का हमेशा मजा लिया है। हमारे लिए यह एक अहम मैच है और हमें अपना बेस्ट देना होगा। अगर आप भारतीय टीम की क्षमता के बारे में सोचते हैं तो ...
इंदौर में शुरु हुआ ‘जुगनू’ नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

इंदौर में शुरु हुआ ‘जुगनू’ नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र

इंदौर एमपी के इंदौर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'जुगनू' नाम का पहला चलित आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया है। यह चलित केंद्र बस्तियों में जाकर पूरक पोषण आहार वितरित करेगा और साथ ही बच्चों का वजन भी मापेगा। प्रदेश के पहले चलित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने सोमवार को किया। सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने में इस परियोजना के बेहतर परिणाम सामने आए, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को उनके घर के समीप पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। इसके जरिये सप्ताह में छह दिन अस्थाई बस्तियों में पूरक पोषण आहार, बच्चों का नियमित वजन, उनकी पोषण श्रेणी चिन्हित करना, खानपान एवं नियमित साफ सफाई का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ...
मोदी ने किया मुफ्ती के बयान को खारिज
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मोदी ने किया मुफ्ती के बयान को खारिज

  नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनावों के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकवादियों को श्रेय देने वाले सीएम मुफ्ती मुहम्मद सईद के बयान को खारिज किया  है। मोदी ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि ऐसे बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता। सईद के विवादित बयान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कोई इस प्रकार का बयान देता है तो हम उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते। पीएम ने कहा, 'कोई कहीं बयान दे और हम उस पर यहां जवाब दें, ऐसे काम नहीं चलेगा।' मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सभा में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। रविवार को सईद के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिए गए विवादित बयान पर राज्य सभा सदस्य प्रधानमंत्री से जवाब की मांग कर रहे थे। रविवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद सईद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में ...
फिल्मफेयर:रेड कारपेट पर उतरे कई एक्टर्स
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

फिल्मफेयर:रेड कारपेट पर उतरे कई एक्टर्स

  मुंबई. मुंबई में आयोजित हुई फिल्मफेयर फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार मनीष पॉल, अली फजल, डिनो मोरिया, उपेन पटेल, जय भानुशाली, शेखर रवजिआनी, गुरमीत चौधरी, चंकी पांडे, अनुराग कश्यप, सिद्धार्थ मल्होत्रा, समीर सोनी, इमरान खान और दर्शन कुमार सहित एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़ी हुई कई हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान महानायक अमिताभ बच्चन को टाइमलेस ग्लैमर एंड स्टाइल आइकॉन (मेल) अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई और स्टार्स को भी विभिन्न अवॉर्ड्स दिए गए। जानते हैं किस एक्टर को कौनसा अवॉर्ड मिला : मोस्ट ग्लैमरस डायरेक्टर : करन जौहर इमर्जिंग फेस ऑफ़ फैशन(मेल): सिद्धार्थ मल्होत्रा मोस्ट ग्लैमरस डिजाइनर : मनीष मल्होत्रा मोस्ट स्टाइलिश स्टार (मेल): इमरान खान ग्लोबल आइकॉन ऑफ दी ...