Saturday, October 18

राज्य समाचार

नगर निकाय चुनावों में कमल खिला
भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

नगर निकाय चुनावों में कमल खिला

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनावों के परिणाम आ गए जिसमें भाजपा को भारी मात्रा में सफ लता प्राप्त हुई है। जिसमें सभी नौ नगर निगमों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। १२६ नगर निकायों में से भाजपा ने ७४ पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस ३३ पर ही सिमट कर रह गई। भाजपा को मिली इस जीत को मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। शहरी निकाय के चुनावों में जिस तरह से जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है। उससे भाजपा की जिम्मेदारी और बड जाती है क्योंकि प्रदेश की जनता प्रदेश में विकास की आस लगाए हुए बैठी हुई है। सभी नौ निगमों में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले ग्वालियर के मेयर शेजवलकर रहे जिन्हें ९१००० मत मिले। इसी तरह देवास के मेयर प्रेम कुमार को १२९३२, बुरहानपुर के अनिल भोंसले को ४०६६, सागर के अभर दरे को ८८६९, खंडवा के सुभाष कोठारी को ३४७७, रतलाम की मेयर सुनीता यार्दे को २४०११, रीवा ...
मैनेजर के घर से मुक्त कराई नाबालिक बच्ची
राजधानी समाचार, राज्य समाचार

मैनेजर के घर से मुक्त कराई नाबालिक बच्ची

भोपाल। बाल श्रम विभाग और बागसेवनिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गुरूवार दोपरह कटारा हिल्स स्थित एक मकान पर दबिश देकर 13 साल की बच्ची को मुक्त कराया है। कोलकाता निवासी यह लड़की पिछले चार साल से यहां रह रही थी और बंधक बनाकर उससे घरेलू काम करा रहे थे। पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। एक सितंबर को बच्ची के परिजन उसे लेने भोपाल आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चाइल्ड लाइन की सूचना पर बागसेवनियां पुलिस ने श्रम विभाग के साथ मिलकर कटारा हिल्स ग्लोबल पार्क निवासी माजिद सिद्दीकी के घर पर दबिश दी। माजिद मंडीदीप स्थित आयशर कंपनी में मैनेजर हैं। पुलिस ने वहां से नजमा नामक बच्ची को मुक्त कराया। बच्ची कोलकाता के पास आमतोला गांव की रहने वाली है। चाइल्ड हेल्प लाइन के 1098 नंबर पर शिकायत मिली थी कि बच्ची को बंधक बनाकर घरेलू काम कराए जा रहे हैं। दूसरी ओर माजिद सिद्दीकि का कहना है...
देश की आबरू उतारना कोई इन से सीखे
राज्य समाचार

देश की आबरू उतारना कोई इन से सीखे

भोपाल। देश में फिल्मी दुनिया से सुपर स्टार बने शाहरूख खान को औरतों से चिपकना इतना अच्छा लगता है। कि वो शायद ही किसी मंच पर किसी लड़की या औरत को अपनी वाहों में न भरते हों। उनकी दीवानगी का लाभ उठा कर सुपर स्टार कहे जाने वाले शाहरूख खान अपनी छिछोरी हरकतों से बाज नहीं आते। मानों वे भारतीय सभ्यता को तार-तार करने के लिए किसी मिशन के तहत ऐसा करते हैं। हद तो तब कर देते हैं जब किसी भी जगह वो अपनी इसी गंदी मानसिकता को उजागर कर देते हैं क्या वह जिस तरह दूसरों की लड़कियों, औरतों को अपनी बाहों में भरने की हरकत करते हैं। क्या वह अपनी बहन व बेटी या स्वयं कि पत्नी को दूसरों की बाहों में भरने की इजाजद देंगे। पर्दा से पैक करी हुई खुद की औरतों को कभी उठाते नहीं देखा और न ही किसी मुसलमान औरत को इनके द्वारा उठाते नहीं देखा गया। हद तो तब कर दी जब एक कार्यक्रम में एक महिला पुलिस को अपनी गोद में उठा लिया। इससे...
साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर, नागदेव के होते हैं दर्शन
राज्य समाचार

साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर, नागदेव के होते हैं दर्शन

इंदौर। हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है। भारत में नागों के अनेक मंदिर हैं, इन्हीं में से एक मंदिर है उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर का। इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागदेव स्वयं मंदिर में मौजूद रहते हैं। नागपंचमी 1 अगस्त की रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। नागचंद्रेश्वर के दर्शन को आने वाले आम श्रद्धालु रात 10.30 बजे तक ही दर्शन की लाइन में लग सकेंगे। नागपंचमी पर ज्योतिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन श्री नागचंद्रेश्वर के सामान्य एवं वीआईपी मार्ग से श्रद्धालु के लिए प्रशासन ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि डेढ़ से दो घंटे में दर्शन हो जाएं। वर्ष में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए इस बार भी प्रशासन ...
चरित्र पर शक था, पांच दिन तक जासूसी की फिर कर दी पत्नी की हत्या
राज्य समाचार

चरित्र पर शक था, पांच दिन तक जासूसी की फिर कर दी पत्नी की हत्या

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के चुंद्रनगर में एक युवक ने सोमवार रात अपनी पत्नी पर घन पटक कर उसकी हत्या कर दी। युवक को पत्नी के चरित्र पर शंका थी। इसके लिए वह पिछले पांच दिन से उसकी जासूसी कर रहा था। इसके बाद जब उसे लगा कि उसका शक सही है तो उसने सोते समय अपनी पत्नी पर घन पटक दिया। इसके बाद युवक खुद ही बहोड़ापर थाने पहुंचा और सारी वारदात पुलिस को बता दी। हालांकि पुलिस ने बाद में इसे सागर ताल रोड पर गिरफ्तार करना बताया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उपनगर ग्वालियर के चंद्रनगर में रहने वाला पूरन गुर्जर 40 मजदूरी करता है। उसे अपनी पत्नी सुनीता 35 के चरित्र पर शंका थी। मोहल्ले वाले भी उसकी पत्नी के बारे में तरह-तरह की बातें करते थे। इसको लेकर पूरन का सुनीता से कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद पूरन ने पत्नी की जासूस...
मंहगाई पर रार समझ से परे
भोपाल संभाग, राज्य समाचार

मंहगाई पर रार समझ से परे

भोपाल। देश में विगत 10-15 सालों से मंहगाई पर कोहरम मचा हुआ है। सरकारों को अस्थितर करने व अपने चैनलों की टीआरपी बढ़ाने देश में एकदम ऐसा महौल तैयार करने की इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा शाजिश की जा रही है सरकार किसी की भी हो पर 24 घंटे संसनी फैलाने व समाचार दिखाने की होड़ में समाचार चैनल ये भूल बैठते हैं कि उनके इस तरह हल्ला मचाने से देश के अन्य हिस्सों में नका रात्मक फर्क पड़ता है आपको बदा दें, दिल्ली में आलू प्याज मंहगे हुए हों तो मीडिया का मानना है कि पूरे देश में आलू प्याज मंहगे हो गए हैं। इस खबर के चलते ही मुनाफा खोर देश के अन्य शहरों में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सप्लाई कम कर देते हैं। इससे और जगह भी उपयोगी वस्तुऐं मंहगी हो जाती हैं। इसी तरी डीजल का रेट बढ़ते ही न्यूज चैनल मंहगाई का भय दिखाने लगते हैं और इससे ट्रांसपोर्ट सहित अन्य वस्तुऐं मंहगी हो जाती हैं। पर दाम गिरने के बाद वह ...
व्यापमं में एक बाद एक गड़बडियां निकल रही हैं
राज्य समाचार

व्यापमं में एक बाद एक गड़बडियां निकल रही हैं

भोपाल। एक के बाद एक घोटाले उजागर होने के बाद सुर्खियों में आए व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की ऑडिट रिपोर्ट और चौंकाने वाली है। मंडल अपने सीने में एक हजार से अधिक गड़बडियां छिपाएं हैं। राज्य सरकार के स्थानीय निधि संपरीक्षा ने मंडल के स्थापना वर्ष 1970 से 2008 और फिर 2011 तक का ऑडिट किया। ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 1970 से 2008 तक ऑडिट में एक हजार और इसके बाद ऑडिट में 50 आपत्तियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में ज्यादातर आर्थिंक अनियमितताओं को ऊजागर किया गया है। मंडल के आय का मुख्य स्त्रोत विभिन्न परीक्षाओं के आवेदन फार्म की बिक्री और प्राप्त राशि है। ऑडिट में इसका बड़ा घोटाला ऊजागर किया गया है। स्टोर का रिकॉर्ड भी विधिवत नहीं है, बैंक समाधान विवराण पत्रक, वास्तविक आय-व्यय की पंजी, अवशेष अग्रिमों का विधिवत लेखा संधारण विधिवत रूप से नहीं किया गया है। भौतिक सत्यापन नहीं रिकॉर्ड ...