Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
भारत होली मनाएं, हम जीत का जश्न मनाएंगे: सैमी
पर्थ
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच वर्ल्ड कप का मैच होली के दिन है। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर डेरेन सैमी से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह होली के बारे में जानते हैं। इस पर सैमी ने तपाक से कहा, टीम इंडिया को होली मनाने दें। हम तो उस दिन जीत का जश्न मनाएंगे। आईपीएल के बहाने भारत और भारतीयों के साथ लंबा समय बिताने वाले सैमी ने कहा कि अगर भारतीय खिलाड़ियों को हमारे कुछ राज़ पता हैं तो हम भी उनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं। अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हराने की कुव्वत रखते हैं।
विभिन्न मुद्दों पर बोले सैमी
हमें हरेक विपक्षी को उतना सम्मान तो देना ही चाहिए जितने के वे हकदार हैं। भारत ने पिछले मैचों में अच्छा खेला है। हमने उनके खिलाफ खेलने का हमेशा मजा लिया है। हमारे लिए यह एक अहम मैच है और हमें अपना बेस्ट देना होगा। अगर आप भारतीय टीम की क्षमता के बारे में सोचते हैं तो ...