Saturday, October 25

राज्य समाचार

मनमोहन के समर्थन में नेताओं संग सोनिया का मार्च
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मनमोहन के समर्थन में नेताओं संग सोनिया का मार्च

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं ने कोयला घोटाले में आरोपी के तौर समन किए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति समर्थन जताने के लिए पार्टी मुख्यालय से उनके घर तक मार्च किया। सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने एक दिन पहले ही मनमोनहन सिंह समेत छह लोगों को आरोपी के तौर पर समन भेजकर 8 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। सूत्रों का कहना है सोनिया गांधी इस मार्च के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि पार्टी मनमोहन सिंह के साथ मजबूती से खड़ी है। मनमोहन सिंह के घर के बाहर सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री निर्दोष हैं और उनकी ईमानदारी शंका से परे हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां यह जताने के लिए आए हैं कि पूरी पार्टी उनके साथ है। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह की पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। उन्हो...
‘सिख विरोधी दंगों में RSS, BJP के लोगों का भी हाथ’:कांग्रेस
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

‘सिख विरोधी दंगों में RSS, BJP के लोगों का भी हाथ’:कांग्रेस

नई दिल्ली कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों से मंगलवार को आरएसएस, बीजेपी और फॉर्मर पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के एक इलेक्शन एजेंट का नाम जोड़ा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए बीजेपी-एसएडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दंगों के मामले में आरएसएस, बीजेपी, कांग्रेस और कई संगठनों के नेताओं को आरोपी बनाया गया था। बीजेपी, आरएसएस के नेताओं और अटल बिहारी वाजपेयी के एक इलेक्शन एजेंट के नाम भी जांच एजेंसियों के सामने आए थे। सुरजेवाला ने कहा कि वह दुखद और अमानवीय घटना थी। कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह अपनी पीड़ा जता चुके हैं। सुरजेवाला एक न्यूज पोर्टल की ओर से किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन पर कॉमेंट कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी और एसएडी सियासी जमीन हासिल करने के लिए इस मुद्दे का र...
कोयला घोटाला: मनमोहन को आरोपी के तौर पर समन
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

कोयला घोटाला: मनमोहन को आरोपी के तौर पर समन

नई दिल्ली कोयला घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी के तौर पर समन किया। जिस समय कोयला घोटाला हुआ था उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री के पास कोयला मंत्रालय का भी प्रभार था। मनमोहन सिंह के अलावा उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव पी सी पारेख और तीन अन्य को भी आरोपी के तौर पर समन किया गया। मनमोहन सिंह ने समन पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के लिए तैयार हूं। सीबीआई के स्पेशल भरत पराशर ने आईपीसी की धाराओं 120 बी (आपराधिक साजिश), 409 (किसी लोकसेवक, बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून (पीसीए) के प्रावधानों के तहत छह आरोपियों को कथित अपराधों के लिए समन किया है। इन तीनों के अलावा अदालत ने मामले में हिंडाल्को, इसके...
विदिशा मे ऐतिहासिक चरणतीर्थ मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा मे ऐतिहासिक चरणतीर्थ मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ

नगरके ऐतिहासिक चरणतीर्थ मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। रामेश्वर और गोपेश्वर महादेव मंदिरों की मरम्मत के लिए पिछले साल राज्य शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 10-10 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। लंबी प्रतीक्षा के बाद इन मंदिरों की मरम्मत का कार्य शुरू हो रहा है। इससे इनकी हालत में सुधार होगा। बेतवा में हर साल बाढ़ के कारण इन मंदिरों की हालत खराब हो गई है। पूर्व संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की पहल से दोनों मंदिरों की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपए मंजूर हुए थे। रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. संजय पुरोहित ने बताया कि उन्हें मंगलवार से मंदिरों की मरम्मत का कार्य शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। अति शीघ्र काम पूरा होना चाहिए। इस संबंध में एडीएम अंजू भदौरिया ने बताया कि ऐतिहासिक चरणतीर्थ मंदिरों की मरम्तत कर उनका प्राचीन वैभव लौटाया जाएगा। ये मंदिर शहर की धरोहर और पहच...
यातायात पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म निकलवाई
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

यातायात पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म निकलवाई

मंगलवारको ईदगाह तिराहे पर यातायात पुलिस ने मुहिम चलाकर तमाम चार पहिया वाहनों से काली फिल्म निकलवाई। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के बावजूद अभी भी कई चार पहिया चालक अपने वाहनों के कांच में काली फिल्म लगाकर चलते हैं। यातायात प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि काली फिल्म लगे वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई और उनसे जुर्माना वसूला गया। जो वाहन चालक जुर्माना नहीं भर रहे हैं, उनके चालान बनाकर प्रकरण कोर्ट में भेजे जाते हैं...
जुलूस में नाचते-गाते निकले लोग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

जुलूस में नाचते-गाते निकले लोग

वििदशा| रंगपंचमीके मौके पर मंगलवार को दोपहर हुरियारों का जुलूस निकला। इसमें लोग नाचते-गाते और गुलाल उड़ाकर मस्ती करते हुए चल रहे थे। जुलूस की शुरुआत कायस्थपुरा स्थित श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर से हुई। इसके बाद यह जुलूस तिलक चौक, बड़ाबाजार, माधवगंज चौक, नीमताल होते हुए वापस श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। इस बार जुलूस में शामिल लोगों ने भास्कर की सूखी होली मुहिम से प्रेरणा लेते हुए केवल गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। रंगपंचमी पर गहरे रंगों और ज्यादा पानी का दुरुपयोग नहीं किया गया।...
करीला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

करीला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा

रंगईस्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस साल भी करीला मेले में आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने नि:शुल्क भोजन और चाय का इंतजाम किया। मंगलवार से शुरू हुआ भंडारा बुधवार शाम तक चलेगा। लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों के मुताबिक भंडारे में भोजन और प्रसाद बनाने के लिए 100 से अधिक लोग लगातार कार्य कर रहे हैं। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रात भर चाय बनाकर पिलाने के लिए दूध का भी इंतजाम किया गया। बूंदी और मगज के लड्डू प्रसाद के लिए बनवाए गए। भोजन बनाने का काम 9 मार्च से शुरू हो गया था और 11 मार्च की शाम तक चलेगा। दोदर्जन से अधिक का सहयोग भंडाराआयोजन समिति से जुड़े सदस्य मुकेश टंडन ने बताया कि हर साल यह भंडारा श्रीमती साधनासिंह चौहान के मार्गदर्शन में चलता है...
गंजबासौदा-चाय की गुमठी में आग
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-चाय की गुमठी में आग

गंजबासौदा. होलीकी आड़ में गुरुवार की रात क्लब पार्क के सामने लोनिवि की दीवार से सटी राजू सोनी की चाय की गुमठी में आग लगा दी। इससे दुकान का छप्पर और फर्नीचर जल गया। इसकी शिकायत दुकान मालिक ने कोतवाली में की है। दुकान मालिक ने बताया कि चाय दुकान चलाकर वह परिवार का गुजारा करता है। उसने बड़ी मुश्किल से छप्पर तैयार किया था। लेकिन आग से लकड़ी और बारदाना भी जल गया।...
वल्र्ड कप में भारत की पांचवी जीत के बाद विदिशा में मनाया गया जश्न
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

वल्र्ड कप में भारत की पांचवी जीत के बाद विदिशा में मनाया गया जश्न

मंगलवारको वल्र्ड कप में भारत की पांचवी जीत का जश्न शहर भर में मना। भारत के शिखर धवन के शतक आयरलैंड की करारी शिकश्त का लोगों ने दिल खोलकर लुत्फ उठाया। जीत के बाद लोग सड़कों पर खुशी का इजहार करने निकले। आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप का खुमार शहर के लोगों पर बढ़-चढ़कर बोल रहा है। वल्र्ड कप में भारत का 5 वां मैच भी शहरवासियों की उम्मीद के तहत ही रहा। मंगलवार की सुबह से लोग टीवी के सामने जम गए थे। दोपहर 1 बजे इंडिया की जीत के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। लोग सड़कों पर रंगों से तो खेल ही रहे थे, वहीं भारत की जीत की बधाई भी एक दूसरे को दे रहे थे। भारतीय टीम की लगातार जीत से लोग खासे उत्साहित हैं। राजीव नगर निवासी राज शर्मा, पूरनपुरा निवासी खगेंद्र रावत, शेरपुरा निवासी खेल प्रेमी गुंजन सक्सेना ने बताया कि सुबह जल्दी उठकर मैच देखा था। पूरे मैच के दौरान घर पर ही रहा। भारत की लगातार जीत से वर्ल्ड कप ...
गंजबासौदा हज यात्रियों का स्टेशन पर किया  स्वागत
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा हज यात्रियों का स्टेशन पर किया स्वागत

गंजबासौदा| पच्चीसदिन की हज यात्रा के बाद वापस लौटे जाहीद खान60 वर्ष,कमरून बी 55 वर्ष का रेलवे स्टेशन पर सभी वर्गों के नागरिकों ने सम्मान किया। मिल रोड निवासी यह परिवार सिरोंज के 58 लोगों के साथ हज यात्रा पर गया था। रविवार शाम अमृतसर एक्सप्रेस से यहां पहुंचा था उनके साथ सिरोंज के हज यात्री शामिल थे। सिरोंज से भी यात्रियों को लेने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे थे। सभी हज यात्रियों का एकता चौराहे पर भी स्वागत किया गया। इसके बाद हज यात्री जीपों से सिरोंज के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नसीब खां,आशिफ कुरैशी ,नजीम खां, राशिद खां,आरिफ खां ,राजा कुरैशी ,हुसैन खां ,गगन दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।...