Tuesday, October 28

राज्य समाचार

विदिशा-उत्कृष्ट सड़क के किनारों  पेवर ब्लक लगाए जाएंगे
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-उत्कृष्ट सड़क के किनारों पेवर ब्लक लगाए जाएंगे

विदिशा| पूरनपुरा नाले से लेकर रेलवे स्टेशन तक बन रही उत्कृष्ट सड़क के किनारों पर पेवर ब्लक लगाए जाएंगे। दुर्गानगर चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग पर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए पेवर ब्लाक आ चुके हैं। ये पेवर ब्लाक उत्कृष्ट सड़क के फुटपाथ पर लगने से जहां पैदल चलने वालों को सुविधा होगी, वहीं धूल की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। इसके अलावा सड़क भी आकर्षक लगेगी।...
सिरोंज जनपद पर भाजपा के जितेंद्रसिंह बघेल अध्यक्ष
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज जनपद पर भाजपा के जितेंद्रसिंह बघेल अध्यक्ष

  सोमवारको स्थानीय जनपद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा के जितेंद्रसिंह बघेल अध्यक्ष तथा भैरोसिंह कुर्मी उपाध्यक्ष चुन लिए गए। जनपद परिसर में सोमवार को गहमागहमी के बीच जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। सभी जनपद सदस्यों ने बहुमत से भाजपा के युवा नेता जितेंद्र बघेल को अध्यक्ष पद का ताज पहनाया। जितेंद्र ने कांग्रेस नेत्री राजकुमारी रघुवंशी को आठ के मुकाबले 17 मतों से पराजित किया। 25 फरवरी को जनपद सदस्य चुने जाने के बाद से ही जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कयासों के दौर चल रहे थे। भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे थे। सोमवार से पहले पता नहीं चल पा रहा था कि चुनाव की बाजी किस ओर जाएगी। सोमवार दोपहर 12 बजे जब 17 जनपद सदस्य एक साथ जनपद कार्यालय पहुंचे तो स्थिति साफ हो गई। भाजपा की ओर से भाजयुमो उपाध्यक्ष तथा वार्ड तीन क...
परीक्षा दी ,रिजल्ट में बताया अनुपस्थित
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

परीक्षा दी ,रिजल्ट में बताया अनुपस्थित

गंजबासौदा| शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय की एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका शर्मा प्राप्त हुई अंकसूची देखकर परेशान है। संस्कृत विषय की इस छात्रा ने एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सभी पर्चे दिए हैं लेकिन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से जो अंकसूची उसे मिली है, उसमें छात्रा को अनुपस्थित दिखाया गया है। छात्रा ने गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन देकर शिकायत की है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.मणि मोहन मेहता ने बताया कि विश्वविद्यालय की गलती से ऐसा हुआ है। छात्रा का परीक्षा रिकार्ड आदि विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा। इससे गलती ठीक की जा सके छात्रा का कहना है जिस दिन से उसे अंकसूची मिली है उसी समय से वह परेशान है। प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि ऐसी गड़बडिय़ां पूर्व में भी हो चुकी हैं। इन्हें रिकार्ड के आधार पर दुरूस्त किया गया है। छात्रा के भाई अमित शर्मा क...
डिंडौरी–दरवाजे पर पहुंची बारात, दुल्हन बनीं मां!
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

डिंडौरी–दरवाजे पर पहुंची बारात, दुल्हन बनीं मां!

डिंडौरी  जिले में एक दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। बात बगैर दुल्हन के लौटने तक जा पहुंची, मगर दूल्हे की जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा और बाद में बारात हंसी-खुशी दुल्हन के साथ दहेज में नए मेहमान को लेकर विदा हुई। डिंडौरी जिले के मान सिंह बारात लेकर बुधवार को अजवार गांव पहुंचे। बारात पहुंचने पर वैवाहिक रस्मों का दौर चल रहा था, तभी खबर आई कि दुल्हन को प्रसव हुआ है। इसके चलते दोनों पक्ष सकते में आ गए। मान सिंह के परिवार के सदस्य बगैर बारात के लौटने की तैयारी करने लगे। इस पर दुल्हन पक्ष ने उनसे काफी मन्नतें की, मगर वे राजी नहीं हुए। दुल्हन के मां बनने से दूल्हा पक्ष के लोग लौटने की तैयारी में थे, तभी दूल्हे मान सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया। मान सिंह का कहना था कि उसे इस बात का पता था कि उसकी होने वाली पत्नी गर्भवती है। दोनों का मिलना-जुलना शादी से एक वर्ष पहले से चल रहा थ...
गंजबासौदा-सेतु निगम ने पारासरी नदी पुल का भूमि परीक्षण किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-सेतु निगम ने पारासरी नदी पुल का भूमि परीक्षण किया

गंजबासौदा बुधवारको लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा ने पारासरी नदी पुल के दोनों ओर बोरिंग कर भूमि का परीक्षण किया ताकि इस पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जा सके। पंाच साल पहले भी तत्कालीन विधायक हरिसिंह रघुवंशी की मांग पर सांसद सुषमा स्वराज ने पारासरी नदी पुल को दोनों तरफ चार- चार फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नही मिल पाई। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एलएस यादव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए विभाग की सेतु शाखा को पत्र भेजा गया था। पुल का प्रस्ताव तैयार करने से पहले भूमि की जांच की जा रही है पारासरी नदी पर बना पुल सौ साल पुराना है। इसे ग्वालियर स्टेट के दौरान बनाया गया था। उस समय पुल पैदल चलने और छोटे वाहनों की आवाजाही को दृष्टिगत रखते बनाया गया था। वर्तमान में शहर के विस्तार के साथ ही वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वा...
रूढ़ियों से निकलने की छटपटाहट
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

रूढ़ियों से निकलने की छटपटाहट

  रातनपंथी रिवाजों को छोड़ आधुनिकता की ओर चलने की रफ्तार गुर्जर समाज में बाकियों के मुकाबले धीमी है। गुर्जरों को अपने अतीत पर बेहद गर्व है लेकिन भविष्य की कोई साफ योजना उनके पास नहीं है। यह समुदाय आधुनिकता की दौड़ में आगे भी निकलना चाहता है लेकिन अपनी पुरानी रूढ़ियों, परंपराओं और कुरीतियों को छोड़ना भी नहीं चाहता। सामाजिक नजरिए से गुर्जर देश की मध्यम किसान जातियों के वर्ग में आते हैं। जाट, यादव, राजपूत, भूमिहार, कुर्मी आदि जातियों के करीब-करीब बराबर ही इनकी गिनती होती है। इन बिरादरियों का हुक्का भी एक है। इनके बीच बेटी का संबंध तो नहीं है, पर रोटी का संबंध जरूर है। चौधरी चरण सिंह ने 'अजगर' के नारे पर अपना राजनीतिक आंदोलन खड़ा किया था। अजगर यानी अहीर, जाट, गुर्जर और राजपूत। अगर आज शिक्षा, सत्ता, संपत्ति और सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी के आधार पर आकलन करें तो गुर्जर दूसरी समकक्ष...
शिवपुरी-दलित महिला चुनाव जीती तो उसे गोबर खिलाया
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

शिवपुरी-दलित महिला चुनाव जीती तो उसे गोबर खिलाया

शिवपुरी मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां केकुवांरपुर गांव में कुछ गुंडों ने एक दलित महिला को गोबर खाने के लिए मजबूर किया क्योंकि वह गांव की उप सरपंच चुनी गई थी।  घटना सोमवार की है। कुसुम जाटव नाम की दलित महिला अपने गांव की उप सरपंच चुनी गई थीं। एक दलित महिला का उप सरपंच चुना जाना गांव के सरपंच कंचन रावत को नागवार गुजरा। इसी बात से गुस्सा होकर कंचन रावत कुछ गुंडों के साथ कुसुम के घर पहुंच गया। कंचन रावत ने सिर्फ कुसुम की परिवार को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने कुसुम को गोबर खाने के लिए मजबूर भी किया।...
दिग्विजय सिंह ने बिल्डर से लिए थे 10 करोड़: बीजेपी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

दिग्विजय सिंह ने बिल्डर से लिए थे 10 करोड़: बीजेपी

भोपाल मध्य प्रदेश बीजेपी ने दूसरी बार कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उनपर एक स्थानीय बिल्डर को लाभ पहुंचाने के बदले करोडों रुपये लेने का आरोप लगाया है। इससे पहले बीजेपी उनपर विधानसभा में नियुक्तियों में घपले का आरोप लगा चुकी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने शनिवार शाम परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता की मौजूदगी में स्थानीय बिल्डर का नाम लेकर आरोप लगाया, 'राजधानी के इस बिल्डर ने उन्हें (दिग्विजय सिंह को) करोडों रुपये की रिश्वत दी थी।' मई 2008 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों में बिल्डर के यहां से मिली तीन डायरियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे इस भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। डायरियों की प्रामाणिकता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट परख चुका है। पार्टी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से दिग्विजय सिंह क...
मोदी सरकार के 10 महीनों बाद भी 2 लाख स्कूलोें में शौचालय नहीं
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मोदी सरकार के 10 महीनों बाद भी 2 लाख स्कूलोें में शौचालय नहीं

नई दिल्ली। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को सपने दिखाए थे कि हर स्कूल और घर में बच्चियों के लिए शौचालय होगा। सरकार ने वादा किया था कि बच्चियों को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा, उसके सत्ता संभालने के 10 महीनों बाद भी देश में दो लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है। ये जानकारी खुद केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सोमवार को राज्यसभा में दी। एक पूरक प्रश्नों के जवाब में स्मृति ईरानी ने इस बावत जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में कुल 11 लाख 19 हजार 691 सरकारी स्कूल हैं जिनमें से 2.03 लाख स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने जानकारी दी कि साल 2010-11 में प्राथमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का प्रतिशत 6.5 तथा अपर प्राइमरी में 6.56 रहा। इसी तरह 2011-12 में यह क्रमश: 5.62 तथा 2.65 ...
सीएम ने विदिशा में मनाया जन्मदिन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सीएम ने विदिशा में मनाया जन्मदिन

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर गुरुवार को� सुबह 8 बजे बाढ़ वाले गणेश मंदिर में बप्पा के दर्शन कर पूजा की और करीब 20 मिनट रुककर खंडवा चले गए। शाम को वे फिर आए और भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर करीब 30 मिनट रुककर भोपाल के लिए उड़ गए। इस दौरान हेलीपेड और मंदिर में मौजूद सैंकड़ों भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह और भोपाल की तत्कालीन महापौर कृष्णा गौर बाद में भोपाल गए। सुबह गणेश मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने बप्पा की पूजा की और हवन में आहूति दी। फिर वे खंडवा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। शाम को चौहान शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से फिर विदिशा आए और रंगई मंदिर में भंडारे में अपनी पत्नी साधना सिंह, भोपाल की पूर्व मेयर कृष्णा गौर, प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह, विधायक कल्याण सिंह सहित अन...