Tuesday, September 23

सिरोंज जनपद पर भाजपा के जितेंद्रसिंह बघेल अध्यक्ष

bpl-n2253443-large

 

सोमवारको स्थानीय जनपद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा के जितेंद्रसिंह बघेल अध्यक्ष तथा भैरोसिंह कुर्मी उपाध्यक्ष चुन लिए गए। जनपद परिसर में सोमवार को गहमागहमी के बीच जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। सभी जनपद सदस्यों ने बहुमत से भाजपा के युवा नेता जितेंद्र बघेल को अध्यक्ष पद का ताज पहनाया। जितेंद्र ने कांग्रेस नेत्री राजकुमारी रघुवंशी को आठ के मुकाबले 17 मतों से पराजित किया।

25 फरवरी को जनपद सदस्य चुने जाने के बाद से ही जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कयासों के दौर चल रहे थे। भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे थे। सोमवार से पहले पता नहीं चल पा रहा था कि चुनाव की बाजी किस ओर जाएगी। सोमवार दोपहर 12 बजे जब 17 जनपद सदस्य एक साथ जनपद कार्यालय पहुंचे तो स्थिति साफ हो गई। भाजपा की ओर से भाजयुमो उपाध्यक्ष तथा वार्ड तीन के जनपद सदस्य जितेंद्र बघेल ने अध्यक्ष पद का फार्म भरा। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 22 की जनपद सदस्य राजकुमारी रघुवंशी ने अध्यक्ष पद का फार्म भरा।मतदान के बाद दोपहर तीन बजे मतगणना हुई। एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर ने जितेंद्र को आठ के मुकाबले 17 मतों से विजयी घोषित किया।

किएथे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदानकी प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। जनपद पंचायत परिसर के आसपास राज बाजार इलाके में पुलिस तैनात की गई थी। भाजपा तथा कांग्रेस ने नेताओं का हुजूम कोर्ट गेट चौराहा बस स्टैंड पर दिखाई दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा की उपस्थिति में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के निवास पर आयोजित जनपद सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र बघेल तथा उपाध्यक्ष पद के लिए भैरोसिंह कुर्मी का नाम तय किया गया। सभी सदस्य यही से जनपद पहुंचे थे।

नटेरन में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशाी की जीत हुई।

माखनसिंह के अध्यक्ष बनने के बाद फूल मालाओं से स्वागत किया।

कुरवाई में प्रेमनारायण तिवारी बने अध्यक्ष।

कांग्रेस की ममता कटारे बनी ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष, किया स्वागत।

जनपद के चुनाव में भाजपा के जितेंद्र सिंह बघेल के अध्यक्ष बनने के बाद फूल मालाओं से स्वागत किया