Tuesday, September 23

शिवपुरी-दलित महिला चुनाव जीती तो उसे गोबर खिलाया

dalitशिवपुरी
मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां केकुवांरपुर गांव में कुछ गुंडों ने एक दलित महिला को गोबर खाने के लिए मजबूर किया क्योंकि वह गांव की उप सरपंच चुनी गई थी।  घटना सोमवार की है।

कुसुम जाटव नाम की दलित महिला अपने गांव की उप सरपंच चुनी गई थीं। एक दलित महिला का उप सरपंच चुना जाना गांव के सरपंच कंचन रावत को नागवार गुजरा। इसी बात से गुस्सा होकर कंचन रावत कुछ गुंडों के साथ कुसुम के घर पहुंच गया।

कंचन रावत ने सिर्फ कुसुम की परिवार को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने कुसुम को गोबर खाने के लिए मजबूर भी किया।