Saturday, November 1

राज्य समाचार

MP: किसानों को 2000 रुपये से कम मुआवजा नहीं
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

MP: किसानों को 2000 रुपये से कम मुआवजा नहीं

भोपाल किसानों को मुआवजे के तौर पर 25 रुपये तक के चेक दिये जाने की खबरों के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि वह आपदा पीड़ित किसान को कम से कम 2000 हजार रुपये का मुआवजा देगी। इससे कम राशि का चेक किसी किसान को नही दिया जायेगा। यह फैसला सोमवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल गौर ने इस बारे में सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। मध्यप्रदेश सरकार ने यह भी तय किया है कि वह किसानों के लिए अपनी अलग फसल बीमा योजना बनायेगी। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया हैं।...
सौ लंगड़े भी मिल जाएं तो पहलवान नहीं बन सकते: पासवान
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सौ लंगड़े भी मिल जाएं तो पहलवान नहीं बन सकते: पासवान

इंदौर  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्ववर्ती जनता परिवार के छह दलों के विलय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सौ लंगड़े मिलकर भी पहलवान नहीं बन सकते। उन्होंने विलय का आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी-एलजेपी गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका से भी इनकार किया। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, 'पूर्ववर्ती जनता परिवार के दलों के विलय का बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-एलजेपी गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। हमें भरोसा है कि बीजेपी-एलजेपी गठबंधन इन चुनावों में तीन चौथाई सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगा।' उन्होंने पूर्ववर्ती जनता परिवार के छह दलों के विलय पर कटाक्ष किया, 'अगर सौ लंगड़े मिल जाएं, तो भी वे पहलवान नहीं बन सकते हैं।' पासवान ने विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर ...
लीबिया के पास नाव डूबी, 400 लोगों की मौत
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लीबिया के पास नाव डूबी, 400 लोगों की मौत

  रोम लीबिया से इटली पहुंचने की कोशिश कर 400 से अधिक प्रवासियों की नाव डूबने के कारण मौत हो गई। यह जानकारी इस हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से एक एनजीओ ने दी है। भूमध्यसागर में नाव डूबने का यह ताजा मामला है। सेव द चिल्ड्रन नाम के एनजीओ के मुताबिक, नाव में करीब 550 लोग सवार थे और लीबियाई तट छोड़ने के 24 घंटों के भीतर ही नाव पलट गई। नाव में सवार लोग गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस हादसे में बचे करीब 150 लोगों को मंगलवार सुबह इटली के दक्षिणी पोर्ट पर लाया गया।...
आईपीएल के नौवें मैच में राजस्थान की तीसरी जीत
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

आईपीएल के नौवें मैच में राजस्थान की तीसरी जीत

अहमदाबाद आईपीएल के नौवें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। 165 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से स्टीवन स्मिथ ने 53 गेंद पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने भी 39 गेंद में 46 रन की शानदार शुरुआती पारी खेली। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर गेंदबाज विकेट झटकने में असफल रहे। विनय कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की और तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मुंबई की इस आईपीएल में यह तीसरी हार है। स्कोर कार्ड: राजस्थान बनाम मुंबई इंडियंस इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई एक समय 13 ओवरों में मात्र 61 रन बना सके थे, लेकिन विकेट सिर्फ तीन गंवाए थे। इसके बाद हालांकि कोरि एंडरसन (50) और कीरन पोलर्ड (70)...
बचकर आए जवानों ने  बोले- हमने भी 20 नक्सली मारे  सुनाई मुठभेड़ की कहानी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बचकर आए जवानों ने बोले- हमने भी 20 नक्सली मारे सुनाई मुठभेड़ की कहानी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पिडमेल में नक्सली हमले में घायल जवानों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ की पूरी कहानी सुनाई है। हमले में किसी तरह बच कर निकले एसटीएफ जवानों का कहना था कि उस दिन गुप्त सूचना मिलने के बाद हम आर-पार की लड़ाई के लिए गए थे। हमले के बाद लौटते वक्त हमने करीब 20 नक्सलियों को भी ढेर किया था। बता दें कि शनिवार को पिडमेल में नक्सली हमला हुआ था, जिसमें 7 एसटीएफ जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ की कहानी सुन कर खड़े हो गए बड़े अफसरों के रोंगटे हमले में किसी तरह बच निकले जवानों ने कहा कि शनिवार को घटना स्थल पर फायरिंग के वक्त इधर (एसटीएफ की ओर) 49 जवान थे और उधर 400 से 500 नक्सली। जवान सड़कों पर और नक्सली पहाड़ों की ओट में छिपकर वार कर रहे थे। मुठभेड़ की कहानी सुनकर पुलिस और सीआरपीएफ के बड़े अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। राज्य के डीजीपी एएन उपाध्याय, एडीजी आरके विज, संजय पिल्ल...
नाराज शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दिल्‍ली में अमित शाह पटना में फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नाराज शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दिल्‍ली में अमित शाह पटना में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

पटना. बिहार में बीजेपी आज कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनावी शंखनाद करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां पहुंच रहे हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को न्योता नहीं भेजा गया है। इतना ही नहीं पार्टी द्वारा इस रैली के लिए जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें भी शत्रुघ्न सिन्हा का न तो फोटो है और न ही नाम है। सूत्रों के अनुसार ‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर सिन्हा इसी बात से नाराज होकर दिल्ली चले गए हैं। बीजेपी का यह कार्यकर्ता समागम गांधी मैदान में होगा जहां हजारों कार्यकर्ता जुटने लगे हैं।स्थानीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कार्यकर्ता समागम का निमंत्रण न मिलने से नाराज हैं और इसीलिए दिल्ली चले गए हैं। हालांकि, सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ता समागम में भाग लेने के लिए निमंत...
गंजबासौदा की यातायात व्यवस्था चौपट-बढ़ रहा अतिक्रमण
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा की यातायात व्यवस्था चौपट-बढ़ रहा अतिक्रमण

शहर को साफ सुथरा बनाने और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश पर प्रशासन ने तीन साल पहले संयुक्त मुहिम चलाई थी। मुहिम भी राजनैतिक दबाव के कारण बीच में ही बंद हो गई। हाट बाजार का स्थानांतरण नहीं हो पाया। थोक सब्जी मार्केट की सिर्फ औपचारिक योजना बनकर समाप्त हो गई। इसके बाद यातायात ठीक करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाया। उसे भी बीच में बंद करना पड़ा। बार- बार अभियानों की दुर्गति होने के कारण अब अधिकारियों ने भी जनहित की योजनाएं बनाने में रुचि लेना बंद कर दिया है। इससे अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर की यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। सड़कें सिकुड़ रही हैं। गलियों में चलना समस्या बनता जा रहा है। पिछले महीने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने विश्रामगृह में नपाध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाई गई। अतिक्रमण के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि हाथ ऊपर कर चले गए और बैठक बेनतीजा रह गई।...
नेपाल-तिब्बत के बीच रेल लिंक बनाएगा चीन
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नेपाल-तिब्बत के बीच रेल लिंक बनाएगा चीन

बीजिंग चीन तिब्बत और नेपाल के बीच हाई-स्पीड रेल लिंक बनाने की योजना बना रहा है । सुरंग के ज़रिए बनने वाला यह लिंक माउंट ऐवरेस्ट से होकर निकलेगा। चीन की यह योजना भारत के पड़ोसियों से उसके बढ़ते प्रभाव की चिंता को और बढ़ा सकता है। चीन की सुरंग बनाने की यह योजना पहली बार सामने आई है। चीन पहले ही अपनी किंगहाई-ल्हासा रेलवे लाइन को नेपाल की सीमा तक बिना सुरंग बनाए बढ़ाने पर विचार कर चुका था। एक चीनी अखबार के मुताबिक किंगहाई-ल्हासा रेलवे को नेपाल सीमा तक बढ़ाने की इस योजना से दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन की उम्मीदों को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल दोनों देशों को जोड़ने वाला कोई रेलवे लिंक नहीं है। रेलवे विशेषज्ञ वांग मेंगशू ने बताया, 'मुमकिन है यह लिंक कोमोलांगमा से होकर गुज़रे ताकि वर्कर्स को लंबी सुरंग न खोदनी पङे।' सूत्रों का कहना है कि इस योजना का मकसद एक छोटा रास्ता निकालकर नेपाल म...
गंजबासौदा -देश भर के किन्नर मुखियाओं की बैठक आयोजित/ किन्नर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -देश भर के किन्नर मुखियाओं की बैठक आयोजित/ किन्नर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार

  गंजबासौदा देश व्यापी किन्नर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने नगर के एक गार्डन में शुक्रवार को देश के कोने-कोनेे से आए किन्नर मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अक्टूबर 2015 में देश व्यापी किन्नर सम्मेलन को नगर में आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद चावल को हल्दी से रंगने की रस्म पूरी की गई। पीले चावल देश के कोने-े कोनेे से आए मुखिया अपने साथ ले जाएंगे । इन्हीं चावलों के माध्यम से पूरे देश में अपनी बिरादरी में बांट कर उनको सम्मेलन में आने का न्यौता देंगे। सम्मेलन के मुखिया मुन्ना मामा ने बताया यह देश व्यापी सम्मेलन विश्व शांति सौहाद्र्र की कामना को लेकर किया जा रहा है। 15 साल पूर्व भी ऐसा ही देश व्यापी सम्मेलन नगर में आयोजित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता छुट्टन हाजी फरीदाबाद द्वारा की गई। देश भर से आए किन्नरों में पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उड़ी...
पचमा मार्ग पर शराब दुकान पर लोगों ने किया पथराव
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पचमा मार्ग पर शराब दुकान पर लोगों ने किया पथराव

गंजबासौदा। पचमा बायपास मार्ग पर विदेशी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में नागरिकों ने गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे मार्ग पर जाम लगा दिया और दुकान सहित पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। नागरिकों ने बताया कि बायपास मार्ग पर गुमठी रखकर शराब दुकान संचालित की जा रही है। जबकि दुकान न खोले जाने का नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भी दुकान खोली जा रही है। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर जाम लगा हुआ था। नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जाम हटाने के लिए नागरिकों को समझाइश दी जा रही है। इसके बाद क्या कार्रवाई की जानी इस संबंध में एसडीएम और एसडीओपी से चर्चा की जाएगी...