Tuesday, September 23

गंजबासौदा की यातायात व्यवस्था चौपट-बढ़ रहा अतिक्रमण

bpl-n2498514-largeशहर को साफ सुथरा बनाने और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश पर प्रशासन ने तीन साल पहले संयुक्त मुहिम चलाई थी। मुहिम भी राजनैतिक दबाव के कारण बीच में ही बंद हो गई। हाट बाजार का स्थानांतरण नहीं हो पाया। थोक सब्जी मार्केट की सिर्फ औपचारिक योजना बनकर समाप्त हो गई। इसके बाद यातायात ठीक करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाया। उसे भी बीच में बंद करना पड़ा। बार- बार अभियानों की दुर्गति होने के कारण अब अधिकारियों ने भी जनहित की योजनाएं बनाने में रुचि लेना बंद कर दिया है। इससे अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर की यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। सड़कें सिकुड़ रही हैं। गलियों में चलना समस्या बनता जा रहा है। पिछले महीने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने विश्रामगृह में नपाध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाई गई। अतिक्रमण के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि हाथ ऊपर कर चले गए और बैठक बेनतीजा रह गई।