पत्रकार के सवाल पूछा तो मंत्री बोले मैडम मोदीजी ने कितने पैसे दिए?
नईदिल्ली। एक वक्त मीडिया को सिर माथे रखने वाली आम आदमी पार्टी अब मीडिया को भलाबुरा कह रही है। पार्टी ने मीडिया पर दोतरफा हमला किया। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मीडिया के कुछ लोग हमें बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद कानून मंत्री सामेनाथ भारती ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा मैडम मोदी जी ने कितन ेपैसे दिए हैं? जबकि सवाल सिर्फ इतना सा था कि महिला आयोग ने जब समन जारी किया तो आप क्यों नहीं पेश हुए? भारती के बयान पर हंगामा होना ही था। हुआ भी। भाजपा, कांग्रेस और यहां तक कि आप ने भी भारती के बयान को गलत कहा। केजरीवाल ने कहा भारती गलत बोल गए। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। आखिरकार भारती ने अपने कहे पर माफी मांगी और बयान भी वापस ले लिया। युगांडा की महिला से दुव्र्यवहार के मामले में महिला आयोग ने भारती को नोटिस दिया था। इस बीच बार-बार फजीहत कराए जाने से आजिज आ चुकी आप सोमनाथ भा...