नईदिल्ली। अंदरूनी लड़ाई ने आम आदमी पार्टी की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने कहा है, अरविंद केजरीवाल तानाशाह हैं। लोगों को धोखा दे रहे हैं। कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित से उनकी घनिष्ठता है। सरकार कांग्रेस विधायकों के निर्देशों पर चल रही है। इस पर आन ने बिन्नी को अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी है। जवाब में बिन्नी का कहना है कि यदि जनता के मुद्दे उठाना अनुशासनहीनता है तो वे हजार बार ऐसा करेंगे। बिन्नी ने प्रेस कॉन्फें्रस बुलाई थी। इसमें उन्होंने आप सरकार और केजरीवाल को निशाने पर लिया। यह भी कहा, दस दिन में जनता से किए वादे पूरे नहीं हुए तो 27 जनवरी से जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। पार्टी के सिपाही हैं। आगे भी रहेंगे। पार्टी नहीं छोडेंगे। इसके जवाब में आप के योगेंद्र यादव, संजय सिंह और आशुतोष ने प्रेस कॉन्फे्रंस बुलाई। आरोप लगाया कि बिन्नी के आरोप झूठे हैं। उन्हें मंत्री नहीं बनना था। लोकसभा चुनाव लडऩा है। ये नाराजगी की वजह है। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पुलिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। डेनमार्क की पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म के 24 घंटे बाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, पुलिस मंत्रियों तक की नहीं सुनती। दिल्ली की सुरक्षा तो भगवान भरोसे है। उन्होंने मालवीय नगर के एसएचओ और एसपी के साथ ही सागरपुर एसएचओ को सस्पेंड करने की भी मांग की है। केजरीवाल ने दो मंत्रियों राखी बिढ़लान और सोमनाथ भारती के साथ प्रेस कॉन्फे्रंस की। मुद्दा था, बिढ़लाना और भारती के साथ पुलिस का दुव्र्यवहार। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि पुलिस की जवाबदेही तय नहीं की गई तो अपराध कम नहीं होंगे।