Sunday, September 28

पत्रकार के सवाल पूछा तो मंत्री बोले मैडम मोदीजी ने कितने पैसे दिए?

arvind-kejriwal4afp1

नईदिल्ली। एक वक्त मीडिया को सिर माथे रखने वाली आम आदमी पार्टी अब मीडिया को भलाबुरा कह रही है। पार्टी ने मीडिया पर दोतरफा हमला किया। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मीडिया के कुछ लोग हमें बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद कानून मंत्री सामेनाथ भारती ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा मैडम मोदी जी ने कितन ेपैसे दिए हैं? जबकि सवाल सिर्फ इतना सा था कि महिला आयोग ने जब समन जारी किया तो आप क्यों नहीं पेश हुए? भारती के बयान पर हंगामा होना ही था। हुआ भी। भाजपा, कांग्रेस और यहां तक कि आप ने भी भारती के बयान को गलत कहा। केजरीवाल ने कहा भारती गलत बोल गए। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। आखिरकार भारती ने अपने कहे पर माफी मांगी और बयान भी वापस ले लिया। युगांडा की महिला से दुव्र्यवहार के मामले में महिला आयोग ने भारती को नोटिस दिया था। इस बीच बार-बार फजीहत कराए जाने से आजिज आ चुकी आप सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का भी मन बना रही है। लेकिन केजरीवाल अपनी बात पर कायम हैं। वे छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें केजरीवाल ने कहा-मीडिया आप को बेवजह बदनाम कर रहा है। ज्यादातर रिपोर्टर ईमानदार हैं लेकिन उनके मालिक हमारे खिलाफ हैं। केजरीवाल ने एक कहानी भी सुनाई। कहा- एक बड़े चैनल के रिपोर्टर ने बताया कि एडिटर ने आप के बारे में निगेटिव खबर करने को कहा। खिड़की एक्सटेंशन में 50 लोगों से बात की। कोई भी सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहा था। पर कहा गया था इसलिए तीन-चार लोगों से बात कर निगेटिव स्टोरी की। फिर केजरीवाल ने कहा-ये सही नहीं है।