Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
रंगई पुल से 35 फीट नीचे गिरी कार, चार यात्री घायल
विदिशा(ब्यूरो)। नेशनल हाईवे 146 पर शुक्रवार की दोपहर को बेतवा नदी के ऊपर बने रंगई पुल से एक इंडिका कार रैलिंग तोड़ते हुए करीब 35 फीट नीचे नदी में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चारों यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। सभी घायल भोपाल के शिवाजी नगर के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार भोपाल के शिवाजी नगर निवासी अरुण यादव, मनीष एलिया एवं उषा एलिया और पठारी निवासी सूरज लोधी शुक्रवार सुबह कार से पठारी से भोपाल जा रहे थे। कार मनीष एलिया चला रहे थे। रंगई पुल से निकलते समय कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। नदी में पानी होने के कारण कार पानी में तैरती नजर आई। नदी के किनारे गणेश मंदिर पर ड्यूटी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने कार नदी में गिरती देख दौड़ लगा दी। इन जवानों ने नदी में तैरकर कार के भीतर से घायलों को बाहर न...










