Wednesday, November 5

राजधानी समाचार

उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘यागी’ का असर अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर कई जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस तूफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं। इन जिलो...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत भारत चंद्रयान-4, शुक्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और एनजीएलवी परियोजनाओं को लांच करेगा।
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत भारत चंद्रयान-4, शुक्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और एनजीएलवी परियोजनाओं को लांच करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अगले दो दशक के वैज्ञानिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। वहीं, देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के बजट को दोगुना कर दिया है। जिन चार मिशनों को मंजूरी दी गई है उनमें चंद्रयान-4, शुक्र आर्बिटर मिशन (वीओएम), भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस-1) और पुन: उपयोग में लाए जाने वाले अगली पीढ़ी के प्रक्षेपणयान (एनजीएलवी) शामिल हैं। चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद वहां से नमूने लेकर वापस पृथ्वी पर आना है। इसके लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी का विकास, प्रदर्शन और चंद्रमा से लाए गए नमूने का विश्लेषण करना भी शामिल है। यह मिशन वर्ष 2040 में चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने का आधार त...
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 18 सितंबर को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में रातभर आराम के बाद आज वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 18 सितंबर को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में रातभर आराम के बाद आज वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार 18 सितंबर को मध्यप्रदेश आईं। इंदौर में मृगनयनी एम्पोरियम में हाथकरघा पर बनी रेशम, कॉटन की चंदेरी व महेश्वरी साडिय़ां देखीं। और यहां उपस्थित सभी कलाकारों और बुनकरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी से साड़ी चुनने कहा तो, कर्मचारी ने हल्की पिंक महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। मुर्मु ने एक और साड़ी खरीदी और यूपीआइ से 33 हजार रुपए का बिल पे किया। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के हस्तशिल्पी, बुनकरों से चर्चा की। भोपाल निवासी गोंड चित्रकार पद्मश्री दुर्गाबाई श्याम, और झाबुआ के कलाकार दंपती पद्मश्री रमेश व शांति परमार से प्रभावित हुईं। उनकी कला को सराहा। मुर्मू ने कहा, हमारी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। इस दौरान गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा श्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग गिफ्ट की तो वहीं, झाबुआ की परमार दंपती ने अपनी प्रसिद्ध झाबु...
CBI के हाथ लगे CCTV फुटेज Kolkata Rape Case में
Politics, अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हादसा

CBI के हाथ लगे CCTV फुटेज Kolkata Rape Case में

आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या  के विरोध में आंदोलन कर रहे डॉक्टरों  और सरकार के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दूसरी ओर आरजी कर अस्पताल से जब्त किए CCTV फुटेज से CBI को घटनावाली रात यानी 8 अगस्त को आरोपी संजय रॉय  के अलावा और कई लोगों के होने के संकेत मिले हैं। इस बीच आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और उसकी हत्या के मामले को लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  से एक और दौर की बातचीत करना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर उन्होंने आंदोलन बुधवार को भी जारी रखा। डॉ अनिकेत महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे राज्य के मुख्य सचिव को ईमेल करेंगे और मुख्यमंत्री से एक और दौर की बातचीत की मांग करेंगे। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के तत्वावधान में मंगलवार रात डॉक्टरों ने एक आम सभा की।...
भारत में अगर लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव हुए (वन नेशन-वन इलेक्शन) तो इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

भारत में अगर लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव हुए (वन नेशन-वन इलेक्शन) तो इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने भारत में एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सवाल ये है कि इससे किसको फायदा होगा। NDA सरकार में BJP के अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की JDU और चिराग पासवान की LJP(R) बड़ी पार्टियां हैं। जेडीयू और एलजेपी (आर) तो एक देश, एक चुनाव के लिए राजी हैं। TDP ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। शीतकालीन सत्र में इस बिल को संसद से पास कराएगी, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा और इसके साथ ही देश में एक साथ चुनाव कराने का रास्ता साफ हो जाएगा। एक देश एक चुनाव लागू किया जाता है और सभी विधानसभा चुनाव 2029 के लोकसभा चुनाव के साथ होंगे तो कौन से राज्यों में इसका प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन लागू होता है तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, छ...
बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन एरिया रांची, झारखंड के ऊपर बिगड़ा, तेजी से बढ़ रहा आगे, एमपी के कई जिलों में कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, IMD की चेतावनी कई जिलों में भयंकर बारिश
Life Style, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन एरिया रांची, झारखंड के ऊपर बिगड़ा, तेजी से बढ़ रहा आगे, एमपी के कई जिलों में कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, IMD की चेतावनी कई जिलों में भयंकर बारिश

मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं IMD ने अब 24-48 घंटों में कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का डबल अलर्ट जारी कर दिया है, ग्वालियर समेत 8 जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है । बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन एरिया रांची, झारखंड के ऊपर बिगड़ गया है। इसके और आगे बढ़ने से तीव्र निम्न दाब (Ultra low pressure) के क्षेत्र में बदलने और आगामी 24 घंटे के दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर पश्चिम दिशा में एक्टिव होगा। एक स्ट्रॉन्ग साइक्लोन भी एक्टिव है। इन सभी सिस्टम के एक साथ एक्टिव होने से 24 से 48 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सहित अंचल के रीवा, सीधी,सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी संभाग यानी ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर जिलों पर द...
मध्य प्रदेश के नए चीफ जस्टिस के रूप में सुप्रीम कोर्ट ने की वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के नाम की अनुशंसा, निष्पक्ष और न्यायप्रिय दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले कैत के बारे में यहां जाने वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

मध्य प्रदेश के नए चीफ जस्टिस के रूप में सुप्रीम कोर्ट ने की वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के नाम की अनुशंसा, निष्पक्ष और न्यायप्रिय दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले कैत के बारे में यहां जाने वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इससे पहले 11 जुलाई को भी पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के जस्टिस जीएस संधावालिया को एमपी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा कर चुके थे। उस आदेश को संशोधित करते हुए अब जस्टिस कैत का नाम एमपी हाईकोर्ट (MP High Court) के नए चीफ जस्टिस (New Chief Justice) के लिए अनुशंसित किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के सीनियर जज सुरेश कुमार कैत प्रमुख न्यायाधीश हैं, जिन्होंने कानून के कई क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने निष्पक्ष और न्यायप्रिय दृष्टिकोण के लिए जाने पहचाने जाने वाले कैत का कार्यक्षेत्र बहुत व्यापक है। वे ऐसे न्यायाधीश हैं, जो अपने न्यायिक करियर में कई महत्वपूर...
रायपुर में लंबे समय बाद नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। नगर सेना विभाग द्वारा 1715 रिक्त पदों पर महिला छात्रावास और 500 पदों पर सामान्य ड्यूटी के लिए पुरुष-महिला नगर सैनिकों की भर्ती होगी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

रायपुर में लंबे समय बाद नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। नगर सेना विभाग द्वारा 1715 रिक्त पदों पर महिला छात्रावास और 500 पदों पर सामान्य ड्यूटी के लिए पुरुष-महिला नगर सैनिकों की भर्ती होगी।

छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में लंबे समय बाद नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। नगर सेना विभाग द्वारा 1715 रिक्त पदों पर महिला छात्रावास और 500 पदों पर सामान्य ड्यूटी के लिए पुरुष-महिला नगर सैनिकों की भर्ती होगी। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 16 सितम्बर से किया गया। इसमें रायपुर संभाग के लिए महिला छात्रावास के लिए 450 महिला और महिला एवं पुरुष सामान्य ड्यूटी के लिए 200 नगर सैनिकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान नगर सेना माना कैम्प में आयोजित की जाएगी। जो कि 4 अक्टूबर तक आयोजित होगी। जिन कैंडिडेट्स ने नगर सैनिक के लिए आवेदन किया है। वे दक्षता परीक्षण के दौरान जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी सी सर्टिफिकेट, हेवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र लेकर पहुंच...
रायपुर परिवहन विभाग ने अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले चार परिवहन सुविधा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

रायपुर परिवहन विभाग ने अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले चार परिवहन सुविधा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर परिवहन विभाग ने अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले चार परिवहन सुविधा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। अनियमितता बरतने की शिकायत पर स्पेशल टीम ने रायपुर के मुकुट नगर स्थित मेसर्स शुभ, अभनपुर में मेसर्स साहू, केंद्री में मेसर्स डिजिटल और मंदिरहसौद में मेसर्स रेणुका परिवहन सुविधा केन्द्र में छापा मारा था। तलाशी में दस्तावेज जब्त कर सभी को नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 24 सीटों पर मतदान हो रहा है।
Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 24 सीटों पर मतदान हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। रामबन जिले के 365 मतदान केंद्रों पर वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। सभी प्रमुख राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हो रहे विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से अपने मुद्दों को उठाया है बुधवार को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में पहले चरण के चुनाव में 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से ...