Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ
रायसेन-मौसममें आए बदलाव से खेतों में सिंचाई करने जुटे किसान
मौसममें आए बदलाव से अब सूर्य की किरणें तेज हो गई हैं, जिससे फसलें मुरझाने लगी हैं। ऐसे में किसानों को फसलों में सिंचाई करने के लिए जुटना पड़ा है। इस समय प्रत्येक खेत में सिंचाई का कार्य चल रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक किसान खेतों में ही दिखाई दे रहे हैं।
जिले भर में करीब 4 लाख 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी की गई है, जिसमें से सबसे ज्यादा 2 लाख 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहंू की बोवनी हुई है। शेष रकबे में चना, मसूर, तेवड़ा सहित अन्य फसलों की बोवनी की गई है। कई स्थानों पर फसलें पकने की स्थिति में हैं तो कहीं पर फसलों में दाना भर रहा है। अच्छी पैदावार लेने के लिए किसानों ने सिंचाई करना शुरू कर दिया है। कुचवाड़ा के किसान केशव राठी और ब्रजकिशोर राठी का मानना है कि इस समय सूर्य की किरणें तेज होने से खेतों में नमी कम हो गई है। इस कारण फसलें मुरझाने लगी हैं।फसलों को पर्याप्त पानी मिल...